Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज की जयंती महोत्सव-इन्होंने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ…

    May 13, 2026

    वर्मीकल्चर एवं वर्मीकंपोस्टिंग विषय अंतर्गत मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन-मनियारा वर्मी कम्पोस्ट” उत्पाद का किया गया शुभारंभ…

    May 13, 2026

    आज यहाँ होगा किसानों की महापंचायत-खाद संकट को लेकर किसानों में आक्रोश

    May 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 13
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»अमर शहीद वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक गुरु खुशवंत साहेब-कहा वीरांगना अवंती बाई लोधी ने मातृभूमि के लिए दिया बलिदान
    Blog

    अमर शहीद वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक गुरु खुशवंत साहेब-कहा वीरांगना अवंती बाई लोधी ने मातृभूमि के लिए दिया बलिदान

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaAugust 16, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    अमर शहीद वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक गुरु खुशवंत साहेब-कहा वीरांगना अवंती बाई लोधी ने मातृभूमि के लिए दिया बलिदान

    आरंग। प्रदेशभर में 16 अगस्त को स्वाधीनता संग्राम सेनानी, महान वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की 195वीं जयंती मनाई जा रही है।आरंग में श्री हरदेव लोधी समाज परिक्षेत्र आरंग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरंग विधायक और अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) गुरु खुशवंत साहेब ने वीरांगना अवंती चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पार्पित कर उन्हें याद किया। इस अवसर पर छग चर्म शिल्पकार आयोग के अध्यक्ष ध्रुव कुमार मिर्धा,आरंग नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष डॉ संदीप जैन,उपाध्यक्ष हीरामन कोसले,भाजपा मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहू,पार्षद नरेंद्र लोधी,संतोष लोधी, वीरेंद्र गोलू कंडरा, शासकीय बद्रीप्रसाद लोधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष, सांसद प्रतिनिधि सूरज लोधी,पार्षद प्रतिनिधि राकेश सोनकर, तोषण साहू,वेदराम खूंटे,अशोक चंद्राकर सहित सामाजिक एवं नगरवासियों ने भी उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया।इस अवसर पर विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि वीरांगना अवंती बाई लोधी ने भारत की स्वाधीनता के लिए तानाशाही पूर्ण शासन के खिलाफ बड़ा संघर्ष किया। उन्होंने मातृभूमि के लिए अपना बलिदान दिया। उनका यह अदम्य साहस और बलिदान हर भारतवासी के लिए प्रेरणा है।कार्यक्रम में समाज के प्रतिभावान बच्चों और उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजिक जनों को प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान किया गया। आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने समाज द्वारा किए गए मांग को पूर्ण करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में समाज के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।इस अवसर पर श्री हरदेव लोधी समाज के अध्यक्ष शैलेन्द्र लोधी,संरक्षक लक्ष्मी नारायण लोधी,उपाध्यक्ष टुकेश्वर लोधी, सचिव संजय लोधी,कोषाध्यक्ष शांतिलाल लोधी,मीडिया प्रभारी संजय राजपूत,सलाहकार कैलाश लोधी, गजानंद गारूडिक, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष रत्ना लोधी, उपाध्यक्ष नंदनी लोधी,सचिव मोनी गारूडिक,कोषाध्यक्ष भावना लोधी, संरक्षक सुनीता लोधी,युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष महेश लोधी, उपाध्यक्ष टोपेश लोधी(प्रकाश), सचिव जयप्रकाश, कोषाध्यक्ष शुभम,संरक्षक विकास लोधी, इकाई प्रमुख अश्वनी लोधी, मनोज लोधी, दाऊलाल, टेकराम,दुर्गेश, लक्ष्मीनारायण, सन्नी,सरवन, शत्रुघ्न, जितेंद्र, सतीश, टेकचंद, समारु, सनकादिक, अशोक,बंधु लोधी सहित बड़ी संख्या में सामाजिक गण शामिल हुए।पूरे कार्यक्रम का सफल मंच संचालन अश्वनी लोधी,भावना लोधी, सावन लोधी द्वारा किया गया।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज की जयंती महोत्सव-इन्होंने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ…

    May 13, 2026

    वर्मीकल्चर एवं वर्मीकंपोस्टिंग विषय अंतर्गत मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन-मनियारा वर्मी कम्पोस्ट” उत्पाद का किया गया शुभारंभ…

    May 13, 2026

    आज यहाँ होगा किसानों की महापंचायत-खाद संकट को लेकर किसानों में आक्रोश

    May 13, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज की जयंती महोत्सव-इन्होंने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ…

    Vinod GuptaMay 13, 2026

    संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज की जयंती महोत्सव-इन्होंने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.