Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    महासमुंद में 150 वाहन चालकों का हुआ स्वास्थ्य व नेत्र परीक्षण, नेत्रदाता परिवार का किया गया सम्मान

    July 27, 2026

    अटल विहार कॉलोनी में इन्होंने किया वृक्षारोपण-पेड़ो को बांधा रक्षा सूत्र..

    July 27, 2026

    भाजयुमो चम्पारण तामासिवनी मंडल की नई टीम घोषित-ये बने महामंत्री

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 28
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»जंगलबेड़ा सोलर प्लांट के विरोध में विधायक चातुरी नंद ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान
    Blog

    जंगलबेड़ा सोलर प्लांट के विरोध में विधायक चातुरी नंद ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuMarch 7, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जंगलबेड़ा सोलर प्लांट के विरोध में विधायक चातुरी नंद ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

    • धरना स्थल पहुंचकर किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष और कांग्रेस पदाधिकारियों ने जताया समर्थन

    सरायपाली, दिनांक 7 मार्च 2026 : महासमुंद जिले के सरायपाली तहसील अंतर्गत ग्राम जंगलबेड़ा में प्रस्तावित सोलर प्लांट परियोजना के विरोध में चल रहे जन आंदोलन को समर्थन देते हुए सरायपाली विधायक श्रीमती चातुरी नंद ने ग्रामीणों के साथ मिलकर हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की। इस अभियान के माध्यम से ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों की आपत्तियों एवं मांगों को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

    विधायक चातुरी नंद ने कहा कि ग्रामसभा की अनुमति के बिना किसी भी परियोजना का निर्माण कार्य प्रारंभ करना कानून और संविधान की भावना के विपरीत है। उन्होंने कहा कि जंगलबेड़ा क्षेत्र के किसान, ग्रामीण और आदिवासी अपनी जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक आंदोलन कर रहे हैं और उनकी मांगें पूरी तरह न्यायसंगत हैं।

    विधायक ने आश्वासन दिया कि वे इस मुद्दे को लगातार शासन और विधानसभा के मंच पर उठाती रहेंगी।

    धरना स्थल पर पहुंचकर किसान कांग्रेस के महासमुंद जिलाध्यक्ष मानिक साहू तथा किसान कांग्रेस के समस्त ब्लॉक अध्यक्षों ने भी आंदोलन को अपना समर्थन देते हुए धरने में भाग लिया और ग्रामीणों की मांगों के प्रति एकजुटता व्यक्त की।

    कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि ग्रामसभा की अनुमति के बिना किसी भी कंपनी द्वारा भूमि पर कब्जा करना और निर्माण कार्य करना पूरी तरह गलत है और इसका विरोध लोकतांत्रिक तरीके से जारी रहेगा।

    इस अवसर पर भंवरपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष घसिया सिदार, छुईपाली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तन्मय पंडा, जनपद सदस्य पूजा तिवारी, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव दीपांजलि बारीक, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हेमा श्रीवास, विधायक प्रतिनिधि भरत मेश्राम, दया चौहान, किसान कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष सरायपाली ग्रामीण दिलीप साहू, छुई पाली ब्लाक अध्यक्ष भगत राम पटेल, भंवरपुर ब्लाक अध्यक्ष फार्म पटेल, सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    धरना स्थल पर आंदोलन का नेतृत्व कर रहे टेकचंद चौधरी, घासीराम चौहान सहित ग्राम जंगलबेड़ा और आसपास के गांवों के ग्रामीण भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे और उन्होंने एक स्वर में कहा कि ग्रामसभा की अनुमति के बिना किसी भी प्रकार का प्लांट निर्माण स्वीकार नहीं किया जाएगा।

    विधायक चातुरी नंद ने कहा कि जंगलबेड़ा क्षेत्र के जलस्रोत, निस्तार भूमि और सार्वजनिक रास्तों को नुकसान पहुंचाने वाली किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने शासन-प्रशासन से मांग की कि ग्रामीणों की भावनाओं और अधिकारों का सम्मान करते हुए परियोजना से जुड़े सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कराई जाए और नियमों के अनुरूप ही आगे की कार्रवाई की जाए।

    हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी सहमति दर्ज कराते हुए आंदोलन को मजबूत समर्थन दिया और अपने गांव तथा प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    महासमुंद में 150 वाहन चालकों का हुआ स्वास्थ्य व नेत्र परीक्षण, नेत्रदाता परिवार का किया गया सम्मान

    July 27, 2026

    अटल विहार कॉलोनी में इन्होंने किया वृक्षारोपण-पेड़ो को बांधा रक्षा सूत्र..

    July 27, 2026

    भाजयुमो चम्पारण तामासिवनी मंडल की नई टीम घोषित-ये बने महामंत्री

    July 27, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    महासमुंद में 150 वाहन चालकों का हुआ स्वास्थ्य व नेत्र परीक्षण, नेत्रदाता परिवार का किया गया सम्मान

    Rekhraaz SahuJuly 27, 202623 Views

    महासमुंद में 150 वाहन चालकों का हुआ स्वास्थ्य व नेत्र परीक्षण, नेत्रदाता परिवार का किया…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.