Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    नेताजी चौक में फिर घटी दुर्घटना-बाइक सवार युवक ने स्कूटी को मारी टक्कर-युवती गंभीर रूप से घायल…

    July 10, 2026

    गिरिजा इंडेन गैस एजेंसी को DAC देकर पर्ची लेने वाले उपभोक्ताओं पर आफत-अब कौन देगा सिलेंडर…?

    July 10, 2026

    बड़ी खबर-गिरजा गैस एजेंसी के सील होने पर उपभोक्ताओं को नही होगी दिक्कत-इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड ने की ये वैकल्पिक व्यवस्था…

    July 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 10
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»गिरिजा इंडेन गैस एजेंसी को DAC देकर पर्ची लेने वाले उपभोक्ताओं पर आफत-अब कौन देगा सिलेंडर…?
    Blog

    गिरिजा इंडेन गैस एजेंसी को DAC देकर पर्ची लेने वाले उपभोक्ताओं पर आफत-अब कौन देगा सिलेंडर…?

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJuly 10, 2026207 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    oplus_2
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    गिरिजा इंडेन गैस एजेंसी को DAC देकर पर्ची लेने वाले उपभोक्ताओं पर आफत-अब कौन देगा सिलेंडर…?

    आरंग। आरंग स्थित गिरिजा इंडेन गैस एजेंसी को इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अधिकारियों द्वारा प्रशासनिक कार्रवाई के तहत सील कर दिया गया है। एजेंसी के संचालन को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों और कथित अनियमितताओं के बाद की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र के लगभग 20 हजार एलपीजी उपभोक्ताओं के सामने घरेलू गैस की उपलब्धता को लेकर गंभीर चिंता पैदा हो गई है।एजेंसी सील होने के बाद कई उपभोक्ता आरोप लगा रहे है कि पिछले कुछ दिनों से एजेंसी के कर्मचारी उन्हें फोन पर कार्यालय बुलाकर DAC (डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड) लेकर बदले में एक पर्ची देकर यह आश्वासन दिए थे कि “इस पर्ची के आधार पर आपको गैस सिलेंडर मिल जाएगा। शिकायत करने वाले कई उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्हें अब तक सिलेंडर की डिलीवरी नहीं मिली है।ऐसे में एजेंसी सील होने के बाद इन उपभोक्ताओं की चिंता और बढ़ गई है।कई उपभोक्ता के नाम पर सिस्टम में सिलेंडर की डिलीवरी दर्ज हो गई हो, लेकिन उसे वास्तविक रूप से सिलेंडर प्राप्त नही हुआ है।अब ऐसे मामलों का समाधान कैसे होगा, यह बड़ा सवाल बन गया है। एजेंसी के कर्मचारियों की इस कृत्य से लोगों में भारी आक्रोश है। उपभोक्ताओं ने एजेंसी संबंधित उन कर्मचारियों पर आपराधिक मामला दर्ज करने या उपभोक्ता फोरम जाने की बात भी कही जा रही है।अब उपभोक्ताओं की मांग है कि प्रशासन और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन स्पष्ट करें कि जिन लोगों से DAC लेकर केवल पर्ची दी गई और गैस सिलेंडर की आपूर्ति नहीं हुई, उनके लिए क्या व्यवस्था की जाएगी। इंडियन ऑयल कार्पोरेशन द्वारा की गई वैकल्पिक व्यवस्था के तहत पुराने मंडी में सत्कार एजेंसी द्वारा पेड़ के नीचे बैठ कर सिलेंडर की डिलवरी की जा रही है। उपभोक्ताओं ने होम डिलवरी की व्यवस्था तुरन्त शुरू करने की मांग की है।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    नेताजी चौक में फिर घटी दुर्घटना-बाइक सवार युवक ने स्कूटी को मारी टक्कर-युवती गंभीर रूप से घायल…

    July 10, 2026

    बड़ी खबर-गिरजा गैस एजेंसी के सील होने पर उपभोक्ताओं को नही होगी दिक्कत-इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड ने की ये वैकल्पिक व्यवस्था…

    July 9, 2026

    आरंग विधानसभा को मिला ₹128 करोड़ की सौगात-सीएम साय ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन-की ये घोषणाएं…

    July 9, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    नेताजी चौक में फिर घटी दुर्घटना-बाइक सवार युवक ने स्कूटी को मारी टक्कर-युवती गंभीर रूप से घायल…

    Vinod GuptaJuly 10, 202610 Views

    नेताजी चौक में फिर घटी दुर्घटना-बाइक सवार युवक ने स्कूटी को मारी टक्कर-युवती गंभीर रूप…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.