Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    ग्राम लाफिनखुर्द में विधायक ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात, भाजपा नेता रहे मौजूद

    July 26, 2026

    आरंग के पत्रकारों ने बस्तर राजा कमलचंद भंजदेव से की मुलाकात, पुराने रिश्ते और आने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा

    July 26, 2026

    शिक्षण उत्सव 2026-रायपुर में आरंग ब्लॉक के नवाचारी शिक्षक हुए सम्मानित

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 26
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»ग्राम लाफिनखुर्द में विधायक ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात, भाजपा नेता रहे मौजूद
    Blog

    ग्राम लाफिनखुर्द में विधायक ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात, भाजपा नेता रहे मौजूद

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuJuly 26, 20262 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    ग्राम लाफिनखुर्द में विधायक ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात, भाजपा नेता रहे मौजूद

    महासमुंद। रविवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 136वें एपिसोड का प्रसारण हुआ। महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने ग्राम लाफिनखुर्द में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष वीरेंद्र ध्रुव के निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड को सुना। इस अवसर पर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिग्विजय साहू, जनपद उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर, मंडल महामंत्री साजन यादव, पूर्व महामंत्री नामदेव साहू, ग्रामीण महिला मोर्चा अध्यक्ष चुनेश्वरी साहू, जनपद सदस्य संतोष साहू, भाजयुमो शहर मंडल अध्यक्ष राकेश सचदेवा, बूथ अध्यक्ष प्रेमनाथ ध्रुव, लोकनाथ साहू, ग्रामीण मोर्चा उपाध्यक्ष राजू साहू सहित अन्य नेतागण, पदाधिकारीगण उपस्थित थें।


    इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम की शुरुआत कारगिल विजय दिवस का जिक्र करते हुए देश के वीर जवानों को नमन किया। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस ऐसी तारीख है, जिसे याद रखने के लिए दिन याद रखने की जरूरत नहीं होती। कारगिल में जवानों ने हर चुनौती के बावजूद हार नहीं मानी। दिल्ली से द्रास तक शौर्य विजय यात्रा निकाली जा रही है। इसके बाद उन्होंने देश के युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि हमारे युवा भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। साइंस ओलंपियाड दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में से हैं, इस महीने फिजिक्स, कैमेस्ट्री, बायोलॉजी और मैथ के ओलंपियाड हुए। इनमें भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। आगे कहा कि पिछले रविवार विक्रम-1 का सफल प्रक्षेपण हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण था। हम सभी ने भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र के इस ऐतिहासिक पल को देखा। यह प्राइवेट सेक्टर द्वारा विकसित भारत का पहला रॉकेट है। हमारे युवा इनोवेटर्स ने वह कर दिखाया, जो कभी लगभग असंभव लगता था। भारत रक्षा तकनीक में तेजी से आगे बढ़ रहा है। स्वदेशी युद्धपोत आई एन एस महेंद्रगिरी नौसेना में शामिल हुआ और पिनाका मिसाइल का भी सफल लॉन्च हुआ। जल संरक्षण के विषय में कहा कि जहां पानी गिरे उसे वहीं रोकना चाहिए, कैच द रेन अभियान के तहत मध्य प्रदेश में 4 हजार तालाब बने और कई राज्यों ने इस अभियान में हिस्सा लिया। आज बचाई गई पानी की हर बूंद भविष्य की पूंजी है। प्रधानमंत्री ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने की अपील की। पीवी सिंधु के जापान ओपन जीतने और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की टेस्ट जीत का जिक्र किया।

    अन्य विषयों पर भी चर्चा
    प्रधानमंत्री एक पेड़ मां के नाम अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि अहमदाबाद में एक घंटे में 3.5 लाख और यूपी में एक दिन में 35 करोड़ से ज्यादा पौधे लगाए गए। लोगों से प्रकृति संरक्षण में भागीदारी की अपील की। उन्होंने बिहार के सीतामढ़ी में प्लास्टिक कचरे से बेंच बनाने की पहल का उदाहरण दिया। गणेशोत्सव पर पीओपी और प्लास्टिक की बजाय मिट्टी की गणेश प्रतिमा अपनाने की अपील दोहराई। कश्मीर की वागु चटाई, बिजनौर की हर्बल चाय, नेशनल हैंडलूम डे और खादी की बढ़ती बिक्री का जिक्र करते हुए लोकल उत्पाद खरीदने की अपील की। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति डॉ ए पी जे कलाम को याद किया, गुरु पूर्णिमा और स्वतंत्रता दिवस का जिक्र करते हुए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में शामिल होने का आह्वान किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    आरंग के पत्रकारों ने बस्तर राजा कमलचंद भंजदेव से की मुलाकात, पुराने रिश्ते और आने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा

    July 26, 2026

    शिक्षण उत्सव 2026-रायपुर में आरंग ब्लॉक के नवाचारी शिक्षक हुए सम्मानित

    July 25, 2026

    आरंग में जिला स्तरीय शालेय बालिका रग्बी स्पर्धा संपन्न

    July 25, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    ग्राम लाफिनखुर्द में विधायक ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात, भाजपा नेता रहे मौजूद

    Rekhraaz SahuJuly 26, 20262 Views

    ग्राम लाफिनखुर्द में विधायक ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात, भाजपा नेता…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.