Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    बड़ी उपलब्धि-मानसी ने अभावों को मात देकर लहराया परचम-12वीं कॉमर्स में 96.40% के साथ टॉप-10 में बनाई जगह

    April 30, 2026

    इस स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा 12वी बोर्ड परीक्षा में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन-इतने विद्यार्थियों ने की प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण…

    April 30, 2026

    आज नरसिंग नाथ जयंती-नवागांव तथा आरंग में इतने बजे से होगा अभिषेक पूजन एवं हवन….

    April 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, April 30
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»विश्व महिला दिवस पर विधायक चातुरी नंद के हाथों सम्मानित हुईं क्षेत्र की महिलाएं- बलौदा में हुआ भव्य आयोजन, महिलाओं ने गीत-कविता से दिया नारी सशक्तिकरण का संदेश
    Blog

    विश्व महिला दिवस पर विधायक चातुरी नंद के हाथों सम्मानित हुईं क्षेत्र की महिलाएं- बलौदा में हुआ भव्य आयोजन, महिलाओं ने गीत-कविता से दिया नारी सशक्तिकरण का संदेश

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuMarch 8, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    विश्व महिला दिवस पर विधायक चातुरी नंद के हाथों सम्मानित हुईं क्षेत्र की महिलाएं- बलौदा में हुआ भव्य आयोजन, महिलाओं ने गीत-कविता से दिया नारी सशक्तिकरण का संदेश

    सरायपाली, 8 मार्च 2026 : सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बलौदा में विश्व महिला दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र की विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय एवं प्रेरणादायी महिलाओं को मुख्य अतिथि सरायपाली विधायक श्रीमती चातुरी नंद ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में महिलाओं ने गीत, कविता और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से नारी शक्ति, समानता और सशक्तिकरण का प्रभावशाली संदेश दिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत बलौदा की सरपंच श्रीमती सरस्वती सेठ ने की और विशिष्ट अतिथि के रूप में डीएसपी ललिता मेहेर, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष दुर्गा सागर, विधायक प्रतिनिधि श्रीमती दीपांजली बारिक, जनपद सदस्य एवं ब्लॉक अध्यक्ष महिला कांग्रेस कमेटी छुईपाली पूजा तिवारी, जनपद सदस्य सुमित्रा भोई, श्रीमती बासंती धृतलहरे (पी.आर.पी.), नई किरण महिला क्लस्टर बलौदा की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता पटेल, देवल भांठा की सरपंच श्रीमती त्रिपुरा बिसी मंचासिन रहें।इस अवसर पर आयोजित विभिन्न गतिविधियों में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में कुर्सी दौड़ सहित कई मनोरंजक एवं प्रेरक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें महिलाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।मुख्य अतिथि विधायक चातुरी नंद ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाएं समाज की शक्ति और विकास की आधारशिला हैं।

    उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़कर समाज और देश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, शिक्षा और स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा कहा कि महिला सशक्तिकरण से ही समाज का समग्र विकास संभव है।कार्यक्रम में उपस्थित डीएसपी ललिता मेहेर, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष दुर्गा सागर सहित अन्य अतिथियों ने भी महिलाओं के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी छुईपाली के अध्यक्ष श्री तन्मय पंडा, विधायक प्रतिनिधि द्वय भरत मेश्राम, दीपक साहू, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष बलौदा श्री रूपानंद पटेल, युवा नेता अनिल पटेल,  टेमरी सरपंच अनीता चौहान, बलौदा के उपसरपंच श्री सरोज सेठ, वरिष्ठ नेता श्री पिंगल गाडिया, देवलभांठा की उपसरपंच श्रीमती पुष्पा नायक,  सूर्यकांत पटेल, दिलीप साहू, बाल्मीकि मेहर, चतुर्भुज डड़सेना, मुकेश नाग, सुनीता कुमार, मां शारदा महिला समूह कापुकुंडा अध्यक्ष सुमति विभार, शक्ति महिला स्व सहायता समूह सिरबोड़ा की फ़गनी सोना सक्रिय सदस्य, सरस्वती महिला समूह जामपाली की सचिव सुनीता कुमार, ओम महिला समूह बलौदा की अध्यक्ष नीतू स्वर्णकार, वंदना स्व सहायता समूह बलौदा की अध्यक्ष यशोदा नाग सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, महिलाएं और ग्रामीण उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने महिलाओं को विश्व महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    बड़ी उपलब्धि-मानसी ने अभावों को मात देकर लहराया परचम-12वीं कॉमर्स में 96.40% के साथ टॉप-10 में बनाई जगह

    April 30, 2026

    इस स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा 12वी बोर्ड परीक्षा में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन-इतने विद्यार्थियों ने की प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण…

    April 30, 2026

    आज नरसिंग नाथ जयंती-नवागांव तथा आरंग में इतने बजे से होगा अभिषेक पूजन एवं हवन….

    April 30, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    बड़ी उपलब्धि-मानसी ने अभावों को मात देकर लहराया परचम-12वीं कॉमर्स में 96.40% के साथ टॉप-10 में बनाई जगह

    Vinod GuptaApril 30, 2026

    बड़ी उपलब्धि-मानसी ने अभावों को मात देकर लहराया परचम-12वीं कॉमर्स में 96.40% के साथ टॉप-10…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.