Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आरंग में 27 सितंबर को ‘उल्लास’ महापरीक्षा का भव्य आयोजन-06 हजार से अधिक नवसाक्षर लिखेंगे अपनी तरक्की की नई इबारत..

    September 25, 2026

    राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ वाले दावों का समर्थन-डॉ. शिवकुमार डहरिया बोले— CEC दें इस्तीफा-जनादेश से हुआ खिलवाड़

    September 25, 2026

    संस्कृति विभाग ने राज्य सम्मान 2026 के लिए आमंत्रित की प्रविष्टियाँ-13 क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रतिभाओं को मिलेगा सम्मान-05 अक्टूबर तक पंजीकृत डाक से भेज सकेंगे आवेदन

    September 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 25
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ वाले दावों का समर्थन-डॉ. शिवकुमार डहरिया बोले— CEC दें इस्तीफा-जनादेश से हुआ खिलवाड़
    Blog

    राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ वाले दावों का समर्थन-डॉ. शिवकुमार डहरिया बोले— CEC दें इस्तीफा-जनादेश से हुआ खिलवाड़

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaSeptember 25, 202613 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ वाले दावों का समर्थन-डॉ. शिवकुमार डहरिया बोले— CEC दें इस्तीफा-जनादेश से हुआ खिलवाड़

    आरंग। छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. शिवकुमार डहरिया ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा दिल्ली में दिए गए बयानों का पुरजोर समर्थन किया है। डॉ. डहरिया ने कहा कि देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने पद की गरिमा और संवैधानिक मर्यादाओं को ताक पर रखकर निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया के साथ खिलवाड़ किया है। उन्हें नैतिकता के आधार पर तत्काल अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए, अपने गुनाह स्वीकार करने चाहिए और इस पूरे ‘वोट चोरी’ कांड में मुख्य गवाह बनना चाहिए।
    वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कहा कि राहुल गांधी ने तथ्यों और प्रमाणों के आधार पर देश के सामने यह कड़वा सच रख दिया है कि किस तरह 2024 के लोकसभा चुनाव और उसके बाद हरियाणा व महाराष्ट्र जैसे राज्यों के विधानसभा चुनावों में जनमत का अपहरण किया गया। जब देश भर में भाजपा के खिलाफ जबरदस्त सत्ता-विरोधी लहर थी, तब भी परिणाम उनके पक्ष में आना सिर्फ और सिर्फ ‘वोट चोरी’ का नतीजा है।डॉ. डहरिया ने आगे कहा कि वोट देश की नींव है और भारतीय संविधान को ताकत जनता के हर एक वोट से मिलती है। जब वोट ही चुरा लिया जाए, तो लोकतंत्र का अस्तित्व ही खतरे में पड़ जाता है। इस प्रक्रिया से सदन में पहुंचने वाले जनप्रतिनिधि और उनके द्वारा बनाए गए कानून पूरी तरह से गैरकानूनी हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने चुनाव आयोग जैसी निष्पक्ष संवैधानिक संस्था का इस्तेमाल अपनी सत्ता को बचाए रखने के लिए किया है। दिसंबर 2023 में कानून बनाकर मुख्य चुनाव आयुक्त को दिया गया कानूनी कवच इसी साजिश का हिस्सा था।
    पिछले 10 महीनों में चुनाव आयुक्तों द्वारा दर्ज कराई गई 14 आपत्तियां इस बात का स्पष्ट प्रमाण हैं कि आयोग के भीतर सब कुछ ठीक नहीं था। इस पूरी धांधली और देशद्रोह के मुख्य साजिशकर्ताओं का पूरा सच देश के सामने आएगा और जिम्मेदारों को बख्शा नहीं जाएगा।डॉ. शिवकुमार डहरिया ने जोर देकर कहा कि कांग्रेस पार्टी का हर एक कार्यकर्ता श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए संकल्पबद्ध है। सत्ता के बल पर जनादेश की डकैती करने वालों का चेहरा अब बेनकाब हो चुका है, और देश की जनता इस संवैधानिक गद्दारी का करारा जवाब देगी।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    आरंग में 27 सितंबर को ‘उल्लास’ महापरीक्षा का भव्य आयोजन-06 हजार से अधिक नवसाक्षर लिखेंगे अपनी तरक्की की नई इबारत..

    September 25, 2026

    संस्कृति विभाग ने राज्य सम्मान 2026 के लिए आमंत्रित की प्रविष्टियाँ-13 क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रतिभाओं को मिलेगा सम्मान-05 अक्टूबर तक पंजीकृत डाक से भेज सकेंगे आवेदन

    September 25, 2026

    सशिम आरंग में बरसते पानी में भी हुआ ऐतिहासिक आयोजन-‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर गूंजा एक स्वर, एक लय का सामूहिक गान..

    September 25, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आरंग में 27 सितंबर को ‘उल्लास’ महापरीक्षा का भव्य आयोजन-06 हजार से अधिक नवसाक्षर लिखेंगे अपनी तरक्की की नई इबारत..

    Vinod GuptaSeptember 25, 20262 Views

    आरंग में 27 सितंबर को ‘उल्लास’ महापरीक्षा का भव्य आयोजन-06 हजार से अधिक नवसाक्षर लिखेंगे…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.