Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    महासमुंद की धरती उगलेगी हीरा! खनन की तैयारी तेज

    June 27, 2026

    विद्यालय प्रबंधन समिति की प्रथम बैठक में SMC का हुआ गठन-ये बने अध्यक्ष-मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

    June 27, 2026

    कृषि विभाग की बड़ी कार्यवाही-1205 बोरी (60.25 में.टन.) अवैध खाद जब्त

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 27
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»सांसद खेल महोत्सव का ज़ोन स्तरीय सफल आयोजन सम्पन्न-41 गांवों के खिलाड़ियों ने दिखाया दम
    Blog

    सांसद खेल महोत्सव का ज़ोन स्तरीय सफल आयोजन सम्पन्न-41 गांवों के खिलाड़ियों ने दिखाया दम

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaOctober 13, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सांसद खेल महोत्सव का ज़ोन स्तरीय सफल आयोजन सम्पन्न-41 गांवों के खिलाड़ियों ने दिखाया दम

    आरंग। लोकसभा सांसद खेल महोत्सव के तहत ज़ोन स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन कोसरंगी हायर सेकेंडरी स्कूल मैदान में किया गया। इस भव्य आयोजन में आसपास के 41 गांवों के प्रतिभाशाली प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उद्घाटन अवसर पर डीईओ रायपुर हिमांशु भारतीय ने टास कराते हुवे सभी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुवे खेलो को जीवन का अभिन्न अंग बताया वही बीईओ आरंग दिनेश शर्मा ने कहा कि खेलों से मानसिक शारीरिक विकास के साथ अनुशासन एवं टीम भावना तथा नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।खिलाड़ियों को मंच प्रदान करने और खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस महोत्सव में विभिन्न प्रकार के पारंपरिक और लोकप्रिय खेलों का आयोजन किया गया, इनमें खो-खो, कुश्ती, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, भारोत्तोलन (भारततोलन) , शतरंज, कबड्डी, फुगड़ी, रस्साकस्सी और रस्सी कूद जैसे खेल शामिल थे।प्रतिभागियों के साथ-साथ दर्शकों में भी गज़ब का उत्साह देखने को मिला, खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारी, जनप्रतिनिधि गण और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस दौरान संकुल समन्वयक गण सुदर्शन दास, सुरेंद्र चंद्रसेन ,हरेंद्र साहू, अजय हरवंश,शाला विकास समिति के सदस्य गण,प्रधान पाठक गण और ग्राम वासियों ने खिलाड़ियों का ज़ोरदार समर्थन किया और पूरे आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।आयोजन समिति ने बताया कि इस तरह के महोत्सव ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को सामने लाने और उन्हें एक बड़ा मंच प्रदान करने में सहायक होते हैं। इस ज़ोन स्तरीय आयोजन की सफलता ने खेल महोत्सव के आगामी चरणों के लिए उत्साह का माहौल बना दिया है।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    महासमुंद की धरती उगलेगी हीरा! खनन की तैयारी तेज

    June 27, 2026

    विद्यालय प्रबंधन समिति की प्रथम बैठक में SMC का हुआ गठन-ये बने अध्यक्ष-मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

    June 27, 2026

    कृषि विभाग की बड़ी कार्यवाही-1205 बोरी (60.25 में.टन.) अवैध खाद जब्त

    June 27, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    महासमुंद की धरती उगलेगी हीरा! खनन की तैयारी तेज

    Rekhraaz SahuJune 27, 202616 Views

    छत्तीसगढ़ में हीरा खनन की तैयारी तेज: एनसीएल बोर्ड का बड़ा फैसला, बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.