Blog

जिला स्तरीय युवा संसद के लिए चयनित बच्चो को प्रतियोगिता में शामिल होने इन्होंने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना….

जिला स्तरीय युवा संसद के लिए चयनित बच्चो को प्रतियोगिता में शामिल होने इन्होंने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना….

आरंग। जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए स्वामी आत्मानन्द स्कुल के बच्चो को BEO आरंग तथा एसएमडीसी अध्यक्ष, प्राचार्य हरीश शर्मा द्वारा प्रतियोगिता शामिल होने के लिए हरी झंडी दिखाकर रायपुर सालेम स्कूल रवाना किया गया।इस अवसर पर उन्होंने बच्चो को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये युवा ही देश का भविष्य एवं नींव है जिनके हाथों में ही कल भारत की प्रशासनिक एवं राजनीतिक बागडोर होगी युवा संसद प्रतियोगिता में अहम भूमिका निभा रहा है। इस टीम के साथ युवराज मिश्रा,मनोज शर्मा एवं कविता वर्मा प्रभारी शिक्षक के रूप में गए है। विद्यालय एसएमडीसी अध्यक्ष खिलेश धुरन्धर ने अपने सम्बोधन में कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है अतः इस प्रकार के कार्यक्रम छात्र-छात्राओं के बीच लोकतंत्र को समझने में महती भूमिका निभाते है।प्राचार्य हरीश शर्मा ने प्रजातन्त्र में नागरिकों एवं छात्रों के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को शुभकामनाएं दी है।आपको बता दे की विकासखण्ड शिक्षाधिकारी आरंग दिनेश शर्मा के मार्गदर्शन में विकासखण्ड स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन अरुंधती देवी शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल आरंग में किया गया था। जिसमे अरुंधती देवी शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम आत्मानंद स्कूल आरंग के बच्चे प्रथम स्थान पर रहे थे।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button