Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और कुशल नेतृत्व के लिए इन्हें मिला उत्कृष्ट प्राचार्य’ सम्मान

    June 20, 2026

    साय सरकार की समीक्षा बैठक पर पूर्व मंत्री डॉ डहरिया ने कसा तंज-ढाई साल में ही समीक्षा की नौबत, तो सरकार की उपलब्धियां कहाँ है…?

    June 19, 2026

    इस वार्ड में 26.17 लाख के नाली निर्माण कार्य का नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने किया भूमि पूजन…

    June 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 21
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की कला–संस्कृति का दमदार प्रदर्शन, सांसद अग्रवाल हुए शामिल
    Blog

    अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की कला–संस्कृति का दमदार प्रदर्शन, सांसद अग्रवाल हुए शामिल

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsNovember 25, 20251 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में प्रदेश की विरासत का शानदार प्रदर्शन—बृजमोहन अग्रवाल ने की कारीगरों की सराहना

    भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ पवेलियन का सांसद बृजमोहन ने किया अवलोकन, कहा “कला और संस्कृति प्रदेश का गौरव”

    रायपुर,नई दिल्ली। रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने सोमवार को नई दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले “भारत मंडपम” में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव, सांस्कृतिक संध्या में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के साथ शामिल हुए। सांसद बृजमोहन अग्रवाल का पवेलियन में पहुंचने पर संचालक संस्कृति विवेक आचार्य ने आत्मीय स्वागत किया। यहां उन्होंने छत्तीसगढ़ पवेलियन का विस्तृत मुआयना किया।

    पवेलियन में स्थापित विभिन्न स्टालों का दौरा करते हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ की वास्तु–शिल्प की अनूठी विशेषताओं, उम्दा हस्त–कारीगरी, पर्यटन संभावनाओं, तथा समृद्ध सभ्यता और सांस्कृतिक धरोहर की सराहना की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की पारंपरिक कला, आदिवासी संस्कृति और स्थानीय कारीगरों की दक्षता आज देश–दुनिया का ध्यान आकर्षित कर रही है, जो प्रदेश की उभरती पहचान और बढ़ते गौरव का प्रतीक है।

    इस अवसर पर आयोजित भव्य सांस्कृतिक समारोह में छत्तीसगढ़ के श्रेष्ठ कलाकारों ने मनमोहक एवं ऊर्जामयी प्रस्तुतियाँ देकर प्रदेश की लोक–संस्कृति को शानदार ढंग से प्रदर्शित किया।

    सांसद अग्रवाल ने कलाकारों, कारीगरों एवं आयोजकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि, भारत मंडपम जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की परंपराओं का सम्मान और उसकी कला–संस्कृति का गौरवपूर्ण प्रदर्शन, हम सभी के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और कुशल नेतृत्व के लिए इन्हें मिला उत्कृष्ट प्राचार्य’ सम्मान

    June 20, 2026

    साय सरकार की समीक्षा बैठक पर पूर्व मंत्री डॉ डहरिया ने कसा तंज-ढाई साल में ही समीक्षा की नौबत, तो सरकार की उपलब्धियां कहाँ है…?

    June 19, 2026

    इस वार्ड में 26.17 लाख के नाली निर्माण कार्य का नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने किया भूमि पूजन…

    June 19, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और कुशल नेतृत्व के लिए इन्हें मिला उत्कृष्ट प्राचार्य’ सम्मान

    Vinod GuptaJune 20, 2026221 Views

    शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और कुशल नेतृत्व के लिए इन्हें मिला उत्कृष्ट प्राचार्य’…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.