Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    सरकारी आदेश बेअसर, ग्राम सभा में नहीं दिखे जिम्मेदार अधिकारी

    April 14, 2026

    पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में पहल-इस वार्ड में बोर खनन कार्य का नगर पालिका अध्यक्ष ने किया भूमि पूजन

    April 14, 2026

    22 अप्रैल 2026 से यहाँ होगा 06 दिवसीय स्वास्थ परामर्श शिविर का आयोजन-इन मरीजो का होगा इलाज…

    April 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, April 15
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»आगामी शिक्षा सत्र को लेकर तैयारी शुरू-बेहतर संकल्पों के साथ शिक्षा गुणवत्ता के लिए अपडेट रहने के लिए दिए ये निर्देश
    Blog

    आगामी शिक्षा सत्र को लेकर तैयारी शुरू-बेहतर संकल्पों के साथ शिक्षा गुणवत्ता के लिए अपडेट रहने के लिए दिए ये निर्देश

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJune 14, 2024
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आगामी शिक्षा सत्र को लेकर तैयारी शुरू-बेहतर संकल्पों के साथ शिक्षा गुणवत्ता के लिए अपडेट रहने के लिए दिए ये निर्देश

    आरंग। आज शुक्रवार को सृजन सोनकर हायर सेकेण्डरी स्कूल आरंग के शैक्षिक हाल में विकासखंड शिक्षा अधिकारी निहाली प्रसाद कुर्रे ने विकासखंड स्तर पर प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक संस्था प्रमुखों की बैठक का आयोजन किया एवं उन्होंने सबका उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि नए शिक्षा सत्र का प्रारंभ होने जा रहा है अतः बेहतर संकल्पों के साथ शिक्षा गुणवत्ता के लिए हमें शासन के निर्देशों के अनुरूप अपडेट रहने की जरूरत है, उन्होंने अपना ध्यान मध्यान भोजन योजना एवं स्वच्छता तथा विद्यालय में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति पर केंद्रित किया तथा कहा कि शाला प्रवेश उत्सव में पालको सहित जनप्रतिनिधियों को अवश्य बुलाए साथ ही स्कूल रिकॉर्ड अपडेट रखना, नवप्रवेशी बच्चों के सर्वे, आंगनबाड़ी केदो के बच्चों की सूची तथा विद्यालय में भवन कक्ष की वर्तमान स्थिति की सूचना देने हुए निर्देशित किया की जर्जर भवनों में किसी भी स्थिति में बच्चों को ना बैठाया जाए। पाठ्य पुस्तक, अभ्यास पुस्तक,गणवेश वितरण, पुस्तकालय प्रबंधन तथा स्कूल के टॉयलेट बाथरूम की स्वच्छता, रंग रोगन, प्रिंट रिच वातावरण, शुद्ध पेयजल एवं मीनू के अनुसार पौष्टिक मध्यान भोजन, न्योता भोजन आदि पर जोर देते हुए कहा कि एससीईआरटी के माध्यम से एफएलएन की ट्रेनिंग दी जा रही है जो शिक्षा गुणवत्ता के लिए बहुत प्रभावित हो सकती है। उन्होंने सभी संस्था प्रमुखों एवं शिक्षकों से अपेक्षा की कि आगामी सत्र में बेहतर कार्य योजना बनाकर बेहतर परिणाम की दिशा में आगे बढ़ेंगे।

    इस अवसर पर उपस्थित विकासखंड स्त्रोत समन्वयक मातली नंदन वर्मा ने की कहा कि शिक्षा के प्रति छत्तीसगढ़ शासन गंभीर है और हम अपनी नवाचारी गतिविधियों से प्रयास करें कि हमारे बच्चे होनहार एवं स्मार्ट बने तथा सफलता के टिप्स देते हुए कहा कि विद्यालय का वातावरण इस प्रकार हो की विद्यार्थी प्रसन्नता के साथ स्कूल आए। साथ इस बैठक में व्याख्याता तारकेश्वर साहू संकुलसमन्वयक गण हरीश दीवान , दीपक दुबे ,परमेश्वर चतुर्वेदानी, राजू आडिले, हरिलाल साहू ,अरविंद वैष्णव , लक्की डहरिया आदि की भी उपस्थिति रही।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    सरकारी आदेश बेअसर, ग्राम सभा में नहीं दिखे जिम्मेदार अधिकारी

    April 14, 2026

    पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में पहल-इस वार्ड में बोर खनन कार्य का नगर पालिका अध्यक्ष ने किया भूमि पूजन

    April 14, 2026

    22 अप्रैल 2026 से यहाँ होगा 06 दिवसीय स्वास्थ परामर्श शिविर का आयोजन-इन मरीजो का होगा इलाज…

    April 14, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    सरकारी आदेश बेअसर, ग्राम सभा में नहीं दिखे जिम्मेदार अधिकारी

    Rekhraaz SahuApril 14, 2026

    ग्राम सभा बनी औपचारिकता, विभागीय अधिकारी नदारद—ग्रामीणों में नाराज़गी महासमुंद। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.