Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    ‘सेवा संकल्प अभियान’-विस्तृत कार्ययोजना के लिए हुई समन्वय बैठक-17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होंगी विविध आयोजन

    September 16, 2026

    आरंग में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान कैंप संपन्न-चिकित्सकों का हुआ सम्मान-रक्तदाताओं को मिला प्रशस्ति पत्र

    September 16, 2026

    यूपीआई शुल्क पर डॉ डहरिया का सवाल-डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ आखिर किस पर पड़ेगा..?

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 16
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»आरंग-मंदिर हसौद इलाके में नकाबपोश लुटेरों का आतंक-05 दिन के भीतर चाकू की नोक पर लूट की दूसरी बड़ी वारदात…
    Blog

    आरंग-मंदिर हसौद इलाके में नकाबपोश लुटेरों का आतंक-05 दिन के भीतर चाकू की नोक पर लूट की दूसरी बड़ी वारदात…

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaSeptember 1, 2026412 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आरंग-मंदिर हसौद इलाके में नकाबपोश लुटेरों का आतंक-05 दिन के भीतर चाकू की नोक पर लूट की दूसरी बड़ी वारदात…

    ​आरंग।क्षेत्र में बेखौफ घूम रहे बाइक सवार नकाबपोश लुटेरों ने एक बार फिर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया हैं। गनौद और धमनी के बीच सुनसान रास्ते पर मेशो (Meesho) कंपनी के डिलीवरी बॉय को घेरकर चाकू से जानलेवा हमला किया गया और 4,000 रुपये नकद समेत मोबाइल फोन लूट लिया गया। बेहद चिंताजनक पहलू यह है कि महज 5 दिन के भीतर ठीक उसी पैटर्न पर यह दूसरी बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है।​घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बोड़रा निवासी हितेश लोधी मेशो कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करता है। वह गनौद गांव में पार्सल छोड़ने के बाद अपनी बाइक से धमनी की ओर लौट रहा था। तभी रास्ते में पल्सर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उसे लूट की नीयत से रोक लिया। हितेश द्वारा विरोध करने पर बेखौफ लुटेरों ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी कमर के पास गंभीर चोट आई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी नकदी व मोबाइल लेकर फरार हो गए। राहगीरों की मदद से लहूलुहान हितेश को तुरंत आरंग के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। सूचना मिलते ही आरंग पुलिस अस्पताल में इलाज करा रहे पीड़ित के बयान दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी शुरू कर दी है।इधर अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लुटेरे दिनदहाड़े वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इससे पूर्व 27 अगस्त को भी दोपहर लगभग 03 बजे ग्राम नारा निवासी प्रह्लाद चन्द्राकर, जो नरियरा गांव से राखी छोड़कर घर लौट रहे थे, उन्हें कोसमखूटा नहर पुल के पास तीन बाइक सवार बदमाशों ने चाकू की नोक पर धमकाकर 5,000 रुपये लूट लिए थे। दोनों ही वारदातों का तरीका बिल्कुल एक समान है।घटना का समय दोपहर का था और लुटेरों की संख्या 03 थी और हमले के लिए चाकू का इस्तेमाल किया गया। 05 दिन के भीतर लगातार घटी इन दो घटनाओं से ग्रामीणों व राहगीरों में भारी आक्रोश और दहशत का माहौल है।मामले में आरंग थाना प्रभारी नरेश साहू ने बताया कि घटनास्थल आरंग, मंदिर हसौद और राखी थाना क्षेत्र की सीमाओं के लगभग समान दूरी वाले ‘ट्रैंगल एरिया’ में आता है। इसी भौगोलिक स्थिति का फायदा उठाकर अपराधी वारदात के बाद आसानी से भाग निकलते हैं। क्षेत्र में लगातार बढ़ती घटनाओं को देखते हुए अब तीनों थानों की पुलिस द्वारा आपसी तालमेल बनाकर क्रमानुसार सघन गश्त (पेट्रोलिंग) बढ़ाई जा रही है। फिलहाल पुलिस की टीमें संदिग्धों की धरपकड़ में जुटी हैं, लेकिन दिनदहाड़े हो रही इन वारदातों से स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    ‘सेवा संकल्प अभियान’-विस्तृत कार्ययोजना के लिए हुई समन्वय बैठक-17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होंगी विविध आयोजन

    September 16, 2026

    आरंग में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान कैंप संपन्न-चिकित्सकों का हुआ सम्मान-रक्तदाताओं को मिला प्रशस्ति पत्र

    September 16, 2026

    यूपीआई शुल्क पर डॉ डहरिया का सवाल-डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ आखिर किस पर पड़ेगा..?

    September 16, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’-विस्तृत कार्ययोजना के लिए हुई समन्वय बैठक-17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होंगी विविध आयोजन

    Vinod GuptaSeptember 16, 202629 Views

    ‘सेवा संकल्प अभियान’-विस्तृत कार्ययोजना के लिए हुई समन्वय बैठक-17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.