Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आरंग में कल रहेगी महर्षि काश्यप जयंती की धूम-राधाकृष्ण मंदिर में बिखरेगी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा-सपरिवार जुटेगा समाज

    November 23, 2026

    ब्रेकिंग-छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल स्थगित-काम पर लौटने का ऐलान

    November 22, 2026

    दो बड़ी परीक्षाओं के बीच फंसे छत्तीसगढ़ के छात्र-JEE Main 2027 और CGBSE 12वीं बोर्ड की तारीखों में टकराव-समय-सारणी बदलने की उठी मांग

    November 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 23
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»आरंग ब्लॉक में सुशासन का पहला समाधान शिविर-प्राप्त आवेदनों का हुआ निराकरण-कलेक्टर सहित कई उच्चाधिकारी रहे उपस्थित
    Blog

    आरंग ब्लॉक में सुशासन का पहला समाधान शिविर-प्राप्त आवेदनों का हुआ निराकरण-कलेक्टर सहित कई उच्चाधिकारी रहे उपस्थित

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaMay 5, 20251 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आरंग ब्लॉक में सुशासन का पहला समाधान शिविर-प्राप्त आवेदनों का हुआ निराकरण-कलेक्टर सहित कई उच्चाधिकारी रहे उपस्थित

    आरंग। आज सोमवार को ग्राम पंचायत खमतराई हाई स्कूल मैदान में सुशासन तिहार के तृतीय चरण का पहला समाधान शिविर जिला कलेक्टर रायपुर डॉ गौरव कुमार सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ कुमार विश्व रंजन के मार्गदर्शन एवं एसडीएम आरंग पुष्पेंद्र शर्मा के निर्देशन में आयोजित हुआ। इस अवसर पर समाधान शिविर के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल एवं अध्यक्षता जनपद पंचायत अध्यक्ष टाकेश्वरी साहू ने की एवं जिला पंचायत सदस्य तारणि चंद्राकर,जनपद उपाध्यक्ष रविंद्र रिंकू चंद्राकर, जनपद सदस्य प्रीति राकेश चंद्राकर, देवनाथ साहू,पुष्कर साहू ,महेश साहू आदि की उपस्थिति रही। इस अवसर पर जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने कहा कि सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के निराकरण के लिए प्रशासन तत्पर है अतः उन्होंने जनमानस को प्रेरित करते हुए कहा कि खुद भी अपने अधिकार के लिए जागरूक बने उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि पात्रता है तो निराकरण अवश्य त्वरित होगा और और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा अनुसार जिला प्रशासन निराकरण के लिए प्रतिबद्ध है उन्होंने दार्शनिक अंदाज में कहा की प्रशासन मिनिमम गवर्नमेंट के साथ मैक्सिमम गवर्नेंस की ओर बढ़ रहा है । उन्होंने लोगों को प्रेरित करते हुए शिविर में लगे कैंप बाल गोपाल चिल्ड्रन हॉस्पिटल की टीम, टीबी स्कैनिंग टेस्ट रायपुर की टीम आदि से लाभ लेने की बात कही एवं उनके निर्देशानुसार शिविर में ड्राइविंग लर्निंग लाइसेंस, श्रम कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड जाति प्रमाण पत्र,व्यय वंदन कार्ड,पेंशन आदि का त्वरित कार्यवाही कर समाधान किया गया। इस अवसर पर कृषि विभाग, महिला बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, उद्यानिकी विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, शिक्षा विभाग सहकारिता विभाग, जल संसाधन विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग सहित 40 से अधिक विभागों की सहभागिता रही तथा सभी के प्रमुखों ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

    एसडीएम पुष्पेंद्र शर्मा एवं सीईओ लहरे ने प्रामाणिक रूप से जानकारी दी की ग्राम पंचायत खमतराई, अमेठी, देवरी, बेनीडीह, गुदगुदा से मांग के 1944 आवेदन एवं शिकायत के 20 आवेदन प्राप्त हुए इस प्रकार कुल 1964 आवेदनों में से सभी का निराकरण हो चुका है एवं शिविर में तत्कालीन प्राप्त 76 आवेदनों में से 75 का समाधान तत्काल किया गया। शिविर में उद्यानिकी विभाग से हितग्राही, किसानों को सब्जी मिनी कीट प्रदाय, लौकी गेंदा सीड वितरण, महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के तहत जॉब कार्ड वितरण, कृषि विभाग से स्प्रेयर वितरण, जिंक सल्फेट, धान बीज वितरण, महिला एवं बाल विकास विभाग से किशोरी बालिकाओं को स्वच्छता किट, गोद भराई गर्भवती माताको को एवं अन्नप्राशन संस्कार सामग्री वितरण, दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर ,ट्राई साइकिल आदि प्रदान किए गए।

    इस अवसर पर सरपंच गण सती बिशन लहरी, चेतन साहू, कमलेश्वरी बंदे, यशवंत निषाद एवं उपसरपंच गण एवं पंच गण के साथ-साथ जिला स्तर के अधिकारी एसएसपी लाल उम्मेद सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ विजय खंडेलवाल एवं अन्य उच्च अधिकारी गण मनोज कुमार पैकरा, श्याम सुंदर रैदास, डीडी जोगान ,शंकर लाल उईके,रजत अग्रवाल , जनपद सीईओ कुमार सिंह लहरे ,तहसीलदार सीता शुक्ला, विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ विजय लक्ष्मी अनंत, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक एम एन वर्मा, महिला बाल विकास अधिकारी ऋषि बंजारे, संकुल प्राचार्य रवि शर्मा, संकुल समन्वयक हरीश दीवान सुरेंद्र चंद्रसेन,अभिषेक तिवारी आदि एवं संचालन टीम अरविंद कुमार वैष्णव, महेंद्र पटेल, भूषण जलक्षत्रि, एडीओ छत्रधारी सोनकर, रोशनी तिवारी, करारोपण एवं रोजगार सहायक अधिकारी, पटवारी गण ग्राम सचिव, कोटवार आदि के साथ-साथ कोमल नारायण, गुलाब यादव, सीताराम साहू, पूनम चंद साहू, ग्राम वासियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन एसडीएम आरंग पुष्पेंद्र शर्मा ने किया।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    आरंग में कल रहेगी महर्षि काश्यप जयंती की धूम-राधाकृष्ण मंदिर में बिखरेगी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा-सपरिवार जुटेगा समाज

    November 23, 2026

    ब्रेकिंग-छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल स्थगित-काम पर लौटने का ऐलान

    November 22, 2026

    दो बड़ी परीक्षाओं के बीच फंसे छत्तीसगढ़ के छात्र-JEE Main 2027 और CGBSE 12वीं बोर्ड की तारीखों में टकराव-समय-सारणी बदलने की उठी मांग

    November 22, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आरंग में कल रहेगी महर्षि काश्यप जयंती की धूम-राधाकृष्ण मंदिर में बिखरेगी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा-सपरिवार जुटेगा समाज

    Vinod GuptaNovember 23, 202620 Views

    आरंग में कल रहेगी महर्षि काश्यप जयंती की धूम-राधाकृष्ण मंदिर में बिखरेगी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • आरंग में कल रहेगी महर्षि काश्यप जयंती की धूम-राधाकृष्ण मंदिर में बिखरेगी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा-सपरिवार जुटेगा समाज
    • ब्रेकिंग-छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल स्थगित-काम पर लौटने का ऐलान
    • दो बड़ी परीक्षाओं के बीच फंसे छत्तीसगढ़ के छात्र-JEE Main 2027 और CGBSE 12वीं बोर्ड की तारीखों में टकराव-समय-सारणी बदलने की उठी मांग
    • गोठ बात’ में जनसंवाद-नपा अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं…
    • गणित का डर भगाने के लिए शिक्षकों ने सीखे रोचक तरीके-पारागांव में जोनल पीएलसी कार्यशाला का हुआ सफल आयोजन
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.