Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    सरकारी आदेश बेअसर, ग्राम सभा में नहीं दिखे जिम्मेदार अधिकारी

    April 14, 2026

    पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में पहल-इस वार्ड में बोर खनन कार्य का नगर पालिका अध्यक्ष ने किया भूमि पूजन

    April 14, 2026

    22 अप्रैल 2026 से यहाँ होगा 06 दिवसीय स्वास्थ परामर्श शिविर का आयोजन-इन मरीजो का होगा इलाज…

    April 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, April 15
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»ब्रेकिंग-नकली सोना गिरवी रखवाकर ठगी की घटनाओं को अंजाम देने वाले 02 अंतर्राज्यीय आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे-आरंग के ज्वेलर्स में हुए ठगी में भी थे ये शामिल….
    Blog

    ब्रेकिंग-नकली सोना गिरवी रखवाकर ठगी की घटनाओं को अंजाम देने वाले 02 अंतर्राज्यीय आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे-आरंग के ज्वेलर्स में हुए ठगी में भी थे ये शामिल….

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaApril 6, 2024
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    ब्रेकिंग-नकली सोना गिरवी रखवाकर ठगी की घटनाओं को अंजाम देने वाले 02 अंतर्राज्यीय आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे-आरंग के ज्वेलर्स में हुए ठगी में भी थे ये शामिल….

    आरंग। आरंग थाना क्षेत्रांतर्गत महामाया रोड स्थित समृद्धि ज्वेलर्स के संचालक प्रार्थी नरेन्द्र कुमार सोनी के पास नकली सोने का ब्रेसलेट गिरवी रखकर उससे 02 लाख 10 हजार रूपये प्राप्त कर प्रार्थी के साथ ठगी करने वाला गिरोह को पकड़ने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आरंग थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह ने खबर छत्तीसगढ़ को जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 08/03/2024 को शाम लगभग 07.00 बजे दो युवक पैदल समृद्धि ज्वेलर्स दुकान में ग्राहक बनकर आये इसमें एक सफेद टीशर्ट एवं लाल पैंट पहने हुए तथा दूसरा ग्रे टीशर्ट एवं काला लोवर पहने था । सफेद टीशर्ट वाले ने आकर सोने की ब्रेसलेट गिरवी रखना है मुझे पैसों की आवश्यकता है तथा अपना नाम विशाल साहनी पिता हिम्मत बताया तथा स्वयं टाटा मोटर्स पारागांव आरंग में कार्य करने वाला बताया । उसने सोने की ब्रेसलेट लगभग 62 ग्राम हालमार्क लगा हुआ एवं उसका बिल महादेव ज्वेलर्स राजनांदगांव का दिखाया तथा अपना tata मोटर्स का कार्ड दिखाया फिर 210000 (दो लाख दस हजार मात्र) दुकान संचालक से सामान गिरवी रखकर ले गया । उसने अपने मोबाइल नंबर 8657270484 से दुकान के संचालक नरेंद्र सोनी के नंबर पर मिस काल भी किया। बाद में दूकानदार को शंका होने पर अगले दिन उसने उस नंबर पर संपर्क किया तो नंबर बंद होना पाया। संदेह पर उक्त ब्रेसलेट की जांच करवाने पर नकली होना पाया । इस तरह उक्त व्यक्ति के द्वारा ठगी का अहसास होने पर उन्होंने आरंग थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना आरंग में अपराध क्रमांक 317/24 धारा 420, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।थाना प्रभारी ने बताया कि ऐसी ही घटना थाना पुरानी बस्ती में भी हुआ था जिस पर आरोपियों के विरूद्ध धारा 420, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। ठगी की घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम दौलत राम पोर्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा केशरी नंदन नायक, नगर पुलिस अधीक्षक माना श्री लम्बोदर पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती राजेश देवांगन एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम संजय सिंह द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट, थाना प्रभारी विधानसभा, थाना प्रभारी आरंग एवं थाना प्रभारी पुरानी बस्ती को आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना विधानसभा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थलों का निरीक्षण कर घटना के संबंध में प्रार्थियों से विस्तृत पूछताछ करते हुए आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया है। टीम के सदस्यों द्वारा प्रार्थियों की दुकान में लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के साथ ही आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करते हुए उनके जमा किये गये एवं अन्य दस्तावेजों के माध्यम से भी आरोपियों को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे। चूंकि प्रकरण में आरोपियों द्वारा दिया गया आधार कार्ड अन्य राज्य का था जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा इसी तरीका वारदात के आधार पर बाहरी गिरोह की भी जानकारी एकत्र करना प्रारंभ करने के साथ ही प्रकरण में मुखबीर लगाते हुए तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से भी आरोपियों को लोकेट करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान टीम के सदस्यों को आरोपियों की रायपुर में उपस्थिति के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों को चिन्हांकित करते हुए दोनो आरोपियों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम साहेब बैनर्जी एवं अक्षय सोनी निवासी महाराष्ट्र का होना बताने के साथ ही ठगी की उक्त तीनों घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार करने के साथ-साथ पुनः ठगी की घटना को अंजाम देने हेतु रायपुर आना बताया गया।आरोपियों द्वारा ठगी की घटना को अंजाम देने एवं रवाना होने हेतु फ्लाईट का उपयोग किया जाता था। ठगी की अन्य घटनाओं के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर इनके द्वारा देश भर में घूम-घूम कर मध्यप्रदेश, उड़ीसा, झारखण्ड एवं गुजरात सहित अन्य कई राज्यों में इसी तरीका वारदात के आधार पर ठगी की घटना को अंजाम देना बताया गया है। जिस संबंध में और भी विस्तृत पूछताछ की जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ठगी की नगदी रकम 50,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।आरेापी अक्षय सोनी पूर्व में भी थाणे, मुम्बई महाराष्ट्र से ठगी के प्रकरण में जेल निरूद्ध रह चुका है।
    गिरफ्तार आरोपी -01. साहेब बनर्जी पिता जोगेश बनर्जी उम्र 36 साल साकिन पृथ्वी पैरादाइस मीरा रोड इस्ट प्रेजेंट पार्क पुलिस स्टेशन- थाने मुम्बई महाराष्ट्र। 02. अक्षय सोनी पिता हेमंत सोनी उम्र 27 साल साकिन- पृथ्वी पैराडाईश मीरा रोड इस्ट प्रेजेंट पार्क पुलिस स्टेशन थाणे मुम्बई महाराष्ट्र। कार्यवाही में निरीक्षक मुकेश शर्मा थाना प्रभारी विधानसभा, निरीक्षक परेश पाण्डेय प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट सउनि सैयद ईरफान, प्र.आर. वीरेन्द्र भार्गव, आर. मुनीर रजा, जसवंत सोनी, विरेन्द्र बहादुर सिंह, लक्ष्मी नारायण साहू म. आर. बबीता देवांगन तथा थाना विधानसभा से सउनि लखन साहू एवं आर. मुकेश सिंह की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    सरकारी आदेश बेअसर, ग्राम सभा में नहीं दिखे जिम्मेदार अधिकारी

    April 14, 2026

    पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में पहल-इस वार्ड में बोर खनन कार्य का नगर पालिका अध्यक्ष ने किया भूमि पूजन

    April 14, 2026

    22 अप्रैल 2026 से यहाँ होगा 06 दिवसीय स्वास्थ परामर्श शिविर का आयोजन-इन मरीजो का होगा इलाज…

    April 14, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    सरकारी आदेश बेअसर, ग्राम सभा में नहीं दिखे जिम्मेदार अधिकारी

    Rekhraaz SahuApril 14, 2026

    ग्राम सभा बनी औपचारिकता, विभागीय अधिकारी नदारद—ग्रामीणों में नाराज़गी महासमुंद। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.