Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    चरित्र शंका में प्रेमिका की निर्मम हत्या-आरोपी ट्रक चालक गिरफ्तार

    July 15, 2026

    शाला प्रवेश उत्सव-बच्चो कोलक्ष्य बनाकर पढ़ने हेतु किया गया प्रेरित-विद्यालय विकास हेतु हुई कई घोषणाएं..

    July 15, 2026

    लंबित मांगों को लेकर इन्होंने घेरा विधानसभा-आर-पार की लड़ाई का ऐलान

    July 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 15
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»देश-विदेश»रात के समय दिखने लगते हैं Kidney Damage के ये लक्षण, समय रहते सतर्क न हुए तो बढ़ सकता है खतरा
    देश-विदेश

    रात के समय दिखने लगते हैं Kidney Damage के ये लक्षण, समय रहते सतर्क न हुए तो बढ़ सकता है खतरा

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsJune 8, 20252 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Kidney Damage : किडनी हमारे शरीर का एक बेहद जरूरी अंग है, जो शरीर में मौजूद विषैले तत्वों को बाहर निकालने और ब्लड को फिल्टर करने का काम करता है। लेकिन बदलती जीवनशैली, असंतुलित खानपान और लगातार बढ़ती अनहेल्दी आदतों के कारण अब लोगों में किडनी से जुड़ी बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है।

    रात के समय दिखने लगते हैं Kidney Damage के ये लक्षण

    विशेषज्ञों का कहना है कि किडनी खराब होने की स्थिति में शरीर कुछ संकेत देने लगता है, जिनमें से कुछ लक्षण खासकर रात के समय दिखाई देते हैं। इन संकेतों को समय पर पहचान कर इलाज शुरू कर दिया जाए तो किडनी को गंभीर नुकसान से बचाया जा सकता है।

    रात में नजर आने वाले किडनी खराब होने के लक्षण:

    पैरों में सूजन
    यदि सोने से पहले या सुबह उठने पर पैरों में सूजन दिखाई दे तो यह संकेत हो सकता है कि किडनी ठीक से कार्य नहीं कर रही है। ऐसा तब होता है जब शरीर में पानी और सोडियम की मात्रा जमा होने लगती है।

    बार-बार पेशाब आना
    रात में बार-बार पेशाब के लिए उठना सामान्य नहीं है। यह भी किडनी डैमेज का एक शुरुआती संकेत हो सकता है। इस स्थिति में बिना देरी किए डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है।

    रात में अत्यधिक प्यास लगना
    अगर रात में बार-बार प्यास लगती है और आप सामान्य से ज्यादा पानी पी रहे हैं, तो यह भी किडनी में गड़बड़ी का संकेत हो सकता है।

    नक्सल आपरेशंस में शामिल छत्तीसगढ़ के सीनियर IPS अफसरों का सम्मान, गृहमंत्री अमित शाह बोले, बहादूर जवानों से छत्तीसगढ़ आकर मुलाकात करूंगा

    सांस फूलना
    कई बार रात के समय अचानक सांस फूलने लगे तो यह गंभीर संकेत हो सकता है। किडनी जब सही तरीके से टॉक्सिन्स को बाहर नहीं निकाल पाती है, तो इससे फेफड़ों पर असर पड़ सकता है और सांस फूलने जैसी दिक्कत होती है।

    त्वचा पर खुजली और रैशेज
    किडनी की खराबी के कारण शरीर में जमा टॉक्सिन्स त्वचा पर असर डालते हैं, जिससे खुजली, जलन और छोटे-छोटे दाने हो सकते हैं।

    किडनी को कैसे रखें स्वस्थ?

     ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल को नियंत्रण में रखें।
     नियमित रूप से एक्सरसाइज करें और वजन को संतुलित रखें।
     पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं, जिससे विषैले तत्व शरीर से बाहर निकल सकें।
     नमक का सेवन कम करें और धूम्रपान से बचें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    शराबियों ने न्यू ईयर पर तोड़े रिकॉर्ड, यहां पर एक ही रात में गटक गए 16 करोड़ की शराब, जानिए बाकी जगहों का हाल

    January 2, 2026

    Purnima 2026: 3 जनवरी को आसमान में दिखेगा अद्भुत नाजारा, सूर्य के सबसे करीब पहुंचेगी धरती; इस समय पर देख सकेंगे ये चमत्कार!

    January 2, 2026

    Ayushman Card:  आयुष्मान भारत कार्ड में बड़ा बदलाव: अब नए सदस्य जोड़ने का विकल्प बंद

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    चरित्र शंका में प्रेमिका की निर्मम हत्या-आरोपी ट्रक चालक गिरफ्तार

    Vinod GuptaJuly 15, 2026242 Views

    चरित्र शंका में प्रेमिका की निर्मम हत्या-आरोपी ट्रक चालक गिरफ्तार आरंग। आरंग थाना क्षेत्र में…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.