Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    सरकारी आदेश बेअसर, ग्राम सभा में नहीं दिखे जिम्मेदार अधिकारी

    April 14, 2026

    पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में पहल-इस वार्ड में बोर खनन कार्य का नगर पालिका अध्यक्ष ने किया भूमि पूजन

    April 14, 2026

    22 अप्रैल 2026 से यहाँ होगा 06 दिवसीय स्वास्थ परामर्श शिविर का आयोजन-इन मरीजो का होगा इलाज…

    April 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, April 15
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»महाशिवरात्रि-नगर के शिवालयों में तैयारी पूर्ण-शिव की भक्ति में डूबे नजर आएंगे श्रद्धालु-कल आरंग में निकलेगी शिव जी भव्य बारात
    Blog

    महाशिवरात्रि-नगर के शिवालयों में तैयारी पूर्ण-शिव की भक्ति में डूबे नजर आएंगे श्रद्धालु-कल आरंग में निकलेगी शिव जी भव्य बारात

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaFebruary 14, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    महाशिवरात्रि-नगर के शिवालयों में तैयारी पूर्ण-शिव की भक्ति में डूबे नजर आएंगे श्रद्धालु-कल आरंग में निकलेगी शिव जी भव्य बारात

    आरंग।कल 15 फ़रवरी को होने वाले महाशिवरात्रि पर्व को लेकर नगर के शिवालयों में तैयारियां पूर्ण हो गई है। महाकाल ग्रुप द्वारा शिव पार्वती विवाह का आयोजन भी शुरू हो गया है। प्रथम दिवस को चुलमाटी तेल हल्दी के बाद आज मयान और भंडारा किया गया तथा कल 15 फरवरी नगर में शिव जी की भव्य बारात भी निकाली जाएगी।पौराणिक मान्यता के अनुसार फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि पर प्रथम बार शिव भगवान ज्योतिर्लिंग के रूप में प्रकट हुए इसलिए “शिव की रात” महाशिवरात्रि पर्व अत्यंत भाव भक्ति एवं श्रद्धा के साथ मनाया जाता है, एक मान्यता यह भी है की महाशिवरात्रि पर्व पर ही माता पार्वती की कठिन तपस्या के बाद शिव जी का विवाह उनके साथ हुआ था। आरंग में उत्कृष्ट वास्तु कला की प्रसिद्ध लिए हुए बागेश्वर नाथ बाबा महादेव की प्रसिद्ध किसी से छिपी नहीं है, यहां महाशिवरात्रि पर्व पर लगातार श्रद्धालुओं के द्वारा जलाभिषेक, दुग्धाभीषेक किया जाता है एवं दर्शन हेतु श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है क्योंकि भगवान भोलेनाथ को औघड़दानी के नाम से भी जाना जाता है।आपको बता दे की राजा मोरध्वज की प्राचीन नगरी के नाम से विख्यात धर्म नगरी आरंग शिव नगरी के नाम से भी जाना जाता है। मान्यताओं के अनुसार गिनती करने पर काशी नगरी की तुलना में यहां एक शिवलिंग कम हो गया नहीं तो इसे भी काशी नगरी के नाम से जाना जाता, किंतु शिवालयो की इस नगरी में अभी भी भोलेनाथ लिंग के रूप में यहां वहां प्रकट होते रहते हैं जिससे इस नगरी की प्रसिद्धि दूर-दूर तक फैली हुई है। यहां अन्य प्रसिद्ध मंदिरों में पंचमुखी महादेव, त्रिलोकीनाथ महादेव, पनिकेश्वर, भूरवा महादेव, जलेश्वर महादेव, कुमारेश्वर नाथ महादेव, राज राजेश्वर महादेव , जलेश्वर महादेव, चिंतेश्वर महादेव भुवनेश्वर महादेव, जागेश्वर महादेव ज्ञानेश्वर महादेव, प्रज्ञेश्वर महादेव , नटकेश्वर महादेव, बटकेश्वर महादेव, पिपलेश्वर महादेव , रामेश्वर महादेव, भोले बाबा, जोबेश्वर नाथ महादेव आदि की अत्यंत महिमा है एवं बेलपत्र, चंदन, आक के पुष्प, कनेर पुष्प, विष्णु प्रिया, शमी के पत्ते,कमल पुष्प, श्वेत पुष्प, गुलाब, धतूरा, भांग, इत्र, फल, अनाज ,घी,दूध, शहद, नारियल आदि को पूजा में विशेष महत्व दिया जाता है तथा कल शिव जी के विवाह को लेकर भक्तों ने आज कुमारेश्वर महादेव को हल्दी भी चढ़ाई है। वहीं महाकाल भगवान मंदिर की तर्ज पर कल महाशिवरात्रि के दिन यहां पर भी शिवजी की बारात निकाली जायेगी। कुल मिलाकर आस्था के इस महान पर्व पर पूरा आरंग एवं अंचल शिवमय होकर ओम नमः शिवाय, श्री शिवाय नमस्तुभ्यं आदि मंत्रों से गुंजायमान होता नजर आएगा वैसे भी महान कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा जी के शिव महापुराण का इतना व्यापक प्रभाव है की देश क्या विदेश में भी शिव भक्ति की धाराएं बह रही है।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    सरकारी आदेश बेअसर, ग्राम सभा में नहीं दिखे जिम्मेदार अधिकारी

    April 14, 2026

    पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में पहल-इस वार्ड में बोर खनन कार्य का नगर पालिका अध्यक्ष ने किया भूमि पूजन

    April 14, 2026

    22 अप्रैल 2026 से यहाँ होगा 06 दिवसीय स्वास्थ परामर्श शिविर का आयोजन-इन मरीजो का होगा इलाज…

    April 14, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    सरकारी आदेश बेअसर, ग्राम सभा में नहीं दिखे जिम्मेदार अधिकारी

    Rekhraaz SahuApril 14, 2026

    ग्राम सभा बनी औपचारिकता, विभागीय अधिकारी नदारद—ग्रामीणों में नाराज़गी महासमुंद। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.