Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    चरित्र शंका में प्रेमिका की निर्मम हत्या-आरोपी ट्रक चालक गिरफ्तार

    July 15, 2026

    शाला प्रवेश उत्सव-बच्चो कोलक्ष्य बनाकर पढ़ने हेतु किया गया प्रेरित-विद्यालय विकास हेतु हुई कई घोषणाएं..

    July 15, 2026

    लंबित मांगों को लेकर इन्होंने घेरा विधानसभा-आर-पार की लड़ाई का ऐलान

    July 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 15
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»जनपद स्तर पर स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण ) में 14 वर्षों से कार्यरत विकासखंड समन्वयक एवं संकुल समन्वयकों ने दिया इस्तीफा
    Blog

    जनपद स्तर पर स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण ) में 14 वर्षों से कार्यरत विकासखंड समन्वयक एवं संकुल समन्वयकों ने दिया इस्तीफा

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuSeptember 10, 2024
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जनपद स्तर पर स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण ) में 14 वर्षों से कार्यरत विकासखंड समन्वयक एवं संकुल समन्वयकों ने दिया इस्तीफा

    छत्तीसगढ़ राज्य स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण )कर्मचारी कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री नीलमणि चंदेल, उपाध्यक्ष श्री रजनीकांत बंजारे , संगठन मंत्री श्री घनश्याम पटेल एवं रायपुर संभाग अध्यक्ष श्री अश्वनी कुमार थवाईत जी ने बताया कि राज्य सलाहकार एवं उनके अकाउंटेंट के द्वारा इनका सही वेतन निर्धारण नहीं किया जिनके कारण इन कर्मचारियों का मानदेय 14 वर्ष में कभी नहीं बढ़ा। जबकि राज्य सलाहकार, जिला समन्वयक एवं जिला सलाहकारों की वेतन निर्धारण NRLM की गाइडलाइन की हवाला देकर उनके मानदेय में भारी बढ़ोतरी किया इसी दौरान यदि विकासखंड एवं संकुल सामान्यकों की भी वेतन NRLM के समकक्ष निर्धारण कर सेटअप तैयार किए रहते तो आज विकासखंड और संकुल समन्वयकों को यह दिन नहीं देखना पड़ता ।

    राज्य सलाहकारों ने अपनी मानदेय NRLM की गाइडलाइन की हवाला देकर दो से तीन बार मानदेय में बढ़ोतरी की गई वहीं पर जिला समन्वयक एवं जिला सलाहकारों की मानदेय 20000 से 40000 एवं 18000 से 30000 किया गया है,किंतु विकासखंड और संकुल समन्वयकों के साथ हर बार की तरह छल किया गया जिस कारण इन लोगों को आज सामूहिक त्यागपत्र देने पर विवश होना पड़ा।

    इन कर्मचारियों की एक ही मांग है :- शासन की गाइडलाइन NRLM के समकक्ष हो इनका मानदेय।
    NRLM में कार्यरत कर्मचारियों की मानदेय एसबीएम की कर्मचारियों से लगभग से चार गुना अधिक है।

    विकास भवन मंत्रालय में बैठे राज्य सलाहकारों से वेतन वृद्धि के बारे में पूछे जाने पर सिर्फ आश्वासन देते थे आप लोग का काम हो रहा है ,हो रहा है करके और यूं ही 10 साल गुजार दिए । कभी किसी Vc या मीटिंग में वेतन वृद्धि के बारे में बात करने पर एक ही बात बोलते थे कि फाइल आगे बढ़ा दी गई है। फिर कहते थे क्युरी आ गया है करके फाइल वापस आ गया है।
    ऐसे अधिकारियों के इस घोर शोषणनीति के कारण परेशान होकर पूरे छत्तीसगढ़ में जनपद स्तर पर कार्यरत विकासखंड समन्वयक एवं संकुल समन्वयकों सामूहिक त्याग पत्र दे दिया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    चरित्र शंका में प्रेमिका की निर्मम हत्या-आरोपी ट्रक चालक गिरफ्तार

    July 15, 2026

    शाला प्रवेश उत्सव-बच्चो कोलक्ष्य बनाकर पढ़ने हेतु किया गया प्रेरित-विद्यालय विकास हेतु हुई कई घोषणाएं..

    July 15, 2026

    लंबित मांगों को लेकर इन्होंने घेरा विधानसभा-आर-पार की लड़ाई का ऐलान

    July 15, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    चरित्र शंका में प्रेमिका की निर्मम हत्या-आरोपी ट्रक चालक गिरफ्तार

    Vinod GuptaJuly 15, 2026247 Views

    चरित्र शंका में प्रेमिका की निर्मम हत्या-आरोपी ट्रक चालक गिरफ्तार आरंग। आरंग थाना क्षेत्र में…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.