Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    उप कोषालय के स्थानांतरण आदेश पर तत्काल रोक लगाने का आग्रह-नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने इन्हें लिखा पत्र….

    May 9, 2026

    बड़ी खबर-पशु तस्करी के मामले में आरंग पुलिस की बड़ी कार्यवाही-संदिग्ध वाहन से इतने भैंसे हुई बरामद…

    May 9, 2026

    छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर ‘दूज के चंदा’ की दूसरी पारी-13 मई को यहॉं होगा पहला कार्यक्रम….

    May 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 9
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत का आज प्रथम नगर आगमन-होगा ऐतिहासिक स्वागत-देखिये कार्यक्रम की रुपरेखा…..
    Blog

    केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत का आज प्रथम नगर आगमन-होगा ऐतिहासिक स्वागत-देखिये कार्यक्रम की रुपरेखा…..

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaAugust 24, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत का आज प्रथम नगर आगमन-होगा ऐतिहासिक स्वागत-देखिये कार्यक्रम की रुपरेखा…..

    Oplus_131072

    आरंग।24 अगस्त रविवार को केबिनेट मंत्री बनने के उपरांत गुरु खुशवंत साहेब के प्रथम आरंग आगमन पर ऐतिहासिक एवं भव्य स्वागत किया जायेगा। आरंग बीजेपी मंडल के अध्यक्ष देवनाथ साहू तथा महामंत्री द्वय अशोक चंद्राकर , राकेश सोनकर ने मिडिया से चर्चा करते हुए बताया कि 24 अगस्त को मंत्री गुरु खुशवंत अपने निज निवास से सुबह 10 बजे प्रस्थान कर सर्वप्रथम तुलसी बाराडेरा में परमपुज्य बालब्रम्हचारी गुरू अमर दास बाबा जी की मंदिर में गुरु गद्दी मे मत्था टेक पूजा अर्चना करेंगे।उसके बाद 11 बजे माता कौशिल्या धाम एवं राम मंदिर (चंदखुरी) मे पुजा अर्चना करेंगे। दोपहर 02 बजे मंदिर हसौद पहुचेंगे वहां स्थानीय निवासियों व भाजपा मंदिर हसौद मंडल के नेतृत्व मे कार्यकर्ताओ द्वारा स्वागत अभिनंदन किया जावेगा साथ ही युवा मोर्चा द्वारा 02 बजे बाइक रैली निकाली जाएगी। 2.15 बजे नवागांव खु के राम मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। 2.30 बजे पलौद मोड़ पहुचेंगे जहा भाजपा अटल नगर मंडल के नेतृत्व में स्वागत किया जावेगा उसके पश्चात 03 बजे लखौली व रसनी में भी कार्यकर्ता व ग्राम वासियों द्वारा स्वागत अभिनन्दन किया जावेगा ।उसके पश्चात मंत्री का काफिला युवा मोर्चा के बाइक रैली के साथ आरंग बैहार तिगड्डा चौक 3.20 बजे पहुचेगा।यहां भव्य स्वागत के बाद बैंड बाजा के साथ मंत्री गुरु खुशवंत साहेब बीजेपी कार्यकर्ताओ के साथ नगर भ्रमण के लिए निकलेंगे। इस ऐतिहासिक रैली का नगर के विभिन्न समाज प्रमुखों तथा सामाजिक संगठनों द्वारा जगह जगह मंच बना कर स्वागत एवं अभिनन्दन किया जायेगा। नगर के मुख्य मार्ग से क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए बस स्टैंड में मंचीय कार्यक्रम में पहुचेंगे।जिसमे भारतीय जनता पार्टी आरंग विधानसभा अंतर्गत समोदा, मंदिरहसौद, अटल नगर, आरंग मंडल के जन प्रतिनिधि और कार्यकर्ता , पदाधिकारीयो द्वारा स्वागत एवं अभिनन्दन किया जायेगा। केबिनेट मंत्री बीजेपी कार्यकर्ताओं और जनता के प्रति आभार व्यक्त करेंगे तथा बाबा बागेश्वर नाथ मंदिर जा कर पूजा अर्चना करेंगे। आपको बता दे की भाजपा के सरकार बनने पर पहली बार आरंग विधानसभा क्षेत्र से मंत्री बनाया गया है जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफी उमंग व उत्साह नजर आ रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा हाल ही में मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया है,जिसमें आरंग विधानसभा क्षेत्र के विधायक गुरु खुशवंत साहेब को मंत्रिमंडल में स्थान देते हुए कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार व अनुसूचित जाति विकास मंत्री बनाया गया है।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    उप कोषालय के स्थानांतरण आदेश पर तत्काल रोक लगाने का आग्रह-नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने इन्हें लिखा पत्र….

    May 9, 2026

    बड़ी खबर-पशु तस्करी के मामले में आरंग पुलिस की बड़ी कार्यवाही-संदिग्ध वाहन से इतने भैंसे हुई बरामद…

    May 9, 2026

    छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर ‘दूज के चंदा’ की दूसरी पारी-13 मई को यहॉं होगा पहला कार्यक्रम….

    May 9, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    उप कोषालय के स्थानांतरण आदेश पर तत्काल रोक लगाने का आग्रह-नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने इन्हें लिखा पत्र….

    Vinod GuptaMay 9, 2026

    उप कोषालय के स्थानांतरण आदेश पर तत्काल रोक लगाने का आग्रह-नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.