Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    खेती-किसानी-मौसम की दोहरी मार-बारिश में भीगने से खेतों में पड़ी कटी धान की फसल में फूटने लगे अंकुर-किसानों की बढ़ी चिंता

    November 23, 2026

    एग्रीस्टेक पोर्टल में बड़ी तकनीकी चूक-एक ही नाम के दो गांवों का डाटा आपस में बदला-टोकन के लिए भटक रहे किसान

    November 23, 2026

    फार्मासिस्टों के कौशल विकास के लिए अंबिकापुर में विशेष कार्यशाला 29 को, मंत्री राजेश अग्रवाल होंगे मुख्य अतिथि

    November 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 23
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»भूपेश बघेल अपने बयान के लिए माफी मांगें अन्यथा कांग्रेस नेतृत्व उन पर कार्रवाई करे : चिमनानी
    Blog

    भूपेश बघेल अपने बयान के लिए माफी मांगें अन्यथा कांग्रेस नेतृत्व उन पर कार्रवाई करे : चिमनानी

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsDecember 26, 20252 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    00 भाजपा धर्मांतरण के खिलाफ तो कांग्रेस धर्म के खिलाफ खड़ी है 
    रायपुर। सनातन विरोधी बयानों को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने कहा कि भाजपा धर्मांतरण के खिलाफ खड़ी है जबकि कांग्रेस सनातन धर्म के खिलाफ खड़ी है। कांग्रेस पर धर्मांतरण को खुला संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस संत, समाज समेत हर उस व्यक्ति के खिलाफ षड्यंत्र करती है जो धर्मांतरण का विरोध करता है। पं. प्रदीप मिश्रा व पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा अंध विश्वास फैलाने संबंधी बयान के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आड़े हाथों लेते हुए मांग की कि भूपेश बघेल अपने बयान के लिए लाखों-करोड़ों सनातन-प्रेमियों से माफी मांगें और यदि वह माफी नहीं मांगते हैं तो कांग्रेस नेतृत्व उन पर कार्रवाई करे।

    चिमनानी ने कहा कि जिसने भी धर्मांतरण के खिलाफ कहा और धर्मांतरण के विरुद्ध समाज को जागरूक किया, कांग्रेस ने उस पर जहर उगलने का काम किया है, उसका दमन किया है। मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि सन् 2004 में कांग्रेस नेत्री सोनिया गांधी के इशारे पर दीपावली की पूजा रुकवाकर एक झूठे आरोप में शंकराचार्य जयेंद्र सरस्वती की गई गिरफ्तारी की गईं थी यह किसी कलंक से कम नहीं था और कहा कि यह सनातन के विरुद्ध एक बहुत बड़ी साजिश का प्रमाण है। कांग्रेस के तत्कालीन दिग्गज नेता प्रणव मुखर्जी ने अपनी किताब ‘द कोएलिशन ईयर्सÓ में यह कहा था कि शंकराचार्य की जो जबरन गिरफ्तारी हुई थी, वह सोनिया गांधी ने सनातन धर्म को नीची दिखाने के लिए करवाई थी ऐसा मीडिया रिपोर्ट्स एवं कई पत्रकार जन के ट्वीट के माध्यम से सामने आया था।शंकराचार्य तमिलनाडु में हो रहे धर्मांतरण के खिलाफ आवाज उठा रहे थे। साफ है, धर्मांतरण की मुखालफत और सनातन के प्रचारकों को कांग्रेस टारगेट करती है।

    उन्होंने बताया कि रामदेव बाबा द्वारा 2011 में अपनी हत्या के षड्यंत्र का खुलासा किया गया। इसी प्रकार छत्तीसगढ़ में नवम्बर 2022 में राजनांदगाँव की तत्कालीन महापौर हेमा देशमुख ने हिन्दू देवी-देवताओं को न मानने की शपथ दिलाई। इन्हीं दिनों में तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा था कि धर्मांतरण से किसी को कोई गुरेज नहीं होना चाहिए सबको अपना धर्म चुनने का अधिकार है बघेल ने 2024 में फिर शिवलिंग पर जल अर्पित करने की सनातन परम्परा, आस्था व भावनाओं को अपमानित किया और कहा था केवल एक लोटा जल चढ़ाने से क्या होगा ?श्री चिमनानी ने सन् 2023 में कांग्रेस के शासनकाल में धर्मांतरण को लेकर बस्तर में हुए हिंसक बवाल और उसमें तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष की पिटाई और गिरफ्तारी की चर्चा कर कहा कि तब आदिवासियों ने अपने संरक्षण की मांग की थी लेकिन बघेल बजाय आदिवासियों को संरक्षण देने के नई दिल्ली के चर्च में ईसाई मिशनरियों के लोगों के साथ फोटो खिंचवाकर उन्हें आश्वस्त कर रहे थे कि छत्तीसगढ़ में कोई कानून से ऊपर नहीं है। समाज में वैमनस्यता फैलाने वाले को बख्शा नहीं जाएगा।

    चिमनानी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा काँवरियों पर पुष्प-वर्षा का विरोध, कांग्रेस नेता चरणदास महंत और बैज द्वारा महाकुम्भ चलने का आमंत्रण ठुकराने का जिक्र कर कहा कि 2004 में जयेंद्र सरस्वती की गिरफ्तारी से कांग्रेस का चला आ रहा सनातन-विरोधी रवैया आज 2025 तक बदस्तूर जारी है और अब पं. प्रदीप मिश्रा और पं. धीरेंद्रकृष्ण शास्त्री पर भूपेश बघेल अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगा रहे हैं। जिनके सत्संग में देश-प्रदेश (और विदेशों में भी) के लाखों लोग जुट रहे हैं, तो बघेल ऐसी बातें कहकर उन लाखों ,करोड़ों सनातन-प्रेमियों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। इन सब बातों से यह सिद्ध हो रहा है कि जो सनातन का प्रचार, घर-वापसी कार्यक्रम, धर्मांतरण को रोकने की बात कहेगा, ऐसे सभी संत-महात्माओं व लोगों पर कांग्रेस प्रहार करेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    खेती-किसानी-मौसम की दोहरी मार-बारिश में भीगने से खेतों में पड़ी कटी धान की फसल में फूटने लगे अंकुर-किसानों की बढ़ी चिंता

    November 23, 2026

    एग्रीस्टेक पोर्टल में बड़ी तकनीकी चूक-एक ही नाम के दो गांवों का डाटा आपस में बदला-टोकन के लिए भटक रहे किसान

    November 23, 2026

    फार्मासिस्टों के कौशल विकास के लिए अंबिकापुर में विशेष कार्यशाला 29 को, मंत्री राजेश अग्रवाल होंगे मुख्य अतिथि

    November 23, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    खेती-किसानी-मौसम की दोहरी मार-बारिश में भीगने से खेतों में पड़ी कटी धान की फसल में फूटने लगे अंकुर-किसानों की बढ़ी चिंता

    Vinod GuptaNovember 23, 20263 Views

    खेती-किसानी-मौसम की दोहरी मार-बारिश में भीगने से खेतों में पड़ी कटी धान की फसल में…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • खेती-किसानी-मौसम की दोहरी मार-बारिश में भीगने से खेतों में पड़ी कटी धान की फसल में फूटने लगे अंकुर-किसानों की बढ़ी चिंता
    • एग्रीस्टेक पोर्टल में बड़ी तकनीकी चूक-एक ही नाम के दो गांवों का डाटा आपस में बदला-टोकन के लिए भटक रहे किसान
    • फार्मासिस्टों के कौशल विकास के लिए अंबिकापुर में विशेष कार्यशाला 29 को, मंत्री राजेश अग्रवाल होंगे मुख्य अतिथि
    • अपर मुख्य सचिव ऋचा शर्मा और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने किया आरंग, जरौद व भानसोज धान खरीदी केंद्रों का सघन निरीक्षण-किसानों से संवाद कर दिए आवश्यक निर्देश
    • कार्तिक पूर्णिमा-समोदा नदी तट पर कल सजेगी आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी-श्रद्धालुओं को ब्रह्माकुमारी बहनें कराएंगी आध्यात्मिक रहस्यों से अवगत
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.