Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    बकमा स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

    June 16, 2026

    लाखों की चोरी-नकदी और जेवरात लेकर चोर हुए फरार-डॉग स्क्वाड और एफएसएल टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं साक्ष्य

    June 15, 2026

    विद्यालय में समर कैंप का सफल समापन-व्यक्तित्व विकास, रचनात्मकता एवं प्रतिभा संवर्धन के लिए हुआ विविध गतिविधियों का आयोजन

    June 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 17
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»राष्ट्रीय स्तर पर खेलेंगी आरंग की ये छात्रा-राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ हैंडबॉल टीम का बनेगी हिस्सा
    Blog

    राष्ट्रीय स्तर पर खेलेंगी आरंग की ये छात्रा-राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ हैंडबॉल टीम का बनेगी हिस्सा

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaDecember 10, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    राष्ट्रीय स्तर पर खेलेंगी आरंग की ये छात्रा-राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ हैंडबॉल टीम का बनेगी हिस्सा

    Oplus_131072

    आरंग।गांधी इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, आरंग की कक्षा 09वीं की छात्रा हिमानी ध्रुव, पुत्री भीमसेन ध्रुव एवं सरस्वती ध्रुव ने अंडर 17 में अपने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और परिश्रम के बल पर राष्ट्रीय स्तर की हैंडबॉल टीम में स्थान बनाकर पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतर्गत हिमानी का सफर ब्लॉक स्तर से शुरू हुआ, जहाँ उन्होंने स्थानीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया और चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया। इसके बाद जिला स्तरीय और संभाग स्तरीय हैंडबॉल चयन प्रतियोगिता में उन्होंने दमदार खेल दिखाते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई और अपनी खेल रणनीति, तेज गति से निर्णायकों को प्रभावित किया। संभाग स्तर पर मिली सफलता ने उन्हें कांकेर में आयोजित हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए टीम में जगह दिलाई, जहाँ उन्होंने कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच अनुशासित अभ्यास और आत्मविश्वास के बल पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर में भी अपनी पहचान मजबूत की। वर्ष 2025–26 कांकेर में आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता, खेल हैंडबॉल में शानदार प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय स्तर हेतु चयन सूची में अपना नाम अंकित करवाया।अब वे राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ हैंडबॉल टीम का हिस्सा बनेंगी और राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी। राष्ट्रीय स्तर हेतु चयनित हिमानी राष्ट्रीय स्तरीय चयन शिविर में शामिल होंगी जहाँ वे खेल में निरंतर सुधार और समर्पण के साथ राष्ट्रीय टीम हेतु अभ्यास करेंगी।आरंग क्षेत्र का गौरव बढ़ने पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा ने हिमानी को उसकी इस सफलता पे बधाई दी और भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने हेतु आशीर्वाद दिया। हिमानी की इस उपलब्धि से विद्यालय में हर्ष का वातावरण है। प्राचार्य एवं एकेडमिक प्रभारी ने कहा कि हिमानी ने यह सिद्ध किया है कि निरंतर अभ्यास और अनुशासन से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है, उनकी सफलता विद्यालय और क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। विद्यालय की खेल शिक्षिका एवं प्रशिक्षक प्रियल साहू ने बताया कि हिमानी पिछले कई महीनों से नियमित अभ्यास कर रही थीं और उनके खेल में निरंतर सुधार देखा गया है, जो अब राष्ट्रीय स्तर पर चयन के रूप में सामने आया है। हिमानी के माता‑पिता ने भी अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय और प्रशिक्षकों का आभार जताया तथा कहा कि बचपन से खेलों में रुचि रखने वाली हिमानी का यह चयन उनके सपनों को नई दिशा देगा। विद्यालय प्रबंधन ने घोषणा की है कि हिमानी के सम्मान में एक विशेष समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें उन्हें सम्मानित किया जाएगा। हिमानी के राष्ट्रीय चयन की खबर से आरंग क्षेत्र में उत्साह का वातावरण है और स्थानीय खेल प्रेमियों तथा शिक्षकों ने भी उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं, यह विश्वास व्यक्त करते हुए कि हिमानी जैसी प्रतिभाएं छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर और अधिक मजबूती से स्थापित करेंगी।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    बकमा स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

    June 16, 2026

    लाखों की चोरी-नकदी और जेवरात लेकर चोर हुए फरार-डॉग स्क्वाड और एफएसएल टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं साक्ष्य

    June 15, 2026

    विद्यालय में समर कैंप का सफल समापन-व्यक्तित्व विकास, रचनात्मकता एवं प्रतिभा संवर्धन के लिए हुआ विविध गतिविधियों का आयोजन

    June 15, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    बकमा स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

    Rekhraaz SahuJune 16, 20262 Views

    बकमा स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव बागबाहरा। नए शिक्षा सत्र…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.