Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    लोकतंत्र का काला अध्याय-संविधान हत्या दिवस’ पर यहां हुआ मीसाबंदियों का सम्मान

    June 26, 2026

    मानसून की दगाबाजी और पंचायत के फैसले की किसानों पर दोहरी मार-अब किराए के टैंकरों से सींचा जा रहा सरना धान का थरहा-संकट में 15 एकड़ की खेती

    June 26, 2026

    असाक्षरों को साक्षर करने चला अभियान-असाक्षरों ने ग्राम सभा में ली साक्षर होने की शपथ

    June 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 27
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»कलश यात्रा निकालकर चौबेबांधा राज सोनकर समाज ने रामलला की जयंती मनाई
    Blog

    कलश यात्रा निकालकर चौबेबांधा राज सोनकर समाज ने रामलला की जयंती मनाई

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuApril 18, 2024
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कलश यात्रा निकालकर चौबेबांधा राज सोनकर समाज ने रामलला की जयंती मनाई

    रामनवमी पर पहले राम जानकी की आरती हुई उसके बाद खीर पुड़ी का प्रसाद हुआ वितरण

    राजिम 18 अप्रैल। गुरुवार को शाम 4:00 बजे छत्तीसगढ़ सोनकर समाज राज चौबेबांधा द्वारा रामलला की जयंती धूमधाम से मनाई गई। सामाजिक भवन में राम दरबार के छायाचित्र पर पंडित गुलाब शर्मा के द्वारा मंत्रोचार किया गया तथा पूजन आरती में बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु सम्मिलित हुए। कलश यात्रा निकाली गई पूरे गांव का भ्रमण करते हुए अटल चौंक, शिवाजी चौंक, गौरा चौंक, गुरु घासीदास चौंक, शांति चौंक, भाटापारा होते हुए वापस सामाजिक भवन में यात्रा की समाप्ति हुई। इसमें छोटी-छोटी बच्चियों के साथ महिलाएं अपने सिर पर कलश लेकर चल रही थी। राम जानकी के छायाचित्र रखे हुए थे और जय जय श्री राम का जयघोष किया जा रहा था। धार्मिक गीतों पर लोग झूम रहे थे। राम जन्मोत्सव मनाने पर पूरा गांव राममय दिखाई दिया। छोटे बच्चे से लेकर युवा, बड़े बुजुर्ग तक झंडा लेकर राम नाम का जयकारा लगा रहे थे।पूजा अर्चना के बाद खीर पुरी का प्रसाद वितरण किया गया। प्रसाद पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए। मौके पर ध्वज से गलियां भगवा में हो गया था।

    शिक्षा के क्षेत्र में सोनकर समाज ने इतिहास बनाया: चेतन सोनकर

    कार्यक्रम में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ सोनकर समाज के महामंत्री चेतन सोनकर उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ सोनकर समाज ने इतिहास बनाया है। प्रदेश भर में अनेक स्कूल संचालित है इसके माध्यम से शिक्षा की अलख जगा रहे हैं। भविष्य में और स्कूल खोले जाएंगे इसकी तैयारी भी की जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि समाज के बेटे बेटियां हर क्षेत्र में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। और सामाजिक एकजुटता के चलते लगातार उन्नति कर रहा है। चौबेबांधा राज के अध्यक्ष यशवंत सोनकर ने कहा कि हमारा समाज बहुत मेहनती है। कर्म करने पर विश्वास करते हैं। श्रम के कारण समाज में सुख शांति बनी हुई है। भगवान राम जानकी की कृपा से लगातार विकास की और अग्रसर है। कार्यक्रम में उपस्थित राज अध्यक्ष यशवंत सोनकर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नेकराम सोनकर, कनिष्ठ उपाध्यक्ष नीलकंठ सोनकर,सचिव गुलशन सोनकर, सहसचिव हेमराज सोनकर, कोषाध्यक्ष छोटे लाल सोनकर, शिक्षा विकास समिति के अध्यक्ष दुष्यंत सोनकर, सचिन प्रभु सोनकर, मनोनीत सलाहकार महेश सोनकर, जीवन लाल सोनकर, सुखराम सोनकर, सामाजिक सेवक अंकालू सोनकर का श्रीफल भेंट कर सामाजिक सम्मान किया गया। कवि एवं साहित्यकार संतोष कुमार सोनकर ने कहा कि राम हम सबके हैं और राम के बिना कुछ भी नहीं है। सोनकर समाज ने भगवान राम की जयंती धूमधाम से मनाकर राम के प्रति श्रद्धा को समर्पित किया है। सामाजिक एकता बनी रहे यही आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण सिढ़ी है। हम सौभाग्यशाली हैं कि हमारा जन्म इस भारत भूमि में हुआ है जहां भगवान रामचंद्र जन्म लिए हैं। कार्यक्रम का संचालन हेमंत सोनकर ने किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    लोकतंत्र का काला अध्याय-संविधान हत्या दिवस’ पर यहां हुआ मीसाबंदियों का सम्मान

    June 26, 2026

    मानसून की दगाबाजी और पंचायत के फैसले की किसानों पर दोहरी मार-अब किराए के टैंकरों से सींचा जा रहा सरना धान का थरहा-संकट में 15 एकड़ की खेती

    June 26, 2026

    असाक्षरों को साक्षर करने चला अभियान-असाक्षरों ने ग्राम सभा में ली साक्षर होने की शपथ

    June 25, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    लोकतंत्र का काला अध्याय-संविधान हत्या दिवस’ पर यहां हुआ मीसाबंदियों का सम्मान

    Vinod GuptaJune 26, 202686 Views

    लोकतंत्र का काला अध्याय-संविधान हत्या दिवस’ पर यहां हुआ मीसाबंदियों का सम्मान आरंग। आरंग विधान…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.