Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    नवरात्रि में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने किए देवी मंदिरों में दर्शन-पूजन, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की

    October 13, 2026

    जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026-27 के लिए पंजीयन 16 अक्टूबर तक-15 से 29 वर्ष के युवा कलाकारों को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का अवसर-यहां होगा पंजीयन…

    October 13, 2026

    “सही करियर का चुनाव, उज्जवल भविष्य की पहचान”-कैरियर गाइडेंस कार्यशाला

    October 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 13
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»नवरात्रि में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने किए देवी मंदिरों में दर्शन-पूजन, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की
    Blog

    नवरात्रि में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने किए देवी मंदिरों में दर्शन-पूजन, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuOctober 13, 20261 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नवरात्रि में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने किए देवी मंदिरों में दर्शन-पूजन, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की

    महासमुंद। नवरात्रि के पावन अवसर पर महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने मंगलवार को क्षेत्र के विभिन्न देवी मंदिरों में पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए तथा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं मंगलमय जीवन की कामना की। इस दौरान उन्होंने घोड़ारी स्थित काली माता मंदिर, बिरकोनी स्थित चंडी माता मंदिर, कोडार स्थित खल्लारी माता मंदिर, पटेवा स्थित पतई माता मंदिर तथा बावनकेरा स्थित मुंगई माता मंदिर में पहुंचकर श्रद्धापूर्वक माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।


    विधायक श्री सिन्हा ने सर्वप्रथम घोड़ारी स्थित काली माता मंदिर में दर्शन-पूजन कर माता के चरणों में शीश नवाया। इसके पश्चात बिरकोनी में चंडी माता के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने कोडार स्थित खल्लारी माता मंदिर में माता रानी के दर्शन कर क्षेत्र की उन्नति एवं खुशहाली की प्रार्थना की। इसी क्रम में पटेवा स्थित पतई माता मंदिर तथा बावनकेरा स्थित मुंगई माता मंदिर में भी दर्शन-पूजन कर सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहने की कामना की।


    इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नवरात्रि का पर्व भारतीय संस्कृति, आस्था और शक्ति उपासना का महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व हमें धर्म, सेवा, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। माता रानी के विभिन्न स्वरूपों की आराधना कर श्रद्धालु अपने परिवार, समाज और राष्ट्र की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करते हैं। विधायक श्री सिन्हा ने भी इस पावन अवसर पर माता रानी से महासमुंद विधानसभा क्षेत्र सहित संपूर्ण छत्तीसगढ़ की उन्नति, प्रगति एवं जनकल्याण की कामना की।
    विधायक ने कामना की कि मां दुर्गा की कृपा सभी क्षेत्रवासियों पर बनी रहे तथा प्रत्येक परिवार में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली का वास हो। किसानों को उनकी मेहनत का उचित फल मिले, युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त हों तथा महिलाओं और समाज के प्रत्येक वर्ग के जीवन में सकारात्मक बदलाव आए। उन्होंने माता रानी से प्रदेश की निरंतर प्रगति और जन-जन के कल्याण की प्रार्थना की।

    यह रहे उपस्थित
    इस दौरान मंडल अध्यक्ष तेजेंद्र शर्मा, डिगेश्वरी चंद्राकर, श्याम साकरकर, नंदलाल पटेल, जनक साहू, सरपंच कुमार सिंह पटेल, सरपंच पार्वती बंजारे, सुधीर बंजारे, कोमल निषाद, गोपाल दास, सालिक पटेल, मनीष नंदे, उदय ढीढी, गणपत यादव, मनोज निषाद, चंद्रिका मन्नाडे, सुशीला सोनवानी, आशा निषाद, जतिन रूपरेला सहित अन्य श्रद्धालुगण उपस्थित थें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026-27 के लिए पंजीयन 16 अक्टूबर तक-15 से 29 वर्ष के युवा कलाकारों को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का अवसर-यहां होगा पंजीयन…

    October 13, 2026

    “सही करियर का चुनाव, उज्जवल भविष्य की पहचान”-कैरियर गाइडेंस कार्यशाला

    October 13, 2026

    सेवा संकल्प अभियान-बंगोली में जनचौपाल में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने किया जनसंवाद-हितग्राहियों को सौंपी आवास की चाबी और विद्यार्थियों का किया सम्मान

    October 13, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    नवरात्रि में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने किए देवी मंदिरों में दर्शन-पूजन, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की

    Rekhraaz SahuOctober 13, 20261 Views

    नवरात्रि में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने किए देवी मंदिरों में दर्शन-पूजन, क्षेत्र की सुख-समृद्धि…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • नवरात्रि में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने किए देवी मंदिरों में दर्शन-पूजन, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की
    • जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026-27 के लिए पंजीयन 16 अक्टूबर तक-15 से 29 वर्ष के युवा कलाकारों को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का अवसर-यहां होगा पंजीयन…
    • “सही करियर का चुनाव, उज्जवल भविष्य की पहचान”-कैरियर गाइडेंस कार्यशाला
    • सेवा संकल्प अभियान-बंगोली में जनचौपाल में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने किया जनसंवाद-हितग्राहियों को सौंपी आवास की चाबी और विद्यार्थियों का किया सम्मान
    • जी राम जी के तहत 20 गांवों को ग्राम पंचायत भवनों की मिली सौगात-मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की पहल से ₹3 करोड़ 98 लाख 60 हजार स्वीकृति
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.