Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    घटिया गुणवत्ता वाले सोलर पैनल और फिटिंग से ग्रामीण परेशान-एजेंसी पर लगा लापरवाही का आरोप

    June 11, 2026

    चारधाम यात्रा वृतांत (भाग–1) यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की अविस्मरणीय यात्रा

    June 10, 2026

    माता कौशल्या धाम चंदखुरी में गूंजा पीएम मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल का गौरव

    June 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 11
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»डबल इंजन सरकार में विकास की पटरी पर दौड़ रहा छत्तीसगढ़, मिली 24,634 करोड़ की चार रेल परियोजनाओं की सौगात
    Blog

    डबल इंजन सरकार में विकास की पटरी पर दौड़ रहा छत्तीसगढ़, मिली 24,634 करोड़ की चार रेल परियोजनाओं की सौगात

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsOctober 8, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर।  छत्तीसगढ़ को केंद्र सरकार की ओर से बड़ी सौगात मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की आर्थिक मामलों की समिति (CCEA) ने रेल मंत्रालय की ₹24,634 करोड़ की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी दी है, जिसमें से एक है गोंदिया-डोंगरगढ़ चौथी रेल लाइन परियोजना। इस परियोजना के लिए ₹2,223 करोड़ की लागत आएगी और यह 84 किमी लंबी होगी। जो प्रदेश के पश्चिमी अंचल के औद्योगिक और व्यापारिक विकास को नई गति प्रदान करेगी।

    गोंदिया-डोंगरगढ़ चौथी रेल लाइन परियोजना के लाभ

    इस परियोजना से यात्री और मालगाड़ियों की क्षमता बढ़ेगी, जिससे आवागमन सुगम होगा। इससे कोयला, ऊर्जा और औद्योगिक क्षेत्रों के लिए परिवहन और भी सुगम होगा। इससे हर वर्ष 30 मिलियन टन से अधिक अतिरिक्त माल परिवहन संभव होगा, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति और मजबूती मिलेगी। इससे डीज़ल और लॉजिस्टिक लागत में कमी आएगी और पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी। यह परियोजना हर वर्ष लगभग 1 करोड़ पेड़ों के बराबर कार्बन उत्सर्जन को कम करेगी>

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस परियोजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि, यह हमारे लिए अत्यंत हर्ष का विषय है की छत्तीसगढ़ में गोंदिया-डोंगरगढ़ चौथी रेल लाइन परियोजना को स्वीकृति दे दी गई है, यह प्रदेश के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय है।

    उन्होंने कहा कि, ₹2,223 करोड़ की लागत से पूरी होने वाली 84 किमी लंबी इस परियोजना से न केवल यात्री एवं मालगाड़ियों की क्षमता बढ़ेगी, बल्कि कोयला, ऊर्जा और औद्योगिक क्षेत्रों के लिए परिवहन और भी सुगम होगा। इससे हर वर्ष 30 मिलियन टन से अधिक अतिरिक्त माल परिवहन संभव होगा, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति और मजबूती मिलेगी।

    डीज़ल व लॉजिस्टिक लागत में कमी और पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से भी यह परियोजना अत्यंत लाभकारी है। यह परियोजना हर वर्ष लगभग 1 करोड़ पेड़ों के बराबर कार्बन उत्सर्जन को कम करेगी। छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास को गति प्रदान करने और ‘विज़न विकसित छत्तीसगढ़ 2047’ की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी का हार्दिक आभार।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    घटिया गुणवत्ता वाले सोलर पैनल और फिटिंग से ग्रामीण परेशान-एजेंसी पर लगा लापरवाही का आरोप

    June 11, 2026

    चारधाम यात्रा वृतांत (भाग–1) यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की अविस्मरणीय यात्रा

    June 10, 2026

    माता कौशल्या धाम चंदखुरी में गूंजा पीएम मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल का गौरव

    June 10, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    घटिया गुणवत्ता वाले सोलर पैनल और फिटिंग से ग्रामीण परेशान-एजेंसी पर लगा लापरवाही का आरोप

    Vinod GuptaJune 11, 2026

    घटिया गुणवत्ता वाले सोलर पैनल और फिटिंग से ग्रामीण परेशान-एजेंसी पर लगा लापरवाही का आरोप…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.