Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    बड़ी खबर-रसनी टोल प्लाजा के पास सड़क किनारे खड़े कंटेनर से टकराई अर्टिगा, ओडिशा की महिला की मौत, 7 घायल

    August 23, 2026

    सामाजिक सद्भाव कांवड़ यात्रा के दूसरा दिन-कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के नेतृत्व में सामाजिक सद्भाव कांवड़ यात्रा समोदा के लिये हुआ रवाना-आस्था और एकता का दिखा संगम.

    August 23, 2026

    रुद्राभिषेक एवं हवन-पूजन में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव।पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि की कामना की

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 24
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»देश-विदेश»पश्चिम बंगाल में SIR शुरु होते ही तालाब में मिले सैकड़ों आधार कार्ड, मचा हड़कंप, टीएमसी पर हमलावर हुई बीजेपी
    देश-विदेश

    पश्चिम बंगाल में SIR शुरु होते ही तालाब में मिले सैकड़ों आधार कार्ड, मचा हड़कंप, टीएमसी पर हमलावर हुई बीजेपी

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsNovember 6, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली/कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विशेष गहन संशोधन (SIR) के फॉर्म वितरण की शुरुआत मंगलवार से ही हो चुकी है, लेकिन इसके अगले ही दिन पूर्वी बर्दवान जिले के पूर्बस्थली में एक तालाब से सैकड़ों आधार कार्ड बरामद होने का सनसनीखेज मामला सामने आ गया। रात के अंधेरे में किसी ने तीन बोरे भर आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज तालाब में फेंक दिए, जिससे राजनीतिक हलचल मच गई।

    बारडांगा तालाब में सुबह का चौंकाने वाला नजारा

    बुधवार सुबह पूर्वस्थली-2 ब्लॉक के बारडांगा इलाके में एक तालाब के किनारे मजदूर काम कर रहे थे। अचानक उन्हें पानी में तैरते हुए आधार कार्ड दिखाई दिए। पास ही तीन बोरे पड़े मिले, जिनमें सैकड़ों आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज भरे हुए थे। स्थानीय निवासी ने बताया, यहां मेरी जमीन है। सुबह मजदूरों ने बोरे देखे। मैंने कार्ड चेक किए, लेकिन कोई चेहरा पहचान में नहीं आया। खबर फैलते ही पूर्वस्थली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और कार्ड बरामद कर लिए। पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि यदि किसी के पास आधार कार्ड मिले तो थाने या प्रशासन में जमा कर दें।

    पुलिस को अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि रात के अंधेरे में इन्हें किसने फेंका। स्थानीय लोगों का कहना है कि कार्डों पर लगी तस्वीरें किसी को पहचानी नहीं गईं। एक निवासी ने कहा, ये कार्ड नया लग रहे हैं, लेकिन किसका हैं, कोई अता-पता नहीं। SDM ने बताया, पुलिस मौके पर जांच कर रही है। सभी कार्डों की फॉरेंसिक जांच होगी। सूत्रों के अनुसार, ये कार्ड SIR फॉर्म वितरण से जुड़े हो सकते हैं, जो राज्य में अवैध प्रवासियों की पहचान के लिए चल रही प्रक्रिया है।

    SIR के डर से फर्जी कार्ड नष्ट करने की साजिश: BJP का आरोप

    भाजपा ने इसे SIR अभियान के खिलाफ साजिश करार दिया। स्थानीय भाजपा नेता परिमल मिस्त्री ने कहा, हो सकता है ये नकली आधार कार्ड हों। SIR शुरू होते ही इन अमान्य कार्डों को नष्ट करने के लिए फेंक दिया गया। बोरों भर कार्ड फेंकने का मकसद क्या है? हम सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। पार्टी का दावा है कि ये फर्जी दस्तावेज अवैध तत्वों द्वारा जारी किए गए थे, जिन्हें अब छिपाने की कोशिश हो रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    शराबियों ने न्यू ईयर पर तोड़े रिकॉर्ड, यहां पर एक ही रात में गटक गए 16 करोड़ की शराब, जानिए बाकी जगहों का हाल

    January 2, 2026

    Purnima 2026: 3 जनवरी को आसमान में दिखेगा अद्भुत नाजारा, सूर्य के सबसे करीब पहुंचेगी धरती; इस समय पर देख सकेंगे ये चमत्कार!

    January 2, 2026

    Ayushman Card:  आयुष्मान भारत कार्ड में बड़ा बदलाव: अब नए सदस्य जोड़ने का विकल्प बंद

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    बड़ी खबर-रसनी टोल प्लाजा के पास सड़क किनारे खड़े कंटेनर से टकराई अर्टिगा, ओडिशा की महिला की मौत, 7 घायल

    Vinod GuptaAugust 23, 2026280 Views

    बड़ी खबर-रसनी टोल प्लाजा के पास सड़क किनारे खड़े कंटेनर से टकराई अर्टिगा, ओडिशा की…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.