ब्रेकिंग-आकाशीय बिजली गिरने से युवती की मौत-एक महिला भी हुई घायल-सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी

आरंग। आरंग में आकाशीय बिजली गिरने से केवशी लोधी पारा निवासी सीमा लोधी उम्र 24 वर्ष की मौत हो गई है तथा एक महिला यशोदा पति प्रह्लाद लोधी घायल हो गई है। घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। घटना आज शुक्रवार दोपहर लगभग 3.30 बजे की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरंग से अमेठी मार्ग पर आर के ब्रिक्स के पीछे ये महिलाएं खेत से काम कर वापस घर लौट रही थी की युवती के ऊपर अचानक आकाशीय बिजली गिरने से घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई तथा साथ में चल रही महिला बेहोश हो गई। पीछे और आ रहे मजदूरों ने तत्काल घटना की जानकारी अपने परिचितों को तथा प्रशासन को दी। प्रशासन द्वारा तत्काल एम्बुलेंस भेजवा कर दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आरंग लाया गया। जहाँ उनका इलाज जारी है।तहसीलदार सीता शुक्ला ने खबर छत्तीसगढ़ को बताया कि घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन द्वारा सक्रियता से घटना स्थल पर एम्बुलेंस भेज कर घायल महिला को स्वास्थ सुविधा उपलब्ध कराया गया। उन्होंने बताया कि राज्य शासन के नियमानुसार आवश्यक सहयोग एवं सहायता प्रदान की जायेगी।
विनोद गुप्ता-आरंग

