आकाश चंद्राकर के मार्गदर्शन ने चमकी राजधानी रॉयल्स की फिटनेस-दिग्गजों ने दी बधाई
आरंग।आरंग विकासखंड के ग्राम नारा निवासी आकाश चंद्राकर ने छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में राजधानी रॉयल्स के स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच के रूप में अपनी प्रतिभा व कुशल मार्गदर्शन में टीम के खिलाड़ियों की फिटनेस, शारीरिक क्षमता और खेल प्रदर्शन को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र का गौरव बढ़ा है।छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में उत्कृष्ट कार्य के लिए विधायक एवं कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, पूर्व विधायक बीजेपी के प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कंडेय,रायपुर जिला ग्रामीण अध्यक्ष श्याम नारंग, जिला पंचायत सदस्य वतन चंद्राकर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने आकाश चंद्राकर को बधाई व शुभकामना दीं।जनप्रतिनिधियों ने उनके समर्पण, मेहनत और खेल के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि स्थानीय प्रतिभाओं का राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाना क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने आकाश के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विनोद गुप्ता-आरंग





