धर्मनगरी आरंग में निकाली गई नारी शक्ति विशाल कावड़ यात्रा

आरंग।सावन के इस पवित्र पर्व पर 6 अगस्त दीन मंगलवार को नारी शक्ति कावड़ यात्रा निकाली गई। जिसमे नगर के माताओं और बहनों ने उत्साह से हिस्सा लिया इस कावड़ यात्रा में 200 से अधिक महिलाएं शामिल हुई।कावड़ यात्रा महामाया मन्दिर कुमारेश्वर महादेव से शुरु हो कर नगर भ्रमण करते हुए पंचमुखी महादेव में जा कर समाप्त हुई। साथ ही आरंग के महाकाल ग्रुप और छात्रसंघ समिति और नगर के प्रमुख व्यक्तियों के द्वारा स्वागत एवं प्रशाद वितरण किया गया इस यात्रा संचालित करते हुए प्रमुख रूप नोमेश वर्मा भोजराज साहू उमा यादव ऋषिकेश साहू प्रशांत यादव चंद्रशेखर यादव लता साहू मोनिका साहू रूपाली साहू मानसी साहू नरेंद्र लोधी रवि प्रजापति भारती यादव भारती यादव उपस्थित थे।
विनोद गुप्ता-आरंग

