Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    बड़ी खबर-रसनी टोल प्लाजा के पास सड़क किनारे खड़े कंटेनर से टकराई अर्टिगा, ओडिशा की महिला की मौत, 7 घायल

    August 23, 2026

    सामाजिक सद्भाव कांवड़ यात्रा के दूसरा दिन-कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के नेतृत्व में सामाजिक सद्भाव कांवड़ यात्रा समोदा के लिये हुआ रवाना-आस्था और एकता का दिखा संगम.

    August 23, 2026

    रुद्राभिषेक एवं हवन-पूजन में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव।पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि की कामना की

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 24
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»पीढ़ी में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, चैन माउंटेन मशीन जप्त
    Blog

    पीढ़ी में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, चैन माउंटेन मशीन जप्त

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuFebruary 7, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    पीढ़ी में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, चैन माउंटेन मशीन जप्त

    महासमुंद।
    कलेक्टर विनय कुमार लगेंह के सख्त निर्देशों के तहत जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में ग्राम पीढ़ी, महासमुंद क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन में लगी मिशन लिफ्ट चैन माउंटेन मशीन को खनिज विभाग द्वारा जप्त कर लिया गया है। जप्त मशीन को फिलहाल थाना तुमगांव पुलिस की अभिरक्षा में सुरक्षित रखा गया है।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार अवैध रेत परिवहनकर्ता शातिराना अंदाज में पिछले दो दिनों से लगातार रात्रि के समय पीढ़ी क्षेत्र में रेत का अवैध उत्खनन एवं परिवहन कर रहे थे। पीढ़ी से निकाली गई रेत को रायपुर जिले के करमंदी रेत खदान के रैंप रास्ते का उपयोग करते हुए रायपुर जिले की ओर परिवहन किया जा रहा था। पूरा अवैध कारोबार अंधेरे का फायदा उठाकर रात में संचालित किया जा रहा था।

    लगातार मिल रही सूचनाओं के बाद खनिज अमले द्वारा कार्रवाई के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। मुखबिर से सूचना मिलने पर बीती रात जैसे ही करमंदी रेत खदान की ओर से मशीन ने पीढ़ी महासमुंद की दिशा में प्रवेश किया, खनिज अमले ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर मशीन को जप्त कर लिया।
    खनिज विभाग द्वारा की गई इस कार्रवाई से अवैध रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में संचालित सभी अवैध रेत खदानों पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है।
    वहीं खनिज अधिकारी फागू लाल नागेश ने स्पष्ट रूप से कहा है कि जिले में कहीं भी यदि खनिज के अवैध उत्खनन, अवैध उपकरण या अवैध परिवहन की शिकायत प्राप्त होती है, तो संबंधितों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    बड़ी खबर-रसनी टोल प्लाजा के पास सड़क किनारे खड़े कंटेनर से टकराई अर्टिगा, ओडिशा की महिला की मौत, 7 घायल

    August 23, 2026

    सामाजिक सद्भाव कांवड़ यात्रा के दूसरा दिन-कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के नेतृत्व में सामाजिक सद्भाव कांवड़ यात्रा समोदा के लिये हुआ रवाना-आस्था और एकता का दिखा संगम.

    August 23, 2026

    रुद्राभिषेक एवं हवन-पूजन में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव।पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि की कामना की

    August 22, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    बड़ी खबर-रसनी टोल प्लाजा के पास सड़क किनारे खड़े कंटेनर से टकराई अर्टिगा, ओडिशा की महिला की मौत, 7 घायल

    Vinod GuptaAugust 23, 2026314 Views

    बड़ी खबर-रसनी टोल प्लाजा के पास सड़क किनारे खड़े कंटेनर से टकराई अर्टिगा, ओडिशा की…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.