Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    सरकारी आदेश बेअसर, ग्राम सभा में नहीं दिखे जिम्मेदार अधिकारी

    April 14, 2026

    पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में पहल-इस वार्ड में बोर खनन कार्य का नगर पालिका अध्यक्ष ने किया भूमि पूजन

    April 14, 2026

    22 अप्रैल 2026 से यहाँ होगा 06 दिवसीय स्वास्थ परामर्श शिविर का आयोजन-इन मरीजो का होगा इलाज…

    April 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, April 15
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब का अवतरण दिवस व सतनामी स्वाभिमान दिवस को धूमधाम से मनाया गया
    Blog

    धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब का अवतरण दिवस व सतनामी स्वाभिमान दिवस को धूमधाम से मनाया गया

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaOctober 19, 2024
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब का अवतरण दिवस व सतनामी स्वाभिमान दिवस को धूमधाम से मनाया गया

    आरंग 18 अक्टूबर 2024: सतनामी समाज द्वारा उनके राजागुरु, धर्मगुरु आदरणीय गुरु बालदास साहेब जी के अवतरण दिवस को ‘सतनामी स्वाभिमान दिवस’ के रूप में बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। यह भव्य आयोजन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में संपन्न हुआ।इस विशेष अवसर पर राजागुरु गुरु बालदास साहेब ने समाज को संबोधित करते हुए कहा, “सतनामी समाज की शक्ति उसकी एकता, समानता और आत्म-सम्मान में है। हमारे पूर्वजों ने हमें जो विरासत दी है, उसे संरक्षित और विकसित करना हमारी जिम्मेदारी है। समाज के हर सदस्य को शिक्षा, सेवा और नैतिकता के मार्ग पर चलना चाहिए ताकि हम अपने समाज को नई ऊँचाइयों तक ले जा सकें।” उन्होंने समाज के युवाओं को शिक्षा के महत्व पर बल देते हुए कहा कि “हमारे समाज की उन्नति तभी संभव है, जब हमारी नई पीढ़ी ज्ञान और कौशल, संस्कृति, के क्षेत्र में आगे बढ़ेगी।”

    इस अवसर पर कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा, कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, जेष्ठ भ्राता गुरु सोमेश बाबा, अनुज गुरु सौरभ साहेब , गुरु परिवार के सदस्य, विधायक मोती लाल साहू, विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक इंद्राकुमार साहू , जिलाध्यक्ष भाजपा रायपुर ग्रामीण श्याम नारंग, समाजिक पदाधिकारी, समाज जन एवं छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से आये सतनामी समाज के राजमहंत, जिला महंत, सेक्टर महंत, भंडारी, साटीदार और विभिन्न संगठनों के प्रमुख भी इस महत्वपूर्ण आयोजन में भागीदार बने। हजारों की संख्या में सतनामी समाज के सदस्य और अन्य समुदायों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।समारोह के दौरान सतनामी समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया, जिनमें पत्रकारिता, विकास, शिक्षा, कला, संस्कृति और सामाजिक कार्यों में अद्वितीय योगदान देने वाले शामिल थे। इस सम्मान का उद्देश्य समाज की नई पीढ़ी को प्रेरित करना और उनकी उन्नति में योगदान देना है।

    मुख्य अतिथियों ने समाज के विकास, योगदान और एकता पर अपने विचार व्यक्त किए और विभिन्न वर्गों के बीच संवाद स्थापित कर समाज की प्रगति की दिशा में आगे बढ़ने के महत्व पर जोर दिया।इस कार्यक्रम की सफलता के लिए आरंग विधायक और अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गुरु खुशवंत साहेब का निष्ठापूर्ण योगदान सराहनीय रहा, जिन्होंने आयोजन की रूपरेखा और व्यवस्था को साकार किया।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    सरकारी आदेश बेअसर, ग्राम सभा में नहीं दिखे जिम्मेदार अधिकारी

    April 14, 2026

    पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में पहल-इस वार्ड में बोर खनन कार्य का नगर पालिका अध्यक्ष ने किया भूमि पूजन

    April 14, 2026

    22 अप्रैल 2026 से यहाँ होगा 06 दिवसीय स्वास्थ परामर्श शिविर का आयोजन-इन मरीजो का होगा इलाज…

    April 14, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    सरकारी आदेश बेअसर, ग्राम सभा में नहीं दिखे जिम्मेदार अधिकारी

    Rekhraaz SahuApril 14, 2026

    ग्राम सभा बनी औपचारिकता, विभागीय अधिकारी नदारद—ग्रामीणों में नाराज़गी महासमुंद। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.