Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    गुरु पूर्णिमा महोत्सव 2026: लचकेरा में गुरु पूजा एवं गुरु सम्मान समारोह का होगा भव्य आयोजन

    July 28, 2026

    महासमुंद में 150 वाहन चालकों का हुआ स्वास्थ्य व नेत्र परीक्षण, नेत्रदाता परिवार का किया गया सम्मान

    July 27, 2026

    अटल विहार कॉलोनी में इन्होंने किया वृक्षारोपण-पेड़ो को बांधा रक्षा सूत्र..

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 28
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»एआई-एमएल इंटर्नशिप सम्पन्न-छात्रों ने सीखी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग की बारीकियाँ
    Blog

    एआई-एमएल इंटर्नशिप सम्पन्न-छात्रों ने सीखी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग की बारीकियाँ

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaSeptember 28, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    एआई-एमएल इंटर्नशिप सम्पन्न-छात्रों ने सीखी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग की बारीकियाँ

    Oplus_131072

    आरंग। पीएम श्री अ.रा.ब. सेजेस शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (उत्कृष्ट अंग्रेजी/हिंदी माध्यम) चंदखुरी में 23 से 27 सितंबर 2025 तक पाँच दिवसीय इंटर्नशिप सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। यह प्रशिक्षण राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (NIELIT) के सहयोग से एवं पीएम श्री योजना के अंतर्गत सम्पन्न हुआ।पाँच दिवसीय इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें इसकी बुनियादी एवं व्यावहारिक जानकारी उपलब्ध कराना रहा। प्रशिक्षण का संचालन डॉ. पुनम सिंह और उनकी सहयोगी मिस प्रतिमा गर्ग द्वारा किया गया।कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को डेटा एनालिसिस, पायथन प्रोग्रामिंग, एआई मॉडल निर्माण एवं मशीन लर्निंग एल्गोरिद्म जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने न केवल सैद्धांतिक बल्कि व्यावहारिक स्तर पर भी तकनीकी कौशल अर्जित किया।विद्यालय के प्राचार्य जी.आर. मिरी के नेतृत्व में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

    Oplus_131072

    व्याख्याता श्रीमती प्राची शर्मा एवं श्री विजय कुमार डहरिया ने प्रशिक्षण में विशेष मार्गदर्शन प्रदान किया। विद्यालय की ओर से कोऑर्डिनेटर सुश्री फेमेलिना एवं व्यावसायिक शिक्षक डी.पी. यादव ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय परिवार के अन्य कर्मचारियों का भी योगदान सराहनीय रहा।समापन अवसर पर विद्यालय प्राचार्य ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा, इस प्रकार के प्रशिक्षण से छात्र-छात्राएँ तकनीकी ज्ञान में दक्ष होंगे और भविष्य की प्रतिस्पर्धाओं में अग्रणी भूमिका निभाएँगे।समापन समारोह में विद्यार्थियों को सहायक अध्ययन सामग्री वितरित की गई एवं प्रशिक्षकों को सम्मान स्वरूप मोमेंटो भेंट कर आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के अंत में छात्रों ने इस अवसर को अपने जीवन का एक यादगार अनुभव बताया।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    गुरु पूर्णिमा महोत्सव 2026: लचकेरा में गुरु पूजा एवं गुरु सम्मान समारोह का होगा भव्य आयोजन

    July 28, 2026

    महासमुंद में 150 वाहन चालकों का हुआ स्वास्थ्य व नेत्र परीक्षण, नेत्रदाता परिवार का किया गया सम्मान

    July 27, 2026

    अटल विहार कॉलोनी में इन्होंने किया वृक्षारोपण-पेड़ो को बांधा रक्षा सूत्र..

    July 27, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    गुरु पूर्णिमा महोत्सव 2026: लचकेरा में गुरु पूजा एवं गुरु सम्मान समारोह का होगा भव्य आयोजन

    Rekhraaz SahuJuly 28, 20265 Views

    गुरु पूर्णिमा महोत्सव 2026: लचकेरा में गुरु पूजा एवं गुरु सम्मान समारोह का होगा भव्य…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.