Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण-भावी पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ, सुरक्षित और समृद्ध पर्यावरण की मजबूत नींव का दिया सन्देश

    July 19, 2026

    संकुल प्राचार्य ने किया संकुल के इन शालाओं का औचक निरीक्षण

    July 18, 2026

    ​खाकी की रडार पर ‘माननीय’-विवाहिता से बदसलूकी कर फरार हुआ पंच-BNS के तहत केस दर्ज

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 19
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»चिंगरौद में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस….
    Blog

    चिंगरौद में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस….

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuAugust 16, 2024
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    चिंगरौद में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस……

    महासमुंद – स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चिंगरौद में आजादी का 78 वा समारोह बड़े उल्लासमय वातावरण में गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में विधायक प्रतिनिधि दीपक साहू के द्वारा ध्वजारोहण कर कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता व सरस्वती माता के तैल चित्र तथा देश के वीर बलिदानी सपूतों के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि की आसंदी से दीपक साहू ने अपने विचार बच्चों से साझा करते हुए कहा कि आज हमें जो आजादी मिली है जिसके द्वारा हम स्वतंत्र रूप से जीवन यापन कर रहे हैं वह हमारे पूर्वजों एवं हमारे वीर सपूतों के त्याग, बलिदान और कुर्बानी की वजह से ही है। जिन्होंने हिंदुस्तान की मिट्टी में जन्म लेकर अलग-अलग धर्म, जाति, वर्ण, संप्रदाय तथा विभिन्न भाषाओं के होते हुए भी देश की रक्षा हेतु अपने प्राणों की आहुतियां दी। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी अपनी मातृभूमि के प्रति प्रेम, सम्मान और कर्तव्य की भावना का विकास करते हुए अपने लक्ष्य को साधते हुए अपने देश की रक्षा और सेवा करने के लिए डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, पुलिस अफसर बने। जिस तरह हमारे देश के भाग्य विधाता के रूप में शिक्षक एवं राष्ट्र निर्माण के रूप में विद्यार्थियों को जाना जाता है ठीक वैसे ही उनके गुणों के अनुरूप अपना लक्ष्य प्राप्त करें। उद्बोधन की इसी कड़ी में अध्यक्षता कर रहे ग्राम सरपंच लूकेश्वरी साहू ने कहा कि आजादी के 77 वा साल व्यतीत हो जाने के कारण आज भी लोग मानसिक गुलामी से जकड़े हुए हैं चाहे वह किसी न किसी रूप में हो या किसी न किसी क्षेत्र विशेष की बात हो। देश में आज भी भ्रष्टाचार, भुखमरी, बेरोजगारी व्याप्त है।

    आजादी के बाद भी लोगों में आपसी वैमनस्यता, आर्थिक असमानता की भावना प्रबल है साथ ही पूंजीवादी विचारधारा का विकास व्यापक पैमाने पर बढ़ रहा है जिसके कारण जो लोग धनवान है वह और अधिक धनवान होते जा रहे हैं तथा जो निर्धन है वह अति निर्धन होते जा रहे हैं तथा इन सबके बीच मध्यम वर्ग पिस्ते जा रहा है जिसके कारण लोगों में आपसी प्रेम एवं सहानुभूति की भावना देखने को नहीं मिलती। उन्होंने बच्चों को अच्छी शिक्षा ग्रहण करते हुए सम्मानजनक एवं वरिष्ठ पदों पर आसीन होते हुए देश के विकासात्मक पहलुओं पर काम करने की सलाह दी। उद्बोधन की इसी कड़ी में समग्र शिक्षा शाला प्रबंधन समिति के संरक्षक सुखदेव मालेकर एवं अध्यक्ष संतराम पटेल, प्रभारी प्रधान पाठक गणेश राम चंद्राकार शिक्षक योगेश मधुकर ने भी सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने गीत, कविता, भाषण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुंदर प्रस्तुति के द्वारा अतिथियों का मनमोहन लिया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों के द्वारा बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया गया।

    उक्त कार्यक्रम में ग्राम के गणमान्य नागरिक, उपसरपंच, समस्त पंचगण, ग्राम सचिव, पालकगण क्रमशः संतोष साहू, शोभाराम यादव, ओम प्रकाश कोसरेे, मोहनलाल साहू, परमेश्वर पटेल, किशन साहू, भाऊराम पटेल, हेमलाल कोसरे, संतराम पटेल, परदेसी राम साहू सहित शिक्षक पोखनलाल चंद्राकर, डिगेश कुमार ध्रुव सहित समस्त छात्र-छात्राएं अधिकाधिक संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन योगेश कुमार मधुकर तथा आभार प्रदर्शन डिगेश कुमार ध्रुव के द्वारा किया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण-भावी पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ, सुरक्षित और समृद्ध पर्यावरण की मजबूत नींव का दिया सन्देश

    July 19, 2026

    संकुल प्राचार्य ने किया संकुल के इन शालाओं का औचक निरीक्षण

    July 18, 2026

    ​खाकी की रडार पर ‘माननीय’-विवाहिता से बदसलूकी कर फरार हुआ पंच-BNS के तहत केस दर्ज

    July 18, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण-भावी पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ, सुरक्षित और समृद्ध पर्यावरण की मजबूत नींव का दिया सन्देश

    Vinod GuptaJuly 19, 202635 Views

    ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण-भावी पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ,…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.