नगर सुराज अभियान के तहत जनसमस्या निवारण पखवाड़ा आज से हुआ शुरू-आज इन वार्डो में लगाये गए है शिविर…

आरंग। नगर सुराज अभियान के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर नगर पालिका परिषद आरंग में भी 27 जुलाई से 10 अगस्त तक जनसमस्या निवारण पखवाड़ा आज से शुरू किया गया है। आज प्रथम दिवस वार्ड क्र 01 साहू भवन तथा वार्ड क्र 11 शीतला मंदिर में शिविर लगाया गया है।शिविर में वार्ड वासियो के समस्याओ का निदान किया जायेगा। शिविर में तहसीलदार सीता शुक्ला, नगर पालिका अधिकारी के के पटेल इंजी पोषण साहू सहित नगर पालिका के स्टाफ उपस्थित है।
विनोद गुप्ता-आरंग

