बड़ी खबर-आरंग नगर पालिका के प्लेसमेंट कर्मचारीयो की अनिश्चितकालीन हड़ताल-पेयजल,सफाई सहित कई व्यवस्थाएं होगी प्रभावित

आरंग।नगर पालिका परिषद आरंग में कार्यरत प्लेसमेंट कर्मचारी अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये है।जिसके चलते सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था सहित कार्यालयीन कार्य सीधा प्रभावित हो रहा है।नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी महासंघ के आव्हान पर ये कर्मचारी अपनी दो सूत्रीय मांग को लेकर पूरे प्रदेश में हड़ताल पर चले गये है। प्लेसमेंट कर्मचारियों की मांग है कि नगरीय निकाय में उन्हे सीधा वेतन दिया जाए तथा अन्य विभागों की तरह 4 हजार रूपए श्रम सम्मान राशि प्रदान की जाए। श्रमिक ठेकेदारों के माध्यम से कम वेतन पर काम करने का भी विरोध करते हुए ठेका प्रथा बंद करने की भी मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों ने आरंग नगर पालिका परिसर में आज सुबह से ही जमा हो कर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन सामूहिक प्रदर्शन कर रहे है।बता दें कि प्लेसमेंट कर्मचारी वेतन को लेकर काफी समय से परेशान हैं। इतना ही नहीं निकायों में कार्यरत कर्मचारियों को नियमित करने की मांग को लेकर पिछले लंबे अरसे से शासन से मांग की जा रही है। लेकिन न तो कांग्रेस सरकार ने ध्यान दिया और न ही भाजपा सरकार ध्यान दे रही है।जिसको लेकर कर्मचारियो में नाराजगी स्पष्ट दिख रही है।
विनोद गुप्ता-आरंग


