श्री सार्वजनिक नव दुर्गा मंदिर में आज गूंजेगा ‘शोर संदेश’-भजन और जस गीत का होगा भव्य कार्यक्रम
आरंग।श्री सार्वजनिक नव दुर्गा मंदिर आरंग में आज नवरात्रि के तृतीय दिवस पर भक्ति और संस्कृति से सराबोर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। श्री सार्वजनिक नव दुर्गा सेवा समिति द्वारा इस वर्ष माँ दुर्गा की स्थापना के पच्चीस वर्ष पूरे होने पर इसे रजत जयंती वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है, जिसके तहत आज रात्रि 08 बजे से राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध कलाकार नंद कुमार खैरझिटी वाले का ‘शोर संदेश’, भजन एवं जस गीत का रंगारंग कार्यक्रम रखा गया है।इस विशेष अवसर पर श्री सार्वजनिक नव दुर्गा सेवा समिति ने नगर के समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस भव्य भजन संध्या एवं जस गीत कार्यक्रम का आनंद लें और कार्यक्रम को सफल बनाएं।
विनोद गुप्ता-आरंग



