Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    जिले के 5 पटवारियों को किया गया निलंबित। डिजिटल फसल सर्वेक्षण और राजस्व कार्यों में लापरवाही बरतने किया गया निलंबन की कार्रवाई

    October 10, 2026

    खल्लारी से उठी मांग हार के बाद भी अलका चंद्राकर पर भरोसा, क्षेत्रवासियों ने कि राज्यसभा में भेजने की मांग

    October 10, 2026

    अभनपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई-पिता की हत्या करने वाले पुत्र को पुलिस ने लिया हिरासत में-घटना में प्रयुक्त चाकू एवं अन्य साक्ष्य जप्त

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 10
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में गूंजीं स्वरचित कविताएं-‘विश्व दिग्विजय दिवस’ पर 11 विद्यार्थियों ने किया काव्य पाठ-‘कविता की पाठशाला’ का शुभारंभ
    Blog

    गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में गूंजीं स्वरचित कविताएं-‘विश्व दिग्विजय दिवस’ पर 11 विद्यार्थियों ने किया काव्य पाठ-‘कविता की पाठशाला’ का शुभारंभ

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaSeptember 11, 2026227 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में गूंजीं स्वरचित कविताएं-‘विश्व दिग्विजय दिवस’ पर 11 विद्यार्थियों ने किया काव्य पाठ-‘कविता की पाठशाला’ का शुभारंभ

    आरंग। गांधी इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, आरंग में राष्ट्रीय हिंदी दिवस की पूर्व संध्या एवं स्वामी विवेकानंद के ऐतिहासिक ‘विश्व दिग्विजय दिवस’ के अवसर पर विशेष काव्य पाठ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा, साहित्य और सृजनात्मक अभिव्यक्ति के प्रति सम्मान व रुचि जगाना था।कार्यक्रम में विद्यालय के 11 विद्यार्थियों ने समसामयिक, पौराणिक और भावनात्मक विषयों पर अपनी मौलिक कविताओं का प्रभावशाली पाठ किया। कक्षा 12वीं की छात्रा कनिका वर्मा ने महाभारत के अर्जुन-कृष्ण संवाद पर आधारित रचना प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरुआत की, जिसके बाद 11वीं की छात्रा रिदा फातिमा ने माता-पिता के प्रति भावनाओं को व्यक्त करती मार्मिक कविता सुनाई। इसी क्रम में कान्हा अग्रवाल, रितेश पाल, चहक, भावेश साहू, हर्षिता सिंह, नितिज्ञ शर्मा, भूमिका कुर्रे, चंचल यादव और प्रज्ञा साहू ने भी अपनी स्वरचित कविताओं से उपस्थित शिक्षकों और सहपाठियों को मंत्रमुग्ध कर खूब तालियां बटोरीं।समारोह के दौरान 11 सितंबर 1893 को शिकागो धर्म महासभा में स्वामी विवेकानंद द्वारा दिए गए विश्वविख्यात संबोधन को याद करते हुए ‘विश्व दिग्विजय दिवस’ मनाया गया और छात्रों को उनके प्रेरक विचारों से परिचित कराया गया।यह आयोजन विद्यालय के संस्थापक, प्रख्यात हिंदी व संस्कृत कवि स्व. पं. दीनानाथ जी की स्मृति को समर्पित रहा। उनकी साहित्यिक परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए प्रबंधन द्वारा ‘कविता की पाठशाला’ का शुभारंभ किया गया। इस अभिनव पहल के जरिए विद्यालय सहित आरंग अंचल के अन्य स्कूलों के बाल कवियों को भी काव्य रचना और साहित्य लेखन का निःशुल्क मार्गदर्शन दिया जाएगा।इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर, प्राचार्य हरेश कुमार दास, प्रधान पाठक उमर खान, हिंदी शिक्षिकाएं श्रीमती सावित्री चंद्राकर व श्रीमती सुकांती अग्रवाल तथा अजीत शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम की संपूर्ण रूपरेखा और कुशल संचालन शिक्षक गुलाब ठाकुर ने किया।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    जिले के 5 पटवारियों को किया गया निलंबित। डिजिटल फसल सर्वेक्षण और राजस्व कार्यों में लापरवाही बरतने किया गया निलंबन की कार्रवाई

    October 10, 2026

    खल्लारी से उठी मांग हार के बाद भी अलका चंद्राकर पर भरोसा, क्षेत्रवासियों ने कि राज्यसभा में भेजने की मांग

    October 10, 2026

    अभनपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई-पिता की हत्या करने वाले पुत्र को पुलिस ने लिया हिरासत में-घटना में प्रयुक्त चाकू एवं अन्य साक्ष्य जप्त

    October 10, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    जिले के 5 पटवारियों को किया गया निलंबित। डिजिटल फसल सर्वेक्षण और राजस्व कार्यों में लापरवाही बरतने किया गया निलंबन की कार्रवाई

    Rekhraaz SahuOctober 10, 2026137 Views

    जिले के 5 पटवारियों को किया गया निलंबित। डिजिटल फसल सर्वेक्षण और राजस्व कार्यों में…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • जिले के 5 पटवारियों को किया गया निलंबित। डिजिटल फसल सर्वेक्षण और राजस्व कार्यों में लापरवाही बरतने किया गया निलंबन की कार्रवाई
    • खल्लारी से उठी मांग हार के बाद भी अलका चंद्राकर पर भरोसा, क्षेत्रवासियों ने कि राज्यसभा में भेजने की मांग
    • अभनपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई-पिता की हत्या करने वाले पुत्र को पुलिस ने लिया हिरासत में-घटना में प्रयुक्त चाकू एवं अन्य साक्ष्य जप्त
    • टी 20 मैच की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक-सुरक्षा, ट्रैफिक, आग व आपदा प्रबंधन के दिए निर्देश
    • शानदार सफलता-आरंग रग्बी फुटबॉल क्लब के 5 खिलाड़ियों लहराया जीत का परचम
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.