Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    बृहद पंजीकरण शिविर का हुआ सफल आयोजन-सेवा और सुशासन के माध्यम से हर नागरिक को सशक्त बनाकर विकसित भारत एवं छत्तीसगढ़ का करना है निर्माण-गुरु खुशवंत साहेब

    June 18, 2026

    प्रधानमंत्री के सफलतम 12 वर्ष-आज 18 जून को आरंग में बृहद पंजीकरण शिविर का आयोजन-नगर पालिका अध्यक्ष ने की ये अपील…

    June 18, 2026

    शाकाहारी डाइट से फौलादी ताकत: वन रक्षक जितेंद्र कुमार साहू ने जीता नेशनल गोल्ड, जापान वर्ल्ड चैंपियनशिप आर्मरेसलिंग (पंजा कुश्ती) में करेंगे देश व छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व

    June 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, June 19
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»ग्राम चिंगरौद में “वी बी जी राम जी” के तहत आयोजित हुआ कृषक जन चौपाल
    Blog

    ग्राम चिंगरौद में “वी बी जी राम जी” के तहत आयोजित हुआ कृषक जन चौपाल

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuFebruary 13, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    ग्राम चिंगरौद में “वी बी जी राम जी” के तहत आयोजित हुआ कृषक जन चौपाल

    महासमुंद। “वी बी जी राम जी” के तहत महासमुंद विधानसभा अंतर्गत ग्राम चिंगरौद में कृषक जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस कृषक जन चौपाल के मुख्य वक्ता क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा थें। उन्होंने किसानों एवं ग्रामीणों को “वी बी जी राम जी” के लाभ बताए एवं विकसित भारत के विषय पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पहले मनरेगा के तहत मिलने वाले सुविधाओं में और विस्तार किया गया है। पहले मनरेगा के तहत 100 दिनों का रोजगार दिया जाता था। अब 125 दिनों का रोजगार मिलेगा। इससे ग्रामीण कामगारों को अधिक दिनों तक काम मिलेगा और उनकी आय में वृद्धि होगी। यह उन परिवारों के लिए महत्वपूर्ण है जो पूरी तरह से मजदूरी पर निर्भर हैं। दूसरे अहम बदलाव के तहत, इस योजना को आजीविका मिशन से जोड़ा गया है। इससे स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण महिलाओं के लिए नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। इसका सीधा लाभ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा और रोजगार का दायरा व्यापक होगा। ग्रामीण अर्थव्यवस्था हमारे देश की रीढ़ है। यह मजबूत होगा तो हमारा देश मजबूत होगा और विकसित भारत की ओर हमारा कदम मजबूती से आगे बढ़ेगा। इसके अलावा उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी ग्रामीणों को ग्राम विकास एवं आत्मनिर्भर भारत के विषय में विस्तार से बताया।

    यह रहे उपस्थित

    इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू, “वी बी जी राम जी” के प्रदेश संयोजक पूर्व राज्य मंत्री पूनम चंद्राकर, बीज निगम अध्यक्ष राज्य मंत्री चंद्रहास चंद्राकर, जनपद उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर, जनपद सदस्य विजय लक्ष्मी जांगड़े, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष पिलेश्वर पटेल, किसान मोर्चा के जिला महामंत्री देवेंद्र चंद्राकर, महासमुंद ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिग्विजय साहू, जिला मीडिया सह प्रभारी आनंद साहू, ग्रामीण मंडल महामंत्री साजन यादव, भाजपा नेता पंकज चंद्राकर, मिलिंद चंद्राकर, ग्राम पंचायत चिंगरौद सरपंच छेरकु जलक्षत्री, दीपक साहू सहित ग्रामीणजन उपस्थित थें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    बृहद पंजीकरण शिविर का हुआ सफल आयोजन-सेवा और सुशासन के माध्यम से हर नागरिक को सशक्त बनाकर विकसित भारत एवं छत्तीसगढ़ का करना है निर्माण-गुरु खुशवंत साहेब

    June 18, 2026

    प्रधानमंत्री के सफलतम 12 वर्ष-आज 18 जून को आरंग में बृहद पंजीकरण शिविर का आयोजन-नगर पालिका अध्यक्ष ने की ये अपील…

    June 18, 2026

    शाकाहारी डाइट से फौलादी ताकत: वन रक्षक जितेंद्र कुमार साहू ने जीता नेशनल गोल्ड, जापान वर्ल्ड चैंपियनशिप आर्मरेसलिंग (पंजा कुश्ती) में करेंगे देश व छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व

    June 17, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    बृहद पंजीकरण शिविर का हुआ सफल आयोजन-सेवा और सुशासन के माध्यम से हर नागरिक को सशक्त बनाकर विकसित भारत एवं छत्तीसगढ़ का करना है निर्माण-गुरु खुशवंत साहेब

    Vinod GuptaJune 18, 2026167 Views

    बृहद पंजीकरण शिविर का हुआ सफल आयोजन-सेवा और सुशासन के माध्यम से हर नागरिक को…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.