Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस 2026 की तैयारियां शुरू-राज्य शासन ने जारी किए स्वतंत्रता दिवस आयोजन संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश

    July 17, 2026

    महासमुंद में भूमिहीन न्याय योजना खुद मांग रही न्याय! गरीबों की राशि दूसरे खातों में ट्रांसफर होने का आरोप, जांच के घेरे में जनपद कार्यालय

    July 17, 2026

    इस व्याख्याता को साहित्य, समाज, नवाचारी गतिविधियों के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान पुरस्कार 2026

    July 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 17
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»घटिया गुणवत्ता वाले सोलर पैनल और फिटिंग से ग्रामीण परेशान-एजेंसी पर लगा लापरवाही का आरोप
    Blog

    घटिया गुणवत्ता वाले सोलर पैनल और फिटिंग से ग्रामीण परेशान-एजेंसी पर लगा लापरवाही का आरोप

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJune 11, 202610 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    घटिया गुणवत्ता वाले सोलर पैनल और फिटिंग से ग्रामीण परेशान-एजेंसी पर लगा लापरवाही का आरोप

    आरंग। एक और जहाँ शासन सौर ऊर्जा सोलर पैनल को लेकर लगातार प्रचार प्रसार कर रही है वही कुछ निजी कंपनिया इस के आड़ में लोगो को ठगने का काम कर रही है।रायपुर स्थित एक निजी सोलर एजेंसी द्वारा कथित रूप से गुणवत्ताहीन सामग्री और लापरवाहीपूर्ण कार्य किए जाने का बड़ा मामला सामने आया है। जिसमे आरंग क्षेत्र के कई ग्रामीण परेशान हैं। प्रभावित ग्रामीणों ने एजेंसी जीडीए प्राइवेट लिमिटेड पर घटिया गुणवत्ता के सोलर पैनल एवं उपकरण लगाने तथा शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं करने का आरोप लगाया है। ग्राम टीला निवासी रामकुमार सागरवंशी ने बताया कि उन्होंने लगभग साल वर्ष पहले एजेंसी के प्रतिनिधि देवानंद तारक के माध्यम से अपने घर में 03 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल लगवाया था। स्थापना के दौरान उन्होंने पाइप और केबल की गुणवत्ता पर आपत्ति भी जताई थी, लेकिन एजेंसी के कर्मचारियों ने जल्दबाजी में काम पूरा कर दिया। कुछ ही दिनों बाद सोलर पैनल को सहारा देने वाले पाइप टूट गए और पूरा सिस्टम बंद हो गया।।रामकुमार का आरोप है कि पिछले एक साल से वे एजेंसी के कर्मचारियों से लगातार संपर्क कर रहे हैं, लेकिन समस्या का निराकरण नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि एजेंसी के एजेंट के साथ वे रायपुर स्थित भाटागांव कार्यालय तक पहुंचे, फिर भी उन्हें कोई राहत नहीं मिल सकी।वहीं दूसरा मामला ग्राम रानीसागर का सामने आया है। यहां के निवासी पुनाराम साहू ने लगभग 02 लाख 70 हजार रुपये खर्च कर 05 किलोवाट क्षमता का व्यावसायिक सोलर पेनल स्थापित कराया था। उनका आरोप है कि गलत फिटिंग और कमजोर संरचना के कारण हाल ही में आई तेज आंधी में सोलर पैनल के कुछ हिस्से उखड़कर उड़ गए। इसकी शिकायत एजेंसी को दिए जाने के बावजूद अब तक कोई तकनीकी टीम निरीक्षण या मरम्मत के लिए नहीं पहुंची है।ग्रामीणों का कहना है कि सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देने के नाम पर उनसे राशि ली गई, लेकिन गुणवत्ता और सेवा के मामले में एजेंसी पूरी तरह विफल साबित हुई है। लगातार शिकायतों के बाद भी समाधान नहीं मिलने से प्रभावित उपभोक्ता स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि एजेंसी जल्द उनकी समस्याओं का समाधान नहीं करती, तो वे उपभोक्ता फोरम में अपील करेंगे।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस 2026 की तैयारियां शुरू-राज्य शासन ने जारी किए स्वतंत्रता दिवस आयोजन संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश

    July 17, 2026

    महासमुंद में भूमिहीन न्याय योजना खुद मांग रही न्याय! गरीबों की राशि दूसरे खातों में ट्रांसफर होने का आरोप, जांच के घेरे में जनपद कार्यालय

    July 17, 2026

    इस व्याख्याता को साहित्य, समाज, नवाचारी गतिविधियों के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान पुरस्कार 2026

    July 16, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस 2026 की तैयारियां शुरू-राज्य शासन ने जारी किए स्वतंत्रता दिवस आयोजन संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश

    Vinod GuptaJuly 17, 20261 Views

    छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस 2026 की तैयारियां शुरू-राज्य शासन ने जारी किए स्वतंत्रता दिवस आयोजन…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.