कल 22 जुलाई को गौ माता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान के विषय को लेकर बैठक-गौ भक्तों एवं सनातन धर्म प्रेमी, मंदिर ट्रस्ट के सदस्य होंगे शामिल…
आरंग। गौ माता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान के विषय में चर्चा हेतु समस्त गौ भक्तों एवं सनातन धर्म प्रेमी मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों की बैठक 22 जुलाई बुधवार को शाम 07 बजे से 8:30 बजे तक श्री राधाकृष्ण मंदिर आरंग में आयोजित किया गया है।बैठक में गौ सम्मान आह्वान अभियान जिला स्तरीय पद यात्रा के संबंध,गौ सेवा, सुरक्षा और सम्मान करने हेतु मंदिर ट्रस्टों की सहभागिता के संबंध में तथा आरंग नगर के चारागाह क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त करने हेतु विधिक प्रयास किये जाने हेतु चर्चा की जायेगी।गौ सम्मान आह्वान अभियान तहसील टोली आरंग के तत्वाधान में यह बैठक रखी गई है।
विनोद गुप्ता-आरंग




