Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आरंग में कल सजेगा ‘गोठ बात’ का मंच-नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन सुनेंगे जनता की समस्याएं

    October 23, 2026

    राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट की सेवाभावी पहल-कल 24 अक्टूबर को मंदिर परिसर में लगेगा विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

    October 23, 2026

    ओला इलेक्ट्रिक के वाहनों का पंजीयन लंबित-ईवी सब्सिडी के आवेदन नहीं करने पर परिवहन विभाग ने जारी किया नोटिस

    October 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 23
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»कलेक्टर ने ली निर्माण एजेंसियों की बैठक,निर्माण कार्यां में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा – कलेक्टर श्री लंगेह
    Blog

    कलेक्टर ने ली निर्माण एजेंसियों की बैठक,निर्माण कार्यां में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा – कलेक्टर श्री लंगेह

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuSeptember 5, 20241 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कलेक्टर ने ली निर्माण एजेंसियों की बैठक,निर्माण कार्यां में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा – कलेक्टर श्री लंगेह

     जो ठेकेदार कार्य में रूचि नहीं ले रहे उन्हें ब्लैक लिस्टेड करने प्रस्ताव भेजेंमहासमुंद 05 सितंबर 2024/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज जिला पंचायत सभाकक्ष में निर्माण एजेंसियों की बैठक लेकर स्वीकृति, प्रगतिरत एवं अप्रारंभ कार्यों की विस्तार से समीक्षा की और संबंधित एजेंसियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक के दौरान कलेक्टर ने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, पीडब्ल्यूडी, पीएमजीएसवाई, जल संसाधन, आदिवासी विकास विभाग, शिक्षा विभाग, मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना, जिला खनिज न्यास से संपादित होने वाले पूर्व एवं वर्तमान वित्तीय वर्ष के समस्त स्वीकृत कार्यों के प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री एस. आलोक एवं निर्माण एजेंसियों के कार्यपालन अभियंता और उप अभियंता सहित जिला अधिकारी मौजूद थे।
    कलेक्टर श्री लंगेह ने कहा कि स्कूल जतन योजना के तहत विभिन्न मदों में स्वीकृत कार्यों को शीघ्र पूरा करें। उन्होंने समग्र शिक्षा के तहत स्वीकृत कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री लंगेह ने कहा कि विद्यालयों में बच्चों को अध्ययन के लिए जितने बेहतर सुविधा हो सकती है, उन्हें उपलब्ध कराएं। इसके तहत छोटे-छोटे विभिन्न कार्य जैसे दीवार निर्माण, फर्श निर्माण और अन्य कार्य स्वीकृत किए गए हैं, उन्हें तत्काल पूरा करें, इन सभी निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूरा करें। इसके अलावा विद्यालयों में रिनोवेशन से संबंधित किसी भी प्रकार के कार्यों को उनके प्राक्कलन तत्काल तैयार कर जिला कार्यालय को प्रेषित करें। सभी निर्माण कार्यों का थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन भी कराएं।
    उन्होंने आरईएस विभाग की समीक्षा के दौरान कहा कि जो कार्य प्रारम्भ हो गए हैं, उसे समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें। जो ठेकेदार स्वीकृति पश्चात कार्य में रूचि नहीं ले रहे हैं उन्हें ब्लैक लिस्टेड करने की कार्रवाई प्रारम्भ करें। आरईएस के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि विभाग द्वारा 273 कार्य स्वीकृत किए गए है जिसमें से 128 कार्य पूर्ण हो गए है। 18 कार्य अप्रारम्भ है। कलेक्टर ने समग्र शिक्षा और पीएम श्री के स्कूलों के उन्नयन कार्य भी शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। जल संसाधन विभाग के समीक्षा के दौरान बताया गया कि 19 कार्य पूर्ण हो गए हैं। कलेक्टर ने कहा कि जिन विभागों में भूमि अर्जन के लिए अवार्ड पारित हो चुका है उसके रिकॉर्ड दुरुस्त करें यह संबंधित विभाग की जिम्मेदारी है। इसी तरह पीडब्ल्यूडी के समीक्षा के दौरान कहा कि कोई भी कार्य हैंडओवर करने से पहले यह आवश्यक रूप से चेक कर लेवे कि निर्माण कार्यां में किसी तरह की दरार और सिपेज न आए। जो ठेकेदार जिम्मेदारी पूर्वक कार्य पूर्ण नहीं कर रहे हैं या टेंडर स्वीकृति के पश्चात भी कार्य प्रारम्भ नहीं किए ऐसे ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट करने प्रस्ताव भेजें।
    बैठक में समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने कहा कि मार्च 2023 तक जितने भी कार्य स्वीकृत किए गए हैं और प्रगतिरत है, उन्हें शीघ्र पूरा कर लिया जाए। इस दौरान श्री लंगेह ने निर्माण एजेंसियों से कहा कि वे कार्यों के प्रस्ताव बनाकर भेजते समय मौके पर पहुंचकर उनके प्राक्कलन तैयार करें। इससे कार्यों को पूरा करने में आसानी होगी और कार्य समय पर पूर्ण हो सकेंगे। विभिन्न निर्माण एजेंसियों द्वारा अधोसंरचना, विधायक निधि, सांसद निधि, खनिज न्यास के तहत स्वीकृत कार्यों को शीघ्र पूरा करने के साथ उनके फोटोग्राफर्स एवं यूसीसी तत्काल भेजे। 

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    आरंग में कल सजेगा ‘गोठ बात’ का मंच-नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन सुनेंगे जनता की समस्याएं

    October 23, 2026

    राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट की सेवाभावी पहल-कल 24 अक्टूबर को मंदिर परिसर में लगेगा विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

    October 23, 2026

    ओला इलेक्ट्रिक के वाहनों का पंजीयन लंबित-ईवी सब्सिडी के आवेदन नहीं करने पर परिवहन विभाग ने जारी किया नोटिस

    October 22, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आरंग में कल सजेगा ‘गोठ बात’ का मंच-नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन सुनेंगे जनता की समस्याएं

    Vinod GuptaOctober 23, 202636 Views

    आरंग में कल सजेगा ‘गोठ बात’ का मंच-नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन सुनेंगे जनता…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • आरंग में कल सजेगा ‘गोठ बात’ का मंच-नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन सुनेंगे जनता की समस्याएं
    • राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट की सेवाभावी पहल-कल 24 अक्टूबर को मंदिर परिसर में लगेगा विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
    • ओला इलेक्ट्रिक के वाहनों का पंजीयन लंबित-ईवी सब्सिडी के आवेदन नहीं करने पर परिवहन विभाग ने जारी किया नोटिस
    • आरंग में सजा ‘युवा संसद’-संसदीय मुद्दों पर विद्यार्थियों ने दिखाई निर्भीकता-पीएम श्री अरुंधति स्कूल जिला स्तर के लिए चयनित
    • 26वीं राज्यस्तरीय प्रतियोगिता-साक्षी साहू का राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में चयन-छत्तीसगढ़ का करेंगी प्रतिनिधित्व
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.