Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज की जयंती महोत्सव-इन्होंने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ…

    May 13, 2026

    वर्मीकल्चर एवं वर्मीकंपोस्टिंग विषय अंतर्गत मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन-मनियारा वर्मी कम्पोस्ट” उत्पाद का किया गया शुभारंभ…

    May 13, 2026

    आज यहाँ होगा किसानों की महापंचायत-खाद संकट को लेकर किसानों में आक्रोश

    May 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 13
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»नक्सली स्मारक पर तिरंगा फहराने वाले छात्र की नक्सलियों ने कर दी हत्या…
    Blog

    नक्सली स्मारक पर तिरंगा फहराने वाले छात्र की नक्सलियों ने कर दी हत्या…

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsAugust 22, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बस्तर| बस्तर को नक्सल मुक्त करने के सरकारी दावे के बीच नक्सलियों ने एक बार फिर दहशत फैलाने की कोशिश की है। दरअसल, स्वतंत्रता दिवस के दिन गांव में नक्सली स्मारक पर ही तिरंगा फहराने वाले छात्र की नक्सलियों ने हत्या कर दी है। इसकी ग्रामीणों ने वीडियो बनाई जो वायरल हो रही है। नक्सलियों ने उक्त छात्र पर पुलिस का मुखबिर होने का आरोप लगाते हुए ग्राम संगम के पास 19 अगस्त को एक बैनर भी टांगा था, जिसमें उन्होंने बीनागुंडा के एक युवक की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। वह युवक वास्तव में छात्र है, जिसने जवाहर नवोदय विद्यालय नारायणपुर से इसी साल कक्षा 12वीं की पढ़ाई पूरी की थी।

    दरअसल, जिस छात्र की हत्या हुई है अब उसका नक्सल स्मारक पर ही तिरंगा ध्वज फहराने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। स्वतंत्रता दिवस के दूसरे दिन 16 अगस्त को छात्र हत्या की गई, जिसकी लाश परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज किए बिना दफना दी। इधर, पुलिस अभी तक घटना की पुष्टि नहीं कर रही है। बेहद अंदरूनी गांव बीनागुंडा निवासी मुनेष नुरूटी ने गांव के बच्चों व कुछ ग्रामीणों के साथ गांव में ही नक्सलियों के स्मारक पर 15 अगस्त को तिरंगा फहराते हर्षोल्लास से स्वतंत्रता दिवस मनाया था। इस दौरान उनके बड़े भाई रैनू नुरूटी ने पूरे कार्यक्रम का वीडियो भी बनाया।

    नक्सलियों ने गांव में स्मारक मुठभेड़ में मारे गए अपने साथियों के लिया यह स्मारक बना रखा है। इसी स्मारक पर युवक द्वारा तिरंगा फहराना नक्सलियों को नागवार गुजरा। इसकी जानकारी नक्सलियों को लगी, तो 16 अगस्त को वे गांव पहुंचे। दोनों भाइयों को गांव से बाहर ले गए। इसके बाद उन्होंने मैनू नुरूटी को छोड़ दिया, जबकि मुनेष की हत्या कर दी। लाश को घटनास्थल पर ही फेंक दिया। परिजनों तथा ग्रामीणों ने शव को गांव लाया और पुलिस को सूचना दिए बिना गांव में ही कफन-दफन कर दिया।

    इस घटना के तीसरे दिन 19 अगस्त को नक्सलियों ने ग्राम संगम के पास बैनर लगा युवक की हत्या की जिम्मेदारी लेते उस पर पुलिस मुखबिर होने का आरोप लगाया था। साथ ही पखांजूर थाना प्रभारी लक्ष्मण केंवट के साथ मिलकर नक्सलियों के खिलाफ काम करने का भी आरोप लगाया था। बैनर में पुलिस के साथ मिलकर काम कर रहे अन्य लोगों को सचेत रहने चेतावनी दी गई थी। बैनर परतापुर एरिया कमेटी की ओर से लगाए गए थे। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत है। छात्र के परिजनों द्वारा अब तक पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

    बता दें कि नक्सली हमेशा स्वतंत्रता व गणतंत्र दिवस का विरोध करते इस दिन काला झंडा फहराते है। लोगों से भी इस दिन काला झंडा फहराने कहते हैं। कई बार नक्सली स्वयं गांव के स्कूलों व अन्य शासकीय संस्थाओं में काला झंडा लगा चुके हैं। कुछ साल पूर्व तक नक्सली दहशत के चलते अंदरूनी व संवेदनशील क्षेत्रों में गणतंत्र तथा स्वतंत्रता दिवस नहीं मनाया जाता था। अब नक्सलियों के बैकफुट पर जाने से गांव गांव में गणतंत्र व स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। इस दौरान बीनागुंडा जैसे अतिसंवेदनशील गांव में नक्सली स्मारक पर तिरंगा फहराने से आक्रोशित नक्सलियों ने युवक की हत्या कर दी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज की जयंती महोत्सव-इन्होंने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ…

    May 13, 2026

    वर्मीकल्चर एवं वर्मीकंपोस्टिंग विषय अंतर्गत मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन-मनियारा वर्मी कम्पोस्ट” उत्पाद का किया गया शुभारंभ…

    May 13, 2026

    आज यहाँ होगा किसानों की महापंचायत-खाद संकट को लेकर किसानों में आक्रोश

    May 13, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज की जयंती महोत्सव-इन्होंने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ…

    Vinod GuptaMay 13, 2026

    संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज की जयंती महोत्सव-इन्होंने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.