शालेय विकासखंड स्तरीय हैंडबॉल खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
आरंग। प्रतिवर्ष स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित शालेय खेल चयन प्रतियोगिता में आज दिनांक 21 जुलाई को हैंडबॉल स्पर्धा का आयोजन किया गया।शालेय विकासखंड स्तरीय हैंडबॉल चयन प्रतियोगिता के संचालन हेतु शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुल्लू के प्राचार्य श्रीमति नम्रता तिवारी के निर्देशानुसार विकासखंड स्तरीय हैंडबॉल चयन प्रतियोगिता का आयोजन आरंग के राजा मोरध्वज इंडोर मिनी स्टेडियम में किया गया जिसमे आरंग विकासखंड के समस्त हैंडबॉल खिलाड़ियों ने अपना प्रदर्शन किया जिसमे 14 वर्ष बालक बालिका एवं 17 वर्ष बालक बालिका,19. वर्ष बालक बालिका का चयन शालेय जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ | जिसका जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन कल 22 जुलाई को आरंग में होगा जिसमे रायपुर जिले के समस्त हैंडबॉल खिलाड़ी अपने खेल का प्रदर्शन संभाग स्तरीय खेल प्रतियोगिता में चयन के लिए करेंगे । इस प्रतियोगिता के अवसर पर इस आयोजन को संपन्न कराने के लिए आरंग विकासखंड के समस्त व्यायाम शिक्षक खोमन निषाद,जय शंख,हंसराज जलछत्री , श्री मति प्रियल साहू उपस्थित रहे एवम् खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन हेतु हैंडबॉल क्लब आरंग के सभी सदस्य भी उपस्थित रहे एवं जिन्होंने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की |
विनोद गुप्ता-आरंग



