Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    गरीबों के सपने पूरे करने छत्तीसगढ़ सरकार का संवेदनशील निर्णय : प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लिए निवास की वैधता की कट-ऑफ डेट 2015 के स्थान पर की गई 2024

    September 12, 2026

    नशामुक्ति व सड़क सुरक्षा की गूँज-विद्यार्थियों ने जगाई अलख

    September 12, 2026

    DOCTOR AMMA’ डॉक्यूमेंट्री का विशेष प्रदर्शन-सेवा और समर्पण की कहानी ने छुआ मन-पढ़िए पूरी स्टोरी…

    September 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 13
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»विशेष-पथरीले चट्टानों को चीरकर लहराई हरियाली-108 पौधों से शुरू हुआ ‘श्रीराम स्मृति उपवन’ अब बना 700 से अधिक वृक्षों का घना परिसर
    Blog

    विशेष-पथरीले चट्टानों को चीरकर लहराई हरियाली-108 पौधों से शुरू हुआ ‘श्रीराम स्मृति उपवन’ अब बना 700 से अधिक वृक्षों का घना परिसर

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaAugust 30, 2026108 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    विशेष-पथरीले चट्टानों को चीरकर लहराई हरियाली-108 पौधों से शुरू हुआ ‘श्रीराम स्मृति उपवन’ अब बना 700 से अधिक वृक्षों का घना परिसर

    आरंग। इरादे मजबूत हों और संकल्प में सेवा का भाव जुड़ा हो तो पथरीली जमीन भी हरियाली की चादर ओढ़ सकती है। आरंग विकासखंड के ग्राम बीरबिरा में इसका जीवंत उदाहरण देखने को मिलता है। महानदी मुख्य नहर किनारे गायत्री प्रज्ञा पीठ चेतना केंद्र के समीप कभी पत्थरों और चट्टानों से भरी जमीन आज ‘श्रीराम स्मृति उपवन’ के रूप में 700 से अधिक वृक्षों से आबाद है।वर्ष 2017 में शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देश पर परम पूज्य आचार्य श्रीराम शर्मा की स्मृति में इस उपवन को विकसित करने का संकल्प लिया गया था। शुरुआत में ही कार्यकर्ताओं के सामने जमीन की कठोरता बड़ी चुनौती बनकर सामने आई। पौधा लगाने के लिए गड्ढा खोदते ही मिट्टी के बजाय पत्थर और गिट्टी निकलती थी। इसके बावजूद गायत्री परिवार की युवा इकाई के कार्यकर्ताओं ने हिम्मत नहीं छोड़ी और श्रमदान से 108 गड्ढे तैयार कर पौधारोपण की शुरुआत की।पौधों को मवेशियों और अन्य नुकसान से बचाने के लिए पूरे क्षेत्र में तार फेंसिंग की गई। अभियान को केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं रखा गया, बल्कि ‘एक व्यक्ति–एक वृक्ष’ की जिम्मेदारी तय की गई। प्रत्येक कार्यकर्ता को एक पौधे की देखभाल का दायित्व सौंपा गया, जिससे पौधों को समय पर पानी, खाद और सुरक्षा मिलती रही।निरंतर देखभाल और जनसहयोग से यह पहल धीरे-धीरे बड़ा रूप लेती गई। 108 पौधों से शुरू हुआ सफर अब 700 से अधिक छायादार और फलदार वृक्षों तक पहुंच चुका है। उपवन में नीम, गुलमोहर, जामुन, सीताफल, आम, बरगद और पीपल सहित कई प्रजातियों के वृक्ष हरियाली बिखेर रहे हैं।श्रीराम स्मृति उपवन अब केवल स्मृति वन नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरणा का केंद्र बन रहा है। ग्रामीण और श्रद्धालु जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ तथा परिजनों की स्मृति जैसे अवसरों पर यहां पौधारोपण कर अपनी खुशियों को प्रकृति से जोड़ रहे हैं।इस अभियान को जमीन पर आकार देने में गायत्री परिवार जिला युवा प्रकोष्ठ के सक्रिय सदस्य जितेंद्र साहू(कुकरा)एवं खोमन साहू(लखौली) की विशेष पहल और निरंतर भूमिका रही। युवाओं के श्रमदान और पर्यावरण के प्रति समर्पण से तैयार यह उपवन साबित कर रहा है कि जहां कभी पत्थरों का साम्राज्य था, वहां भी मजबूत संकल्प से हरियाली का संसार खड़ा किया जा सकता है।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    गरीबों के सपने पूरे करने छत्तीसगढ़ सरकार का संवेदनशील निर्णय : प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लिए निवास की वैधता की कट-ऑफ डेट 2015 के स्थान पर की गई 2024

    September 12, 2026

    नशामुक्ति व सड़क सुरक्षा की गूँज-विद्यार्थियों ने जगाई अलख

    September 12, 2026

    DOCTOR AMMA’ डॉक्यूमेंट्री का विशेष प्रदर्शन-सेवा और समर्पण की कहानी ने छुआ मन-पढ़िए पूरी स्टोरी…

    September 12, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    गरीबों के सपने पूरे करने छत्तीसगढ़ सरकार का संवेदनशील निर्णय : प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लिए निवास की वैधता की कट-ऑफ डेट 2015 के स्थान पर की गई 2024

    Vinod GuptaSeptember 12, 202650 Views

    गरीबों के सपने पूरे करने छत्तीसगढ़ सरकार का संवेदनशील निर्णय : प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी)…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.