Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    अवैध शराब के खिलाफ आरंग पुलिस की बड़ी कार्रवाई-220 पौवा अवैध शराब जब्त

    August 30, 2026

    विशेष-पथरीले चट्टानों को चीरकर लहराई हरियाली-108 पौधों से शुरू हुआ ‘श्रीराम स्मृति उपवन’ अब बना 700 से अधिक वृक्षों का घना परिसर

    August 30, 2026

    आरंग में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना पीएम मोदी के ‘मन की बात’ का 137वां एपिसोड

    August 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 30
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»अवैध शराब के खिलाफ आरंग पुलिस की बड़ी कार्रवाई-220 पौवा अवैध शराब जब्त
    Blog

    अवैध शराब के खिलाफ आरंग पुलिस की बड़ी कार्रवाई-220 पौवा अवैध शराब जब्त

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaAugust 30, 20261 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    अवैध शराब के खिलाफ आरंग पुलिस की बड़ी कार्रवाई-220 पौवा अवैध शराब जब्त

    आरंग।अवैध शराब के कारोबार एवं परिवहन के खिलाफ थाना आरंग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवक को भारी मात्रा में शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियो के कब्जे से अलग-अलग ब्रांड की कुल 220 पाव शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 24,600 रुपये बताई गई है, शराब के परिवहन में प्रयुक्त सुजुकी मोटरसाइकिल किमती करीब 110,000 रूपये को भी पुलिस ने जब्त किया है।
    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 29 अगस्त 2026 को थाना आरंग क्षेत्र के ग्राम कुरूद स्थित कोटवार गली में अवैध शराब के संबंध में सूचना मिलने पर पुलिस टीम तैयार कर रेड कार्रवाई किया गया। कार्यवाही के दौरान यश कुमार कोसले, पिता स्वर्गीय खेदुरम कोसले, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम नवागांव, थाना पलारी, जिला बलौदाबाजार तथा आरोपी शिव कुमार साहू पिता स्व0 चैतराम साहू उम्र 38 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 11 गिधपुरी थाना गिधपुरी जिला बलौदाबाजार को पकड़ा गया।पुलिस द्वारा आरोपियो के कब्जे से की गई अलग-अलग ब्रांड की 220 पाव शराब – 70 नग देशी मदिरा मसाला शोले,20 नग देशी मदिरा मसाला रोमियो 130 नग गोल्डन गोवा शराबकुल 220 पाव शराब कुल अनुमानित कीमत 24,600 रुपये।पुलिस ने शराब एवं मोटरसाइकिल को विधिवत जब्त कर आरोपी को हिरासत में लिया। आरोपियो के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया है। जिसे न्यायिक रिमांड में भेजा जा रहा है।गौरतलब है कि थाना प्रभारी नरेश साहू के पदभार ग्रहण करने के बाद आरंग थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज हुई है। लगातार मिल रही शिकायतों एवं अवैध गतिविधियों पर पुलिस द्वारा निगरानी रखी जा रही है। इसी अभियान के तहत 29 अगस्त को कुरूद के कोटवार गली में यह बड़ी कार्रवाई की गई, जिसमें एक साथ 220 पाव शराब बरामद हुई।पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब का कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस द्वारा शराब की अवैध बिक्री, परिवहन एवं भंडारण करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।
    आरंग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब सहित अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस द्वारा ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों की जानकारी जुटाकर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    विशेष-पथरीले चट्टानों को चीरकर लहराई हरियाली-108 पौधों से शुरू हुआ ‘श्रीराम स्मृति उपवन’ अब बना 700 से अधिक वृक्षों का घना परिसर

    August 30, 2026

    आरंग में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना पीएम मोदी के ‘मन की बात’ का 137वां एपिसोड

    August 30, 2026

    राष्ट्रीय खेल दिवस पर आरंग टेबल टेनिस क्लब का हुआ भव्य शुभारंभ

    August 29, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    अवैध शराब के खिलाफ आरंग पुलिस की बड़ी कार्रवाई-220 पौवा अवैध शराब जब्त

    Vinod GuptaAugust 30, 20261 Views

    अवैध शराब के खिलाफ आरंग पुलिस की बड़ी कार्रवाई-220 पौवा अवैध शराब जब्त आरंग।अवैध शराब…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.