Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    यूपीआई शुल्क पर डॉ डहरिया का सवाल-डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ आखिर किस पर पड़ेगा..?

    September 16, 2026

    ​सेवा संकल्प अभियान-आरंग में बांटे गए दीप-17 सितंबर की शाम 07 बजे आशीर्वाद का दिया जलाने की अपील

    September 15, 2026

    आरंग में भव्यता के साथ कल मनाया जाएगा श्री बलदेव जन्मोत्सव-भगवान रेवती-बलदाऊ जी को लगेगा छप्पन भोग

    September 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 16
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»ग्राम कोरासी के आंगनबाड़ी केंद्र में विटामिन-ए अभियान का शुभारंभ, 28 हजार से अधिक बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य
    Blog

    ग्राम कोरासी के आंगनबाड़ी केंद्र में विटामिन-ए अभियान का शुभारंभ, 28 हजार से अधिक बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaAugust 18, 2026140 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    ग्राम कोरासी के आंगनबाड़ी केंद्र में विटामिन-ए अभियान का शुभारंभ, 28 हजार से अधिक बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य

    आरंग।शिशु संरक्षण महाअभियान के तहत ग्राम कोरासी स्थित आंगनबाड़ी क्रमांक 4 में 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाकर अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन ग्राम पंचायत के सरपंच राकेश पटेल द्वारा किया गया। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजयलक्ष्मी अनंत ने अभियान की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि विकासखंड क्षेत्र के सभी 47 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में 18 अगस्त से 24 सितंबर तक यह अभियान संचालित किया जाएगा। इस दौरान क्षेत्र के कुल 28,328 बच्चों को विटामिन-ए की खुराक तथा 29,985 बच्चों को आईएफए (आयरन) सिरप पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।अभियान के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने उपस्थित अभिभावकों को जागरूक करते हुए बताया कि विटामिन-ए बच्चों की आंखों की रोशनी, रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि तथा समग्र शारीरिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। स्वास्थ्य दल ने सभी पालकों से अपने बच्चों को समय पर यह खुराक दिलाने की अपील की।इस अवसर पर ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक अश्वनी कुमार साहू, देवेंद्र पाटले, ललिता पटेल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हरक धीवर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और अभिभावक उपस्थित रहे।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    यूपीआई शुल्क पर डॉ डहरिया का सवाल-डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ आखिर किस पर पड़ेगा..?

    September 16, 2026

    ​सेवा संकल्प अभियान-आरंग में बांटे गए दीप-17 सितंबर की शाम 07 बजे आशीर्वाद का दिया जलाने की अपील

    September 15, 2026

    आरंग में भव्यता के साथ कल मनाया जाएगा श्री बलदेव जन्मोत्सव-भगवान रेवती-बलदाऊ जी को लगेगा छप्पन भोग

    September 15, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    यूपीआई शुल्क पर डॉ डहरिया का सवाल-डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ आखिर किस पर पड़ेगा..?

    Vinod GuptaSeptember 16, 202620 Views

    यूपीआई शुल्क पर डॉ डहरिया का सवाल-डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ आखिर किस पर…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.