Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    मंदिर हसौद में आधुनिक तहसील कार्यालय का हुआ शुभारंभ-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समोदा में किया था लोकार्पण

    July 11, 2026

    15 जुलाई को विधानसभा घेराव की तैयारी तेज-महाआंदोलन की बनी रणनीति…

    July 11, 2026

    बाल केबिनेट और इको क्लब का किया गया गठन-बच्चों को दिलाया गया अपने पद एवं दायित्वों का शपथ…

    July 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, July 11
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»जमीनी हकीकत तलाशने दिल्ली से पहुँचे संयुक्त सचिव-इन पीएम श्री स्कूलों का किया गहन निरीक्षण-छात्रो के साथ साथ शिक्षको का भी लिया क्लास
    Blog

    जमीनी हकीकत तलाशने दिल्ली से पहुँचे संयुक्त सचिव-इन पीएम श्री स्कूलों का किया गहन निरीक्षण-छात्रो के साथ साथ शिक्षको का भी लिया क्लास

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaFebruary 26, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जमीनी हकीकत तलाशने दिल्ली से पहुँचे संयुक्त सचिव-इन पीएम श्री स्कूलों का किया गहन निरीक्षण-छात्रो के साथ साथ शिक्षको का भी लिया क्लास

    आरंग। शिक्षा की गुणवत्ता और अत्याधुनिक सुविधाओं को जमीन पर परखने के लिए बुधवार को केंद्र सरकार के संयुक्त सचिव (कोल इंडिया) और पीएम श्री स्कूलों के सेंट्रल नोडल अधिकारी असीम कुमार मोदी ( आई आर एस), आरंग प्रवास पर रहे। उन्होंने क्षेत्र के दो प्रमुख पीएम श्री स्कूलों—शासकीय अरुंधती उत्कृष्ट अंग्रेजी विद्यालय और शासकीय अवंती बाई लोधी स्कूल का गहन निरीक्षण व अध्ययन किया।निरीक्षण के दौरान संयुक्त सचिव ने केवल कागजी समीक्षा नहीं की, बल्कि सूक्ष्म स्तर पर जाकर यह परखा कि स्कूलों को और किन संसाधनों की आवश्यकता है, उन्होंने डिजिटल शिक्षा की पहुँच, लर्निंग कॉर्नर की उपयोगिता, प्रयोगशालाओं की स्थिति और कंप्यूटरों की उपलब्धता पर विस्तृत चर्चा की।निरीक्षण के मुख्य बिंदुओं में डिजिटल कंप्यूटर लैब और स्मार्ट क्लास के प्रभावी संचालन का जायजा लिया एवं स्वच्छता एवं पर्यावरण अंतर्गत स्वच्छता संसाधनों की उपलब्धता और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का क्रियान्वयन,सुरक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य परीक्षण तथा जिला प्रशासन से संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ ही विद्यार्थियों के शत-प्रतिशत नामांकन और नियमितता सुनिश्चित करने पर जोर दिया तथा बुनियादी सुविधाएं खेल परिसर और अतिरिक्त कक्षाओं की आवश्यकता को रेखांकित किया।

    संयुक्त सचिव असीम कुमार मोदी ने विद्यार्थियों के साथ सीधा संवाद कर शिक्षा के स्तर को परखा, उन्होंने प्राथमिक स्तर के बच्चों से पहाड़े सुने, पुस्तक वाचन करवाया वहीं पूर्व माध्यमिक स्तर के बच्चों से सामान्य व्यावहारिक प्रश्न पूछे। विद्यार्थियों के त्वरित और सही उत्तरों से वे काफी प्रभावित और प्रसन्न नजर आए।उन्होंने शिक्षकों की क्लास लेते हुवे शैक्षिक गुणवत्ता पर विस्तार से चर्चा कर शैक्षिक कैलेंडर के पालन एवं रोचक गतिविधि आधारित शिक्षण पर जोर दिया तथा सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने के निर्देश दिए।इस महत्वपूर्ण निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय, डीएमसी अरुण शर्मा, एडीपीओ शिरीष तिवारी , एपीसी समग्र प्रभारी विश्व रंजन मिश्रा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा, बीआरसीसी सुरेंद्र सिंह चंद्रसेन, एबीईओ लाखेश्वर रात्रे,राकेश सोनकर (समग्र शिक्षा ),सहित प्राचार्य संध्या बारीक, प्रधान पाठक अनुसुइया साहू एवं संकुल समन्वयक गण पोखन साहू,सुनील पटेल,धनंजय साहू,रोशन चंद्राकर,अभिषेक तिवारी,राजमोहन श्रीवास्तव, गिरिजा शंकर अग्रवाल एवं शैक्षिक समुदाय अरविंद वैष्णव,लोमेंश्वरी चंद्राकर,ऋषि पटेल ,आकाश विश्वास,मनोज शर्मा,युवराज मिश्रा, विक्की करमेले,राजपाल चंद्राकार आदि एवं पटवारी महेंद्र वर्मा,सुशील तिवारी आदि की उपस्थिति रही।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    मंदिर हसौद में आधुनिक तहसील कार्यालय का हुआ शुभारंभ-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समोदा में किया था लोकार्पण

    July 11, 2026

    15 जुलाई को विधानसभा घेराव की तैयारी तेज-महाआंदोलन की बनी रणनीति…

    July 11, 2026

    बाल केबिनेट और इको क्लब का किया गया गठन-बच्चों को दिलाया गया अपने पद एवं दायित्वों का शपथ…

    July 11, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    मंदिर हसौद में आधुनिक तहसील कार्यालय का हुआ शुभारंभ-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समोदा में किया था लोकार्पण

    Vinod GuptaJuly 11, 202694 Views

    मंदिर हसौद में आधुनिक तहसील कार्यालय का हुआ शुभारंभ-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समोदा में…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.