Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के मीडिया प्रकोष्ठ में हुई नियुक्ति, दिलीप कुमार साहू प्रदेश संयोजक और अशोक कुमार साहू बने प्रदेश महामंत्री

    August 26, 2026

    हजारों शिक्षकों ने टेट मुक्ति रैली निकाल कर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

    August 26, 2026

    गणित शिक्षक की मांग को लेकर तामासिवनी स्कूल के छात्रो का धरना समाप्त-एक सप्ताह में समाधान के आश्वासन पर माने छात्र

    August 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 26
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»छत्तीसगढ़»सामूहिक विवाह समारोह : मुख्यमंत्री ने अपने बेटे की शादी सामूहिक विवाह में रचाई
    छत्तीसगढ़

    सामूहिक विवाह समारोह : मुख्यमंत्री ने अपने बेटे की शादी सामूहिक विवाह में रचाई

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsNovember 30, 20251 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    mass marriage ceremony : सामूहिक विवाह में अक्सर निर्धन और मध्यम वर्ग के युवक-युवतियों का विवाह ही संपन्न होता रहा है। लेकिन, देशभर में एक उदाहरण पेश करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने बेटे अभिमन्यु की शादी सामूहिक विवाह में रचाई। महाकाल की नगरी उज्जैन में हुए सामूहिक विवाह समारोह में अनेक साधु, संत और प्रसिद्ध कथावाचक शामिल हुए और सभी जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
    मुख्यमंत्री के पुत्र अभिमन्यु और बहू इशिता सांवराखेडी का विवाह उन युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बन गया है, जो युवा विवाह में लाखों-करोड़ो रुपये फिजूलखर्च करते हैं।

    22 दूल्हों की निकली बरात

    सामूहिक विवाह में 22 दूल्हों की बरात एक साथ निकली। घोड़ी बग्घियों पर सवार निकली बरात आकर्षण का केंद्र रही। सभी जोड़ें एक साथ विवाह मंडप में बैठे। खास बात यह रही कि मेहमानों से उपहार नहीं लाने की अपील की गई।

    बाबा महाकाल से प्रार्थना

    मुख्यमंत्री के पुत्र अभिमन्यु और बहू इशिता ने कहा कि सामूहिक विवाह के आयोजन में विवाह बंधन में बंधने से बहुत खुशी हो रहही है। उन्होंने बाबा महाकाल से सुखमय जीवन की प्रार्थना की।

    एक-एक लाख रुपये उपहार

    सामूहिक विवाह में सभी जोड़ों को आशीर्वाद देने योग गुरु बाबा रामदेव पहुंचे। बाबा ने पतंजलि पीठ की ओर से जोड़ों को एक-एक लाख रुपये उपहार दिया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी ट्रस्ट हरिद्वार के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी महाराज एवं जूना अखाड़ा के संरक्षक और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री स्वामी हरिगिर महाराज ने भी जोड़ों को एक-एक लाख रुपये उपहार में दिया।

    आयोजन में बागेश्वर धाम के कथाचार्य पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सहित अनेक संतगण पहुंचे। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रवींद्र पुरी महाराज, प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, सांसद अनिल फिरोजिया सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सनातन की परंपरा के अनुसार विवाह हुआ। सामूहिक विवाह समारोह में अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के वर-वधू भी शामिल हुए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    सोहम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 10 मई को होगा विशाल हेल्थ कैंप

    May 9, 2026

    Crime : पति-बेटी ने मां को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

    January 2, 2026

    ब्रेकिंग : चेतन्य बघेल को हाईकोर्ट से मिली जमानत, इस मामले में ED ने 18 जुलाई को किया था गिरफ्तार

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के मीडिया प्रकोष्ठ में हुई नियुक्ति, दिलीप कुमार साहू प्रदेश संयोजक और अशोक कुमार साहू बने प्रदेश महामंत्री

    Rekhraaz SahuAugust 26, 20263 Views

    छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के मीडिया प्रकोष्ठ में हुई नियुक्ति, दिलीप कुमार साहू प्रदेश संयोजक…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.