Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    कल 22 अप्रेल से शुरू होगा 06 दिवसीय स्वास्थ परामर्श शिविर-एक्यूप्रेशर, काइरोप्रेक्टक मसाज एवं चुम्बकीय पद्धति से होगा इलाज…

    April 21, 2026

    जिला पंचायत रायपुर की सामान्य सभा की बैठक सम्पन्न-गूंजे जनहित के ये मुद्दे

    April 21, 2026

    आवराडाबरी में बड़ा हादसा टला, स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराकर पलटी, 7 लोग सुरक्षित

    April 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, April 22
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»महासमुंद धान खरीदी केंद्रों के सत्यापन में बड़ी लापरवाही, अभिहित अधिकारी उमेश वर्मा को कलेक्टर का नोटिस, 24 घंटे में जवाब तलब
    Blog

    महासमुंद धान खरीदी केंद्रों के सत्यापन में बड़ी लापरवाही, अभिहित अधिकारी उमेश वर्मा को कलेक्टर का नोटिस, 24 घंटे में जवाब तलब

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuJanuary 22, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    महासमुंद धान खरीदी केंद्रों के सत्यापन में बड़ी लापरवाही, अभिहित अधिकारी उमेश वर्मा को कलेक्टर का नोटिस, 24 घंटे में जवाब तलब

    महासमुंद में धान खरीदी केंद्रों के भौतिक सत्यापन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अभिहित अधिकारी उमेश वर्मा की गंभीर लापरवाही उजागर, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने थमाया नोटिस, 24 घंटे के भीतर मांगा जवाब, सार्थक जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की कलेक्टर ने दी चेतावनी

    महासमुंद। समर्थन मूल्य में धान की खरीदी छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी अभियान है। जिसे शासन प्रशासन का पूरा अमला पूरा कराने में जुटा हुआ है। महासमुंद जिले के 182 धान खरीदी केंद्रों में समर्थन मूल्य में धान की खरीदी की जा रही है। जिसकी निगरानी स्वयं जिले के कलेक्टर विनय कुमार लंगेह जमीन स्तर पर उतरकर कर रहे हैं। रोजाना कलेक्टर विनय लंगेह कई धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं और लापरवाही पाए जाने पर सख्ती बरतते हुए कार्रवाई भी कर रहे हैं। बावजूद इसके कई अधिकारी ऐसे हैं जो धान खरीदी जैसे गंभीर मसले पर भी गंभीर नहीं और लापरवाही बरतते नजर आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला एक बार फिर महासमुंद में सामने आया है, जहां पर बसना ब्लॉक के 03 धान खरीदी केंद्रों में ऑनलाइन भौतिक सत्यापन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अभिहित अधिकारी उमेश वर्मा की बड़ी लापरवाही सामने आई है। उमेश वर्मा को धान खरीदी केंद्र बड़ेडाबा, गढ़फुलझर और हाड़ापथरा में नोडल अधिकारी बनाया गया है। लेकिन वर्मा के द्वारा अब तक उनके अधीनस्थ खरीदी केंद्रों में ऑनलाइन भौतिक सत्यापन नहीं किया गया है। इससे नाराज कलेक्टर विनय कुमार ने, वर्मा को भौतिक सत्यापन ऑनलाइन रूप से नहीं करने पर नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। सार्थक जवाब नहीं देने पर छत्तीसगढ़ अत्यावश्यक सेवा संधारण निवारण अधिनियम 1979 के तहत कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी गई है। नोटिस जारी होने के बाद भी अभिहित अधिकारी उमेश वर्मा द्वारा कलेक्टर के आदेश की अवहेलना करने की बात सामने आई है। नोटिस भेजने के 2 दिन बाद भी अब तक उसके द्वारा स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं किया गया है। गौरतलब है कि, धान खरीदी केंद्रों का ऑनलाइन भौतिक सत्यापन इसलिए भी अत्याधिक आवश्यक है ताकि, खरीदी केंद्र प्रभारी के द्वारा किसी भी प्रकार की खरीदी में अनियमितता ना बरती जाए। इसे लेकर लगातार निगरानी और मॉनिटरिंग भी की जा रही है। जानकारी के अनुसार इन 03 धान खरीदी केंद्रों में अब तक, खरीदी केंद्र बड़ेडाबा में 39 हजार 91 क्विंटल, गढ़फुलझर में 48 हजार क्विंटल 716 क्विंटल और हाड़ापथरा में 14 हजार 460 क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है। जिसका सही मिलान ऑनलाइन भौतिक सत्यापन के बाद ही पूरा होगा। जिले में पहले भी धान खरीदी केंद्रों में समय पर भौतिक सत्यापन नहीं होने से कई केंद्रों में भ्रष्टाचार सामने आ चुका है। इसे देखते हुए धान खरीदी केंद्रों में लापरवाही को लेकर महासमुंद कलेक्टर भी सख्त रूख अपनाए हुए है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    कल 22 अप्रेल से शुरू होगा 06 दिवसीय स्वास्थ परामर्श शिविर-एक्यूप्रेशर, काइरोप्रेक्टक मसाज एवं चुम्बकीय पद्धति से होगा इलाज…

    April 21, 2026

    जिला पंचायत रायपुर की सामान्य सभा की बैठक सम्पन्न-गूंजे जनहित के ये मुद्दे

    April 21, 2026

    आवराडाबरी में बड़ा हादसा टला, स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराकर पलटी, 7 लोग सुरक्षित

    April 21, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    कल 22 अप्रेल से शुरू होगा 06 दिवसीय स्वास्थ परामर्श शिविर-एक्यूप्रेशर, काइरोप्रेक्टक मसाज एवं चुम्बकीय पद्धति से होगा इलाज…

    Vinod GuptaApril 21, 2026

    कल 22 अप्रेल से शुरू होगा 06 दिवसीय स्वास्थ परामर्श शिविर-एक्यूप्रेशर,काइरोप्रेक्टक मसाज एवं चुम्बकीय पद्धति…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.