Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    अध्यक्ष डॉ संदीप जैन के प्रयास से कल 16 अप्रेल को 700 सिलेंडर वितरण हेतु जारी-एजेंसी को भी अव्यवस्था पर नोटिस जारी

    April 15, 2026

    आरंग में गैस सिलेंडर वितरण में अव्यवस्था-सिलेंडर नहीं मिलने पर लोगों ने किया दूसरी बार चक्का जाम-प्रशासन की चुप्पी से जनता में आक्रोश

    April 15, 2026

    बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के 135वीं जन्म जयंती-नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित…

    April 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, April 16
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»सद्भाव बैठक का हुआ आयोजन-पुण्य श्लोक लोकमाता अहिल्यादेवी होलकर के त्रीशताब्दी जन्म जयंती समारोह को लेकर किया गया समिति का गठन
    Blog

    सद्भाव बैठक का हुआ आयोजन-पुण्य श्लोक लोकमाता अहिल्यादेवी होलकर के त्रीशताब्दी जन्म जयंती समारोह को लेकर किया गया समिति का गठन

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaOctober 17, 2024
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सद्भाव बैठक का हुआ आयोजन-पुण्य श्लोक लोकमाता अहिल्यादेवी होलकर के त्रीशताब्दी जन्म जयंती समारोह को लेकर किया गया समिति का गठन

    आरंग। श्री सुदर्शन जन सेवा समिति के तत्वाधान में साहू छात्रावास के सभागार में पुण्य श्लोक लोकमाता अहिल्यादेवी होलकर के त्रीशताब्दी जन्म जयंती समारोह को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अहिल्या देवी होलकर प्रांत समिति के सचिव प्रशांत पांडे ने अपने वक्तव्य में लोकमाता अहिल्यादेवी होलकर के जीवन वृत्त पर प्रकाश डालते हुए कहा कि साधारण से किस परिवार में जन्म लेकर मालवा प्रांत की महारानी बनने का उनका सफर समाज को नई दिशा दिखाता है वक्ताओं ने कहा कि उनके जीवन में अंधेरे ने कई बार दस्तक दी लेकिन उन्होंने अपने दृढ़ संकल्प से उजाले के पथ पर चली तथा समाज कल्याण एवं देशहित में ऐसे कार्य किया जो इतिहास में दर्ज हुए महारानी अहिल्या देवी के द्वारा किए गए कार्य जैसे मंदिर निर्माण ,मंदिर का जीर्णोद्धार, नारी सशक्तिकरण, शिक्षा के क्षेत्र में, पर्यावरण जागृती की दिशा में पहल, कुटीर उद्योगों को महत्व आदि पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। वही देशभक्ति से भरे प्रेरक गीत, जैसे मातृभूमि का कण कण तृण तृण हमको आज निमंत्रण देता तथा तथा डॉक्टर तेजराम जलक्षत्रि ने समाज है आराध्य हमारा, सेवा है आराधना जैसे गीतों से समरसता की बातें की गई तथा अन्य वक्ताओं ने भी कहा कि यह वक्त सोने का नहीं अपितु जगने और जागने का है तथा देश हित में हम सबको लोकमाता अहिल्यादेवी के द्वारा किए गए कार्यों से शिक्षा लेनी चाहिए तथा इसका प्रचार प्रसार भी करना चाहिए इस अवसर पर माननीय जिला संघचालक देवेंद्र सिंह ठाकुर, विभाग प्रचारक रोहित पाटीदार,जिला कार्यवाह लोकनाथ साहू,विभाग सामाजिक सद्भाव संयोजक ललित चंद्राकर, जिला प्रचार प्रमुख बृजेश सोनी, जिला बौद्धिक प्रमुख संतोष शंख, माननीय नगर संघचालक रामू मिर्धा एवं विभिन्न समाज जैसे अग्रवाल समाज, ब्राह्मण समाज, सोनी समाज, निषाद धीवर समाज, गोस्वामी वैष्णव समाज ,चंद्राकार समाज, प्रजापति समाज ,यादव समाज, देवांगन समाज आदि 35 से भी अधिक समाज प्रमुख एवं सदस्यों की उपस्थिति रही।इस बैठक में नगर की एक बड़ी समिति बनाई गई जो पूर्ण श्लोक लोक माता अहिल्यादेवी होलकर जी के द्वारा किए गए कार्यों के बारे में पूरे नगर भर के स्कूलों में मठ मंदिरों में एवं सभी स्व सहायता समूह के बीच जाकर इस विषय को रखेंगे।इस समिति में निम्न दायित्व तय किए गए अध्यक्ष गणपत लोधी, उपाध्यक्ष अनूपनाथ योगी,उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता, उपाध्यक्ष जी एस यादव सचिव हरीश दीवान सह सचिव विजय साहू,कोषाध्यक्ष वैभव अग्रवाल,सह कोषाध्यक्ष रुपेश जलक्षत्रि ,मीडिया प्रमुख अरविंद वैष्णव,दस्तावेज लेखन कार्य प्रमुख श्री मानू जलक्षत्री एवम आरंग नगर के सभी 5 बस्तियों के भी प्रभारी बनाए गए है।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    अध्यक्ष डॉ संदीप जैन के प्रयास से कल 16 अप्रेल को 700 सिलेंडर वितरण हेतु जारी-एजेंसी को भी अव्यवस्था पर नोटिस जारी

    April 15, 2026

    आरंग में गैस सिलेंडर वितरण में अव्यवस्था-सिलेंडर नहीं मिलने पर लोगों ने किया दूसरी बार चक्का जाम-प्रशासन की चुप्पी से जनता में आक्रोश

    April 15, 2026

    बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के 135वीं जन्म जयंती-नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित…

    April 15, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    अध्यक्ष डॉ संदीप जैन के प्रयास से कल 16 अप्रेल को 700 सिलेंडर वितरण हेतु जारी-एजेंसी को भी अव्यवस्था पर नोटिस जारी

    Vinod GuptaApril 15, 2026

    अध्यक्ष डॉ संदीप जैन के प्रयास से कल 16 अप्रेल को 700 सिलेंडर वितरण हेतु…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.