Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    मंदिर हसौद में आधुनिक तहसील कार्यालय का हुआ शुभारंभ-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समोदा में किया था लोकार्पण

    July 11, 2026

    15 जुलाई को विधानसभा घेराव की तैयारी तेज-महाआंदोलन की बनी रणनीति…

    July 11, 2026

    बाल केबिनेट और इको क्लब का किया गया गठन-बच्चों को दिलाया गया अपने पद एवं दायित्वों का शपथ…

    July 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, July 11
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»नगरी नगर पंचायत को मिला समाजसेवा का अनुपम उपहार, 26 जनवरी बना प्रेरणा का स्वर्णिम अध्याय
    Blog

    नगरी नगर पंचायत को मिला समाजसेवा का अनुपम उपहार, 26 जनवरी बना प्रेरणा का स्वर्णिम अध्याय

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuJanuary 29, 20262 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नगरी नगर पंचायत को मिला समाजसेवा का अनुपम उपहार, 26 जनवरी बना प्रेरणा का स्वर्णिम अध्याय

    नगरी नगर पंचायत के इतिहास में 26 जनवरी का दिन एक ऐसे स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज हो गया, जिसने समाजसेवा, जनकल्याण और सकारात्मक सोच की नई परिभाषा गढ़ दी। नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी एवं mik ग्रुप के संचालक आसिफ खान, (भोलू) इरशाद खान ( डंपी ) ने अपने पूज्य पिता स्वर्गीय अब्दुल जब्बार खान की पावन स्मृति में नगर पंचायत नगरी को 3000 लीटर क्षमता का पानी टैंकर तथा निर्माणाधीन नगर पुस्तकालय के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं, सामान्य ज्ञान, साहित्य एवं ज्ञानवर्धक पुस्तकों का बहुमूल्य संग्रह प्रदान किया। नगर पंचायत नगरी के इस नए बॉडी एवं नगर पंचायत नगरी के अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा एवं उपाध्यक्ष विकास बोहरा की कार्य प्रणाली से प्रभावित होकर व्यापारी भाइयों ने यह तोहफा नगर पंचायत नगरी को दिया है“जल ही जीवन है” की भावना को साकार करते हुए यह पानी टैंकर नगरवासियों की सेवा हेतु समर्पित किया गया, जिससे नगर में किसी भी सुख-दुःख, सामाजिक एवं सार्वजनिक कार्यों में पानी की समस्या का समाधान हो सकेगा।

    वहीं बच्चों, युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए पुस्तकालय को समृद्ध किया गया, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए ज्ञान का स्थायी केंद्र बनेगा।इस सराहनीय कार्य से पूरे नगरी क्षेत्र में हर्ष और गर्व का वातावरण व्याप्त है। आमतौर पर लोग नगर पंचायत से योजनाओं एवं सुविधाओं की अपेक्षा रखते हैं, किंतु mik ग्रुप के संचालकों ने निस्वार्थ भाव से नगर को कुछ लौटाकर समाज के सामने एक प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया है। यह पहल नगर के अन्य व्यापारियों एवं समाजसेवियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन गई है।26 जनवरी की प्रातः नगर पंचायत नगरी में एक गरिमामय नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, उपाध्यक्ष विकास बोहरा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी यशवंत वर्मा, सभापति, पार्षदगण एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में mik ग्रुप के चेयरमैन इरशाद खान (डंपी) का नागरिक सम्मान कर उनका आभार व्यक्त किया गया।सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए ग्रुप के संचालकों ने कहा कि उनके पिता स्वर्गीय अब्दुल जब्बार खान सदैव समाजसेवा में अग्रणी रहे और लोगों की मदद करना उनका जीवन उद्देश्य था। उन्हीं के आदर्शों से प्रेरित होकर उन्होंने यह सेवा कार्य किया। उन्होंने यह भी कहा कि युवा ही समाज का भविष्य हैं, इसलिए पुस्तकालय के माध्यम से बच्चों और युवाओं को आगे बढ़ाने का यह एक छोटा सा प्रयास है। भविष्य में भी नगर पंचायत नगरी के विकास एवं जनहित के कार्यों में उनका सहयोग निरंतर जारी रहेगा।कार्यक्रम बतौर अतिथि पहुंचे समाज सेवी एवं प्रतिष्ठित व्यापारी प्रिंस गोलछा ने भी इस कार्य की प्रशंसा की एवं नगर पंचायत नगरी ने उन्हें सम्मान देकर आगामी दिनों में सहयोग की अपेक्षा कीकार्यक्रम का संचालन प्रदीप छाजेड़, (बंटी जैन) द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सभापति अश्विनी निषाद, विनीता कोठारी, अलका साव शंकर देव, पार्षद राजा पवार, देवचरण, नरेश पटेल चेलेश्वरी साहू जयंती टुकेश्वरी साहू डागेश्वरी साहू अंबिका ध्रुव यश करण पटेल हरीश साहू सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    मंदिर हसौद में आधुनिक तहसील कार्यालय का हुआ शुभारंभ-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समोदा में किया था लोकार्पण

    July 11, 2026

    15 जुलाई को विधानसभा घेराव की तैयारी तेज-महाआंदोलन की बनी रणनीति…

    July 11, 2026

    बाल केबिनेट और इको क्लब का किया गया गठन-बच्चों को दिलाया गया अपने पद एवं दायित्वों का शपथ…

    July 11, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    मंदिर हसौद में आधुनिक तहसील कार्यालय का हुआ शुभारंभ-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समोदा में किया था लोकार्पण

    Vinod GuptaJuly 11, 202660 Views

    मंदिर हसौद में आधुनिक तहसील कार्यालय का हुआ शुभारंभ-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समोदा में…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.