Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    सरकारी आदेश बेअसर, ग्राम सभा में नहीं दिखे जिम्मेदार अधिकारी

    April 14, 2026

    पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में पहल-इस वार्ड में बोर खनन कार्य का नगर पालिका अध्यक्ष ने किया भूमि पूजन

    April 14, 2026

    22 अप्रैल 2026 से यहाँ होगा 06 दिवसीय स्वास्थ परामर्श शिविर का आयोजन-इन मरीजो का होगा इलाज…

    April 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, April 15
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»बेलसोंडा में शासकीय भूमि से हटाया गया अतिक्रमण, कार्रवाई के दौरान हुआ विवाद
    Blog

    बेलसोंडा में शासकीय भूमि से हटाया गया अतिक्रमण, कार्रवाई के दौरान हुआ विवाद

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuFebruary 12, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बेलसोंडा में शासकीय भूमि से हटाया गया अतिक्रमण, कार्रवाई के दौरान हुआ विवाद


    महासमुंद। ग्राम बेलसोंडा में शासकीय भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को प्रशासनिक अमले और पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया। कार्रवाई के दौरान कुछ समय के लिए विवाद की स्थिति निर्मित हुई, जिसे पुलिस ने नियंत्रित कर लिया।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत की शासकीय भूमि खसरा नंबर 1661, 1651 एवं 1654 पर लंबे समय से अवैध कब्जे की शिकायत मिल रही थी। पंचायत के प्रस्ताव एवं राजस्व विभाग की जांच उपरांत पटवारी, आरआई, पंचायत पदाधिकारी एवं ग्रामवासियों की उपस्थिति में जेसीबी मशीन के माध्यम से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।


    कार्रवाई के दौरान पूर्व सरपंच भामिनी चंद्राकर एवं उनके पति पोखरण चंद्राकर पर शासकीय कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों ने जेसीबी मशीन के सामने खड़े होकर कार्य रुकवाने का प्रयास किया, जिससे कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई। हालांकि पुलिस बल के हस्तक्षेप के बाद स्थिति सामान्य हुई और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पूर्ण कराई गई।
    ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित भूमि सड़क से लगी हुई है, जिसके कारण उसका बाजार मूल्य करोड़ों रुपये में आंका जा रहा है। पंचायत प्रतिनिधियों ने उक्त भूमि को सार्वजनिक उपयोग की बताते हुए कहा कि गांव के विकास और जनहित को देखते हुए अतिक्रमण हटाना आवश्यक था।


    वहीं पूर्व सरपंच भामिनी चंद्राकर एवं पोखण चंद्राकर ने आरोप लगाया है कि कार्रवाई में प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का पालन नहीं किया गया। उनका कहना है कि न तो सीमांकन कराया गया और न ही पूर्व सूचना दी गई। उन्होंने इसे बदले की भावना से की गई कार्रवाई बताया तथा आरोप लगाया कि निजी भूमि को शासकीय बताकर प्रशासन को गुमराह किया गया है।
    फिलहाल मामले को लेकर गांव में चर्चा का माहौल है, जबकि प्रशासन का कहना है कि राजस्व अभिलेखों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की गई

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    सरकारी आदेश बेअसर, ग्राम सभा में नहीं दिखे जिम्मेदार अधिकारी

    April 14, 2026

    पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में पहल-इस वार्ड में बोर खनन कार्य का नगर पालिका अध्यक्ष ने किया भूमि पूजन

    April 14, 2026

    22 अप्रैल 2026 से यहाँ होगा 06 दिवसीय स्वास्थ परामर्श शिविर का आयोजन-इन मरीजो का होगा इलाज…

    April 14, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    सरकारी आदेश बेअसर, ग्राम सभा में नहीं दिखे जिम्मेदार अधिकारी

    Rekhraaz SahuApril 14, 2026

    ग्राम सभा बनी औपचारिकता, विभागीय अधिकारी नदारद—ग्रामीणों में नाराज़गी महासमुंद। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.