Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आरंग के स्कूलों में SMC गठन में धांधली का बड़ा आरोप-BEO को इन्होंने सौंपा ज्ञापन-दी 10 दिनों की मोहलत अन्यथा उग्र आंदोलन की चेतावनी

    October 16, 2026

    आरंग में श्री सार्वजनिक नव दुर्गा मंदिर का रजत जयंती वर्ष-माँ को अर्पित किया गया 56 भोग-महा आरती के बाद हुआ स्मारिका का हुआ विमोचन

    October 16, 2026

    इस कालोनी को मिली विकास कार्यों की बड़ी सौगात-मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने किया दुर्गा रंगमंच का भूमिपूजन और 7 लाख रुपये के विकास कार्यों की घोषणा

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 16
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»छत्तीसगढ़»राज्योत्सव रजत जयंती वर्ष 2025 : विकास, सुशासन और जनकल्याण की नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ रहा है छत्तीसगढ़ — मंत्री गुरु खुशवंत साहेब
    छत्तीसगढ़

    राज्योत्सव रजत जयंती वर्ष 2025 : विकास, सुशासन और जनकल्याण की नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ रहा है छत्तीसगढ़ — मंत्री गुरु खुशवंत साहेब

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsNovember 3, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रजत जयंती वर्ष के अवसर पर कल 2 नवंबर को  मिनी स्टेडियम मोहला में जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने छत्तीसगढ़ महतारी की शैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना कर किया। उन्होंने अपील की कि जब हम छत्तीसगढ़ की रजत जयंती मना रहे हैं, तब हमें संकल्प लेना चाहिए कि 2047 तक विकसित भारत के साथ विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण करें।

     विकास, सुशासन और जनकल्याण की नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ रहा है छत्तीसगढ़

    मंत्री श्री साहेब ने दी राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ 
    मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने जिलेवासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि यह दिन हम सबके लिए गौरव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में छत्तीसगढ़ निरंतर विकास की नई ऊँचाइयाँ छू रहा है।

     विकास, सुशासन और जनकल्याण की नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ रहा है छत्तीसगढ़

    कृषि, महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास को मिल रही गति 
    मंत्री श्री साहेब ने बताया कि राज्य सरकार किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। धान खरीदी 3100 रुपए प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर प्रति एकड़ 21 क्विंटल की दर से लेने की बात कही। महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए महतारी वंदन योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाएँ संचालित की जा रही हैं। इसके साथ ही जरूरतमंद परिवारों के लिए आवास निर्माण और महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है।

     विकास, सुशासन और जनकल्याण की नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ रहा है छत्तीसगढ़

    शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार में हो रहा विस्तार 
    राज्य सरकार का बजट सभी वर्गों के समग्र विकास को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। गरीबों को पक्का आवास, युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रोजगार, तथा अन्नदाताओं को उचित मूल्य देना शासन की प्राथमिकता है।
    राज्य में शासकीय विद्यालयों का उन्नयन किया गया है तथा 14 मेडिकल कॉलेजों के साथ नए नर्सिंग कॉलेजों की स्थापना की जा रही है, जिससे युवाओं को शिक्षा व रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे और स्वास्थ्य सेवाओं का भी विस्तार होगा

    नक्सलमुक्त, विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में ठोस कदम 
    मंत्री श्री साहेब ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश को नक्सलमुक्त बनाने के लिए ठोस कार्य किए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य है कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की सुविधाएँ दूरस्थ अंचलों तक पहुँचे।

     विकास, सुशासन और जनकल्याण की नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ रहा है छत्तीसगढ़

    सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह से सजा राज्योत्सव मंच 
    राज्योत्सव के अवसर पर स्थानीय कलाकारों एवं स्कूली बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
    कार्यक्रम में विधायक मोहला-मानपुर श्री इन्द्र शाह मंडावी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह, कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति, पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

     मुख्य अतिथि ने किया विभागीय स्टॉलों का अवलोकन, हितग्राहियों को की सामग्री वितरण 
    राज्योत्सव अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक प्रदर्शनी स्टॉल लगाए गए थे। मंत्री श्री साहेब ने इनका अवलोकन किया तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी ली।
    इस अवसर पर उन्होंने

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    सोहम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 10 मई को होगा विशाल हेल्थ कैंप

    May 9, 2026

    Crime : पति-बेटी ने मां को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

    January 2, 2026

    ब्रेकिंग : चेतन्य बघेल को हाईकोर्ट से मिली जमानत, इस मामले में ED ने 18 जुलाई को किया था गिरफ्तार

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आरंग के स्कूलों में SMC गठन में धांधली का बड़ा आरोप-BEO को इन्होंने सौंपा ज्ञापन-दी 10 दिनों की मोहलत अन्यथा उग्र आंदोलन की चेतावनी

    Vinod GuptaOctober 16, 2026116 Views

    आरंग के स्कूलों में SMC गठन में धांधली का बड़ा आरोप-BEO को इन्होंने सौंपा ज्ञापन-दी…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • आरंग के स्कूलों में SMC गठन में धांधली का बड़ा आरोप-BEO को इन्होंने सौंपा ज्ञापन-दी 10 दिनों की मोहलत अन्यथा उग्र आंदोलन की चेतावनी
    • आरंग में श्री सार्वजनिक नव दुर्गा मंदिर का रजत जयंती वर्ष-माँ को अर्पित किया गया 56 भोग-महा आरती के बाद हुआ स्मारिका का हुआ विमोचन
    • इस कालोनी को मिली विकास कार्यों की बड़ी सौगात-मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने किया दुर्गा रंगमंच का भूमिपूजन और 7 लाख रुपये के विकास कार्यों की घोषणा
    • शारदीय नवरात्रि-भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी गोविंद साहू ने आरंग क्षेत्र के विभिन्न गांवों में टेका मत्था, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना
    • आरंग में शारदीय नवरात्र की धूम-प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज में सजी पांच चैतन्य देवियों की अलौकिक झांकी, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.